फतेह लाइव, रिपोर्टर.
झारखंड के जमशेदपुर में मानगो नगर निगम के हुए चुनाव में सोमवार को सिख समाज के युवा प्रचारक हरविंदर सिंह जमशेदपुरी ने परिवार सहित मतदान किया. उन्होंने पत्नी संग वार्ड 32 के अपने वर्कर्स कॉलेज स्थित बूथ में वोट डाला. इसके बाद उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में हर एक वोट अत्यंत कीमती है और प्रत्येक नागरिक को अपने मताधिकार का अवश्य प्रयोग करना चाहिए.
































