Gangster Murder Case : देहरादून में विक्रम शर्मा हत्याकांड का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, गणेश सिंह भी पुलिस की रडार पर, देखें – Video

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में विक्रम शर्मा की हत्या मामले का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस सनसनीखेज हत्याकांड में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जमशेदपुर के बागबेड़ा निवासी राजकुमार और जुगसलाई एम.ई. स्कूल रोड निवासी अक्षत ठाकुर उर्फ संजीव कुमार के रूप में हुई है।

सोमवार को देहरादून पुलिस ने प्रेस वार्ता में बताया कि विक्रम शर्मा की हत्या आपसी रंजिश के कारण की गई। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हत्या की साजिश करीब छह माह पहले, सितंबर से ही रची जा रही थी। आरोपियों ने पहले जमशेदपुर या नोएडा में वारदात को अंजाम देने की योजना बनाई थी, लेकिन जमशेदपुर में विक्रम शर्मा के साथ हमेशा कई लोगों की मौजूदगी रहने के कारण उन्हें मौका नहीं मिल सका।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इसके बाद देहरादून को वारदात के लिए चुना गया। पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपियों ने शूटरों को फंडिंग की थी। नवंबर माह में अंकित नामक युवक ने विक्रम शर्मा के साथ जिम ज्वाइन कर उसकी गतिविधियों की रेकी शुरू की। पूरी योजना के तहत मौके और समय का चयन कर हत्या को अंजाम दिया गया। मामले में गैंगस्टर गणेश सिंह की भूमिका भी संदिग्ध बताई जा रही है।

पुलिस उसकी तलाश में लगातार छापेमारी कर रही है। वहीं जमशेदपुर के अंकित वर्मा, आशुतोष सिंह, विशाल सिंह, आकाश प्रसाद, यशराज और जितेंद्र कुमार साहू फिलहाल फरार हैं। देहरादून पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया जाएगा। पुलिस इस हत्याकांड को सुनियोजित आपराधिक साजिश मानते हुए विभिन्न पहलुओं पर जांच कर रही है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें