WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur Crime : सीतारामडेरा आदिवासी एसोसिएशन के पास वृद्ध भाई-बहन का शव कमरे में लटका मिला, मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में तोड़ा गया दरवाजा, एक क्लिक में अंदर पढ़ें तीन खबरें

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना अंतर्गत आदिवासी एसोशिएशन के पास रहने वाली सरस्वती सरकार (67) और इसके भाई बलराम सरकार (62) का शव उनके घर पर फंदे से लटका पाया गया। शव सड़ी-गली अवस्था में था जिससे आशंका जताई जा रही है कि घटना दो से तीन दिन पुरानी है। स्थानीय लोगों ने घर से बदबू आने की शिकायत करते हुए सीतारामडेरा पुलिस को इसकी सूचना दी थी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और मजिस्ट्रेट की मौजूदगी पर घर का दरवाजा तोड़ा गया। पुलिस जब घर के अंदर घुसी तो बदबू से अंदर घुसने की हिम्मत नहीं जुटा पाई। अंदर कमरे में सरस्वती और उसके भाई विवेकानंद का शव फंदे से लटका पाया गया। पुलिस ने शव को फंदे से उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरस्वती कोऑपरेटिव कॉलज से सहायक प्रध्यापक के पद से सेवानिवृत हो चुकी थी। वह कॉलेज में घंटी आधारित शिक्षिका थी।

ग्राइंडर की मदद से ताले को काटकर घर में घुसी पुलिस

सीतारामडेरा थाना प्रभारी निरंजन कुमार ने बताया कि स्थानीय लोगों ने फोन पर सूचना दी थी। जब वे पहुंचे तो पाया कि घर अंदर से बंद है। उन्होंने मजिस्ट्रेट जॉय गुड़िया की निगरानी पर ग्राइंडर की मदद से गेट पर लगे ताले को काटा और घर के अंदर प्रवेश किया जहां दोनों का शव फंदे से लटका मिला। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि सरस्वती को ब्लड कैंसर था और विवेकानंद भी किडनी स्टोन की बीमारी से जूझ रहा था। वहीं दोनों की आर्थिक स्थिति भी ठीक नहीं थी। दोनों ने शादी भी नहीं की थी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

गोविंदपुर में डंपर चालक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

उधर, गोविंदपुर थाना क्षेत्र के शेषनगर में एक डंपर चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना रविवार देर रात की बताई जा रही है। मृतक की पहचान अश्विनी कुमार के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार रविवार रात अश्विनी ने परिवार के साथ खाना खाया, जिसके बाद सभी अपने-अपने कमरे में सोने चले गए। देर रात वह दूसरे कमरे में गया और वहीं फांसी लगा ली।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

सोमवार सुबह जब उसकी पत्नी की नींद खुली और वह कमरे में नहीं दिखा तो उसने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान दूसरे कमरे में अश्विनी को फंदे से लटका पाया गया। घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गोविंदपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। परिजन आत्महत्या के कारणों के बारे में फिलहाल कुछ भी स्पष्ट नहीं बता पा रहे हैं।

साकची में मवेशियों से भरी 407 पकड़ी गई, हंगामे के बाद पुलिस ने संभाला मोर्चा

इधर, साकची थाना क्षेत्र में सोमवार रात जेएनएसी कार्यालय के पास उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब कुछ हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मवेशियों से भरी एक 407 वाहन को पकड़ लिया। वाहन रोके जाने के बाद बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए और हंगामा शुरू हो गया। इस दौरान आक्रोशित लोगों ने वाहन पर पथराव भी किया। स्थिति बिगड़ती देख वाहन चालक और खलासी 407 को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गए। हंगामे के कारण सड़क पर जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई, जिससे आवागमन बाधित हो गया।

थाना प्रभारी दल बल के साथ पहुंचे

सूचना मिलते ही साकची थाना प्रभारी आनंद मिश्रा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। हालांकि भीड़ वाहन मालिक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग पर अड़ी रही। माहौल तनावपूर्ण होता देख पुलिस को हल्का बल प्रयोग करना पड़ा, जिसके बाद भीड़ को हटाया गया। पुलिस ने वाहन को क्रेन की मदद से जब्त कर थाना ले गई। जांच के दौरान वाहन में तीन मवेशी पाए गए। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर