WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : कदमा शिव मंदिर की दानपेटी से चोरी कर घर में गिनती कर रहा था रूपये, पहुंच गई पुलिस

SHARE:

11,976 रूपये 50 पैसे के साथ चोर पकड़ाया, पूर्व में भी दर्ज है अपराधिक मामले

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर में कदमा थाना क्षेत्र के रामनगर रोड नंबर 6 स्थित शिव मंदिर की दानपेटी से चोरी के मामले में पुलिस ने आरोपी लक्ष्मण जोगी उर्फ बप्पी जोगी को सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। पुलिस ने उसके पास से दानपेटी से चोरी किए गए 11,976 रुपये 50 पैसे बरामद किए हैं। इस संबंध में मंदिर से जुड़े चंद्रिका प्रसाद ने थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराई थी।

शिकायत के अनुसार रविवार को अज्ञात चोर ने मंदिर की दानपेटी से नकदी चुरा ली थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। मंदिर परिसर में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने पर आरोपी की पहचान हुई। इसके बाद पुलिस टीम ने छापेमारी कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

बताया जाता है कि पुलिस जब उसके घर पहुंची, उस समय वह चोरी किए गए रुपयों की गिनती कर रहा था। पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह नशे की लत पूरी करने के लिए चोरी की घटनाओं को अंजाम देता है। पुलिस के अनुसार लक्ष्मण जोगी पूर्व में भी कई बार चोरी के मामलों में जेल जा चुका है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर