Jamshedpur : उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन में खूंटी टैंकर एसोसिएशन ने बच्चों के बीच निःशुल्क पुस्तक वितरण की

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

जमशेदपुर के उत्तरी कीताडीह पंचायत भवन में सोमवार को एक निशुल्क पुस्तक वितरण का कार्यक्रम रखा गया था. यह कार्यक्रम पंचायत के मुखिया मनोज कुमार मुर्मू की अध्यक्षता में हुआ. मुर्मू ने कहा कि खूंटी टैंकर संगठन के द्वारा खूंटी और रांची क्षेत्र में शिक्षा के क्षेत्र में बहुत से प्रोग्राम किये जा रहे हैं. इस कार्यक्रम के अतिथि खूंटी टैंकर संगठन के अध्यक्ष टीका खान, सलाहकार झारखंड आंदोलनकारी सुनील कुमार ताती उर्फ नंदा तांती, सैयद एजाज अहमद और किताडीह मस्जिद के इमाम साहब थे.

यूनियन के अध्यक्ष टीका खान ने कहा कि खूंटी में पांच कंप्यूटर देकर वहां के बच्चों को फ्री में कंप्यूटर प्रशिक्षण देने का कार्य किया जा रहा है और बच्चों के बीच बैठकर और उन्हें पढ़ने के लिए पुस्तक वितरण कर  बहुत खुशी हुई. यूनियन के सलाहकार और झारखंड आंदोलनकारी  सुनील कुमार तांती ने कहा कि यूनियन की ओर से बच्चों को किताब के साथ-साथ आने वाले समय में बहुत सारी सामग्री चाहे वह पढ़ाई हो या खेल प्रदान की जाएगी. यूनियन हमेशा बच्चों के साथ खड़ी दिखाई देगी.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

यूनियन के सलाहकार सैयद एजाज अहमद ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य होते हैं. उन्होंने सभी बच्चों से कहा कि आप लोग मन लगाकर पढ़ाई करो, यूनियन आपके साथ है. इस कार्यक्रम में कक्षा 1 से लेकर 5 क्लास तक का निशुल्क पुस्तक वितरण किया गया. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में किताडीह ग्राम सभा के संजय बारला, कोषाध्यक्ष इदन टोपनो, सदस्य डेनियल आइंद, खेला सोरेन, जोगिंदर राव, ताबीज अहमद, सैयद अमर, अदनान खान, असगर खान, महेंद्र पात्रो, मनोज सिंह और हाफिज का विशेष योगदान रहा.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें