फतेह लाइव, रिपोर्टर

जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना अंतर्गत लाल बाबा फाउंड्री स्थित एक रबर की फैक्ट्री में शुक्रवार देर शाम अचानक आग लग गई. आग की लपटें धीरे–धीरे तेज हो गई. आग ने विक्राल रूप ले लिया. आग से निकलता धुआं दूर से ही दिखाई दे रहा था. आग लगने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना झारखंड अग्निशमन विभाग को दी. सूचना पाकर झारखंड अग्निशमन विभाग के दमकल मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास में लग गए.

इधर, आग लगने के बाद सड़क पर आवागमन को पूरी तरह से ठप कर दिया गया. मौके से गुजरने वाले वाहन को मोड़ दिया गया और फैक्ट्री में मौजूद लोगों को बाहर निकाला गया. आग किन कारणों से लगी इसकी जानकारी अभी नहीं मिल पाई है.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version