फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

पश्चिमी सिंहभूम जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी जमशेदपुर की टीम ने भवन निर्माण विभाग के कार्यपालक अभियंता अरुण कुमार सिंह को 70 हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पूर्व निर्धारित योजना के तहत की गई। एसीबी को शिकायत मिली थी कि कार्यपालक अभियंता द्वारा विभागीय कार्य से संबंधित भुगतान या अन्य औपचारिकताओं के लिए रिश्वत की मांग की जा रही है।

शिकायत की सत्यता की जांच के बाद एसीबी जमशेदपुर की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही अभियंता ने रिश्वत की राशि स्वीकार की, टीम ने उन्हें मौके पर ही पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद टीम उन्हें जमशेदपुर स्थित एसीबी कार्यालय लेकर गई, जहां उनसे गहन पूछताछ की जा रही है। पूछताछ के दौरान रिश्वत से जुड़े दस्तावेजों और अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है।

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version