फतेह लाइव, रिपोर्टर.
जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन में उप चुनाव के तहत शुक्रवार को ईआरसी डिवीजन ( चुनाव क्षेत्र संख्या 49 ) में एक पद के लिए वोट डाले जाएंगे। यहां मुकाबला त्रिकोणीय है। सुनील कुमार प्रसाद, समरेश कुमार तथा विश्वनाथ घोष चुनाव लड़ रहे हैं। चुनाव संचालन समिति के द्वारा मतदान की पूरी तैयारी कर ली गई है।
17 अप्रैल को सुबह 8 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। तत्पश्चात मतगणना एवं नव निर्वाचित कार्यकारिणी सदस्यों की घोषणा होगी। उपाध्यक्ष एवं सह सचिव के एक – एक रिक्त पद पर संविधान के नियमानुसार चुनाव हेतु कार्यकारिणी की बैठक होगी तत्पश्चात विजयी उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की जाएगी।

