चोरों ने गुमटी में सेंधमारी भी की, बड़ी चोरी की घटना हुई विफल, 18 हजार मूल्य की रेल फीटिंग्स बरामद

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत आदित्यपुर और गम्हरिया स्टेशन के बीच सिग्नल गुमटी में गत नौ मई को चोरों ने धावा बोला था. चोरों ने गुमटी में सेंधमारी कर दी थी, लेकिन वह उसके अंदर नहीं घुस सके. फिर भी चोर गुमटी के ऊपर आकाशीय बिजली से बचने वाले तड़ित चालक और उसके साथ लगी लगभग 10 मीटर कॉपर तार पर हाथ साफ कर गए थे.

इस घटना के बाद आदित्यपुर आरपीएफ की टीम सक्रिय हुई और चोरों की तलाश में जुट गई. लगातार तीन दिनों की मेहनत और गुप्तचरों से प्राप्त स्त्रोत के आधार पर आरपीएफ के हाथ चोरों तक पहुंच गए. बुधवार रात टीम ने चोरी की गई रेलवे फीटिंग्स को बरामद करते हुए दो चोरों को गिरफ्तार कर लिया.

पकड़ाए चोरों में क्रमशः सूरज महतो और राकेश महतो हैं, जो कि गम्हरिया विद्युत नगर के रहने वाले हैं. मामले का उदभेदन करने वाली टीम के नेतृत्वकर्ता आरपीएफ पोस्ट इंचार्ज सह इंस्पेक्टर अजीत कुमार सिंह ने बताया कि गुमटी में दीवार में चोरों ने सेंध लगा दी थी. बड़ी घटना कारित हो सकती थी, लेकिन आरपीएफ गश्त दल के जवान वहां पहुंच गए, जिसके बाद वह फरार हो गए. बरामद सामान का मूल्य 18 हजार रूपये है. उन्होंने कहा कि जिले के विभिन्न थानों में इनके खिलाफ कई हैं. शातिर चोर हैं. खैर दोनों आरोपियों के खिलाफ पोस्ट में रेलवे थ्री – आरपीयूपी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर टाटानगर रेलवे कोर्ट हाजिर किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

Share.
© 2026 (ਫਤਿਹ ਲਾਈਵ) FatehLive.com. Designed by Forever Infotech.
Exit mobile version