Breaking News
Jharkhand Police Big Succes : झारखंड का कुख्यात गैंगस्टर सुजीत सिन्हा पुलिस एनकाउंटर में ढेर, जेल शिफ्टिंग के दौरान भागने की कोशिश का दावा Jamshedpur Crime : नशे के खिलाफ आवाज उठाने की सजा या गैंगवार? बर्मामाइंस में शांति समिति सदस्य पर 11 राउंड फायरिंग, हालत गंभीर, दर्जन भर खोखे बरामद, देखें – Video Jamshedpur : श्री गुरु हरकिशन साहिब जी का प्रकाश उत्सव किताडी गुरुद्वारा में श्रद्धा व उत्साह के साथ मनाया गया असंगी चेक डैम में NIT जमशेदपुर के छात्र के डूबने से हड़कंप, किया सड़क जाम साथी ने की थी गुलशन की हत्या, हादसा दिखाने के लिए पटरी किनारे फेंका शव दलमा में अत्याधुनिक इको रेस्ट हाउस, पर्यटकों को मिलेगी लग्जरी सुविधा

Adityapur : आकाशवाणी चौक में बीच सड़क पर दो ऑटो वालों में हुई भिड़ंत

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सरायकेला-खरसावां जिला के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में स्थित आकाशवाणी चौक पर बुधवार सुबह दो ऑटो चालक आपस में भिड़ गए। यह झगड़ा उस समय हुआ जब दोनों ऑटो चालक पैसेंजर लेने को लेकर वर्चस्व की लड़ाई में उलझ गए। घटना ने ऐसा विकराल रूप धारण कर लिया कि करीब आधे घंटे तक आकाशवाणी चौक का इलाका मानो रणभूमि में तब्दील हो गया।

सड़क के बीचोंबीच शुरू हुई इस मारपीट से न सिर्फ स्थानीय लोग, बल्कि वहां से गुजर रहे राहगीर भी दहशत में आ गए। बताया जा रहा है कि एक-दूसरे पर हावी होने की कोशिश में दोनों चालक इतने आक्रामक हो गए कि राहगीरों और स्थानीय दुकानदारों के समझाने के बावजूद भी नहीं माने। कई राहगीरों ने उन्हें शांति से मामला सुलझाने का आग्रह किया, पर दोनों अपनी जगह से हटने को तैयार नहीं थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

इस बीच, ट्रैफिक पुलिस को मामले की जानकारी मिली और आधे घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए दोनों ऑटो चालकों को अलग किया। इस झगड़े में दोनों चालकों को चोटें आईं और प्राथमिक उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया। पुलिस के हस्तक्षेप के बाद स्थिति को शांत किया जा सका, परंतु घटना ने स्थानीय लोगों में असुरक्षा का माहौल पैदा कर दिया है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर