फतेह लाइव, रिपोर्टर.
सोमवार को फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष चतुर्दशी के दिन जमशेदपुर जिला बार संघ के द्वितीय तल्ले पर अधिवक्ता दीपा सिंह का जन्म दिवस बहुत ही धूमधाम से मनाया गया. उन्हें आशीर्वाद देने हेतु अधिवक्ता अक्षय कुमार झा, अधिवक्ता संजय कुमार द्विवेदी ने बाबा भोलेनाथ का मंत्र उच्चारण करते हुए सुभाषित दिया.
इस दौरान मुख्य रूप से अधिवक्ता मिथिलेश सिंह, संजीव कुमार झा, केशव सिंह, राजीव रंजन, गोपाल शर्मा, अंजन साहू, हेमंत कुमार, रमेश प्रसाद, मणि भूषण, रवि कुमार, अंजनी झा, सुधा कुमारी, कावेरी पांडे, कार्यकारिणी सदस्य लूसी कच्छप, नीतू कुमारी के साथ-साथ कई अधिवक्ता मौजूद थे.

