Jamshedpur : व्यवहार न्यायालय में ई-कोर्ट बनाए जाने पर अधिवक्ताओं ने किया हंगामा

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

व्यवहार न्यायालय के पार्क में ई-कोर्ट बनाने पर अधिवक्ताओं ने हंगामा कर दिया. अधिवक्ताओं ने चेतावनी दी है कि अगर पार्क से ई-कोर्ट का कंटेनर नहीं हटाया गया तो अधिवक्ता लंबा आंदोलन करेंगे. बताते हैं कि गुरुवार को सुबह अधिवक्ता कोर्ट पहुंचे तो देखा कि पार्क में -कोर्ट का कंटेनर रखा हुआ है. इसी कंटेनर में ई-कोर्ट बनाया गया है. इसके बाद अधिवक्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया. अधिवक्ताओं का कहना है कि पार्क में ई-कोर्ट नहीं बनने दिया जाएगा. यह पार्क लोगों के बैठने के लिए है. यहां अधिवक्ता भी बैठते हैं.

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : साकची बाजार के जलेबी लाइन में धू-धू कर जला बाइक, मची अफरा-तफरी

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मांग नहीं मानी गई तो होगा आंदोलन

एक वरिष्ठ अधिवक्ता ने बताया कि पार्क को पखवाड़े भर पहले तोड़ दिया गया था. तब भी अधिवक्ताओं ने विरोध किया था. उस वक्त जिला जज ने भरोसा दिलाया था कि पार्क को दोबारा बनवाया जाएगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और यहां कंटेनर रख दिया गया. उन्होंने बताया कि अधिवक्ताओं ने हड़ताल का ऐलान किया है. मांग नहीं मानी गई तो आंदोलन होगा. यह पार्क जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय की निधि से बनाया गया था.

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें