Jamshedpur : राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लेकर शिक्षकों और अभिभावकों के बीच स्पष्ट जानकारी जरूरी है : सरयू राय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर  

शिक्षक दिवस के अवसर पर आगामी 5 सितंबर को राष्ट्रीय शिक्षा नीति के व्यावहारिक पहलुओं पर एक संगोष्ठी आयोजित की गई है। इस अवसर पर जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व विधानसभा क्षेत्र के सभी विद्यालयों के शिक्षकों को सम्मानित किया जाएगा। संगोष्ठी मोतीलाल नेहरू पब्लिक स्कूल, गरम नाला के सभागार में दोपहर बाद चार बजे से होगी।

राष्ट्रीय शिक्षा नीति के बारे में शिक्षकों और अभिभावकों के बीच स्पष्ट जानकारी हो और इसके व्यावहारिक पहलुओं के बारे में स्पष्टता हो, यह आवश्यक प्रतीत हो रहा है। हाल ही में राजभवन से राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू कराने के संबंध में जारी आदेश के बाद 11वीं और 12वीं कक्षा में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के सामने परीक्षा देने संबंधी कठिनाई उत्पन्न हो गई थी। विगत पांच वर्षों में झारखंड में सरकार के स्तर पर राष्ट्रीय शिक्षा नीति को समग्रता में लागू करने के बारे में ठोस अवधारणा विकसित नहीं हुई जिसके कारण प्राथमिक और माध्यमिक विद्यालयों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

आधारभूत संरचना का विकास नहीं हो सका है और योग्य शिक्षकों की भारी कमी हो गई है। घंटी आधारित शिक्षकों के समायोजन के बारे में सरकारी नीति का कुप्रभाव लंबे समय से कार्यरत शिक्षकों पर पड़ा। इन सभी पहलुओं पर संगोष्ठी में गंभीरता से विचार किया जाएगा।

विशेष रुप से तीन शिक्षा विशेषज्ञ अलग-अलग प्राथमिक, माध्यमिक और उच्च शिक्षा पर झारखंड में राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रभाव के बारे में अपना आलेख प्रस्तुत करेंगे जिन पर संगोष्ठी में उपस्थित शिक्षकों की प्रतिक्रिया जानी जाएगी। इसके साथ ही जमशेदपुर पश्चिम और पूर्व क्षेत्र के विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा। साथ ही शिक्षा क्षेत्र में जमशेदपुर के चर्चित और पुरस्कार प्राप्त शिक्षकों को प्रेरणास्त्रोत के रुप में विशेष रुप से सम्मानित किया जाएगा।

शिक्षक दिवस के अवसर पर आयोजित संगोष्ठी एवं शिक्षक सम्मान समारोह का उद्देश्य सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करने तथा विद्यालयों में आवश्यक सुविधाओं का सृजन सुनिश्चित करने के लिए सरकार के शिक्षा विभाग के अधिकारियों का ध्यान आकृष्ट करना और विद्यार्थियों के परीक्षाफल में सुधार करने व विभिन्न विद्यालयों के मेधावी विद्यार्थियों पर शिक्षकों का विशेष ध्यान रहे, यह भी सुनिश्चित करना है। संगोष्ठी और सम्मान समारोह का आयोजन स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के तत्वावधान में किया जा रहा है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें