फतेह लाइव, रिपोर्टर.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनज़र भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा को स्टार प्रचारक की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। इस निर्णय से पार्टी कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल है।

अर्जुन मुंडा भारतीय राजनीति के एक सशक्त, अनुभवी और जनप्रिय नेता के रूप में जाने जाते हैं। उनका लंबा प्रशासनिक अनुभव, संगठन के प्रति समर्पण और जनता से गहरा जुड़ाव उन्हें एक प्रभावशाली प्रचारक बनाता है। वे न केवल एक कुशल रणनीतिकार हैं, बल्कि जमीनी स्तर पर लोगों से सीधे संवाद स्थापित करने की उनकी क्षमता उन्हें विशिबनाती है।
पार्टी नेतृत्व का मानना है कि मुंडा के नेतृत्व और मार्गदर्शन में पश्चिम बंगाल में पार्टी का जनाधार और अधिक मजबूत होगा। उनका प्रचार अभियान राज्य में विकास, सुशासन और जनविश्वास के मुद्दों को प्रमुखता से सामने लाएगा। अर्जुन मुंडा जी के स्टार प्रचारक के रूप में सक्रिय होने से पश्चिम बंगाल में भाजपा के चुनावी अभियान को नई दिशा और ऊर्जा मिलने की उम्मीद है।



