Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो थाना की पुलिस ने 13 वर्षीय किशोरी को भगा ले जाने के मामले में मानगो थाना की पुलिस ने एक किशोर को गिरफ्तार किया है. उसके विरुद्ध किशोरी को भगा ले जाने की शिकायत किशोरी की मां ने दर्ज कराई थी. पुलिस ने किशोर को गिरफ्तार किया. उसकी निशानदेही पर परसुडीह थाना क्षेत्र से किशोरी को बरामद किया गया. आरोपित के विरुद्ध मानगो थाना में किशोरी की मां की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी. पुलिस ने आरोपी को परसुडीह के घाघीडीह रिमांड होम भेज दिया है. इधर पुलिस ने दोनों का मेडिकल एमजीएम अस्पताल…
मृतक की बाइक भी बरामद, नहीं हुई पहचान फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे सरायकेला- खरसावां जिला के कपाली ओपी अंतर्गत कमारगोड़ा में सड़क के किनारे एक युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई. गुरुवार सुबह लोगों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी. इधर, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. हालांकि, अभी तक मृतक की पहचान नहीं हो पाई है. मृतक की हत्या तेज धार हथियार से गर्दन में कई बार वार कर की गई है. शव के पास से एक काले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मानगो थाना क्षेत्र में कोलकाता के एक युवक के साथ मारपीट कर लूटपाट की गई. पीड़ित ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. घटना बुधवार सुबह लगभग 4 बजे की है. पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी मो० अनस अपने बड़े पापा के यहां आया था. बुधवार को अपने स्थानीय मित्र अयान अंसारी के बुलावे पर सेहरी खाने के लिए निकले थे. तभी रास्ते में कुछ बदमाशों ने उनकी गाड़ी रोककर उन पर हमला कर दिया. पीड़ित के अनुसार, अफराखान, अमन खान, सद्द खान, अजहर खान और अन्य…
दिनभर कर्मचारियों के साथ किया साइड विजीट, दोपहर बाद फोन बंद करके जीवन लीला कर दी समाप्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के कैरेज कॉलोनी में बुधवार सुबह करीब 7 बजे संजय (45) नामक व्यक्ति ने अपने गोदाम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. संजय स्थानीय स्तर पर “संजय टेंट हाउस” चलाता था और शादी-पार्टी के आयोजनों का काम करता था. स्थानीय सूत्रों के अनुसार, संजय ने अपने व्यवसाय के विस्तार के लिए कई सारे ऑर्डर ले रखे थे और बैंकों से भी कर्ज लिया हुआ था. हर दूसरे दिन बैंक या फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधि उसके…
अखंड तिरंगा यात्रा होगी ऐतिहासिक, शहरवासियों का स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद बना रहे – काले फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में नमन परिवार द्वारा 23 मार्च को आयोजित होने वाली अखंड तिरंगा सह शहीद सम्मान यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने हेतु होटल जेके रेसिडेंसी में ‘अर्पण’ परिवार के सदस्यों एवं नमन कार्यालय, गुरुद्वारा बस्ती में महिलाओं के साथ महत्वपूर्ण बैठकें आयोजित की गईं. बैठकों की अध्यक्षता नमन संस्थापक अमरप्रीत सिंह काले ने की. उन्होंने सभी से इस ऐतिहासिक आयोजन में बढ़-चढ़कर सहभागिता की अपील करते हुए कहा कि यह यात्रा केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि शहीदों के प्रति श्रद्धांजलि और राष्ट्रप्रेम…
झारखंड एकेडमिक काउंसिल के अध्यक्ष ने शिक्षा सुधार को लेकर किया संवाद फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड अधिविध परिषद के अध्यक्ष डॉ. नटवा हांसदा ने राज्य के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता मंत्री रामदास सोरेन से अनौपचारिक भेंट की. इस मुलाकात में दोनों नेताओं ने राज्य में शिक्षा प्रणाली की वर्तमान स्थिति, सुधार की दिशा, और स्कूली शिक्षा के क्षेत्र में बदलाव की संभावनाओं पर चर्चा की. डॉ. हांसदा ने मंत्री से राज्य के स्कूलों में गुणवत्तापूर्ण सुधार, पाठ्यक्रम में बदलाव और शिक्षकों की प्रशिक्षण प्रक्रिया को बेहतर बनाने के लिए सुझाव दिए. बैठक के दौरान, डॉ. नटवा हांसदा ने राज्य की…
प्रफुल्ल हांसदा को दी गई सचिव की जिम्मेदारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला प्रखंड अंतर्गत घाटशिला पंचायत के राज स्टेट में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) की पंचायत कमेटी का पुनर्गठन किया गया. यह बैठक पंचायत के मुख्य संयोजक प्रफुल चन्द हांसदा की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें प्रखंड संयोजक मंडली के प्रभारी मोहम्मद जलील और मुख्य संयोजक वकील हेम्ब्रम भी उपस्थित थे. बैठक में पंचायत के नेता कार्यकर्ता और सदस्य के साथ झामुमो की कमेटी के पुनर्गठन पर चर्चा की गई और सर्वसम्मति से नए पदाधिकारियों का चयन किया गया. अध्यक्ष बनने के बाद सुब्रत दे ने कहा कि मुझे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड गठन के 25 वर्षों बाद भी जमशेदपुर के कई इलाकों सहित मानगो, जुगसलाई, बागबेड़ा, परसुडीह मे स्वच्छ जल एवं स्वच्छता का घोर अभाव है. शहर की बदहाल व्यवस्था और व्याप्त गंदगी को लेकर झारखंड भाजपा के प्रदेश मंत्री नंदजी प्रसाद ने जिला प्रशासन और स्थानीय निकाय पर हमला बोला है. नंदजी प्रसाद ने कहा कि स्वच्छ जल एवं स्वच्छता के नाम पर करोड़ों रुपए का प्रत्येक वर्ष बंदरबाट हो रहा है. 12 महीने लोगों को स्वच्छ पानी नहीं मिलने एवं गंदगी के कारण जमशेदपुर के लोग विभिन्न गंभीर बीमारियों से ग्रसित हो रहे हैं फिर भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत जुगसलाई की विभिन्न समस्याओं को नगर परिषद के पदाधिकारी से मिलकर सेवा ही लक्ष्य संस्था की ओर से एक मांग पत्र दिया गया. इस कार्यक्रम का नेतृत्व अध्यक्ष मानिक मल्लिक ने किया. ये है जुगसलाई की समस्याएं जुगसलाई आरपी पटेल स्कूल के समीप पानी टंकी जर्जर अवस्था में है. कभी भी एक बड़ी दुर्घटना घट सकती है, जिसको लेकर नगर परिषद के पदाधिकारी को अवगत कराया गया और जल्द से जल्द उसकी मरम्मत कराने की मांग की गई. साथ ही जुगसलाई के विभिन्न जगहों पर कचरा का अंबार लगा हुआ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला के बैतालपुर में भारतीय आदिम हुल एसोसिएशन द्वारा चार दिवसीय आदिवासी बाहा महोत्सव 2025 का आयोजन 24 मार्च से किया जा रहा है. यह महोत्सव 27 मार्च तक चलेगा और विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों, नृत्य प्रस्तुतियों और पारंपरिक आदिवासी विधाओं का अनूठा संगम होगा. महोत्सव का आयोजन मारांग बुरु दिशोम जाहेर गाड़, बैतालपुर की ओर से किया जा रहा है. झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन इस आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे. इस दौरान विभिन्न विशिष्ट अतिथि जैसे घाटशिला प्रखंड के संयोजक वकील हेम्ब्रम, देश परगना बैजू मुर्मू और विधायक प्रतिनिधि जगदीश भकत…
