Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झामुमो जिला समिति द्वारा मंगलवार को स्थानीय झंडा मैदान में काफी धूमधाम से झारखंड मुक्ति मोर्चा का 52 वां स्थापना दिवस मनाया गया. इस समारोह में बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटी थी. इस अवसर पर समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार आधी आबादी को पांव पर खड़ा करने को संकल्पित है. यही कारण है कि आधा बजट महिलाओं के विकास पर खर्च किया जा रहा है. उन्होंने मईया सम्मान योजना का जिक्र करते हुए कहा कि यह दुखद है कि मईया सम्मान योजना में महिलाओं की दी जाने वाली राशि…
कहा- हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में देख रही है सपने, अबुआ बजट में अबुआ को ही कर दिया किनारे फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड सरकार के बजट को गंधहीन, रंगहीन और दिशाहीन बजट कहा है. उन्होंने कहा है कि बजट किसी राज्य का सिर्फ लेखा-जोखा नहीं होता है, बल्कि वो राज्य की अर्थव्यवस्था को गति देनेवाला होता है. हेमंत सोरेन सरकार अब दिन में सपने देख रही है. अबुआ बजट में अबुआ को ही किनारे कर दिया गया है. दास ने कहा है कि झारखंड सरकार 2030 तक झारखंड की अर्थव्यव्स्था 10 ट्रिलियन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद में डोमगढ बचाओ मोर्चा ने डोमगढ़ के अस्तित्व की लड़ाई को लेकर फिर एक बार धनबाद सांसद ढुलू महतो के साथ धनबाद उपायुक्त माधवी मिश्रा से मुलाकात की. इस दौरान उपायुक्त को वास्तविक जानकारी दी गई. सांसद ढुलू महतो जी ने साफ शब्दों में कहा किसी की भी परिस्थिति में डोमगढ़ से लोग नहीं जाएंगे और डोमगढ खाली नहीं होगा. डोमगढ बचाओ मोर्चा के अध्यक्ष धीरज सिंह ने यह बताया कि डोमगढ क्षेत्र में आवासों को छोड़कर कई सौ एकड़ जमीन खाली पड़ी है. इसके बावजूद एफसीआई प्रबंधन सेल से एमोओयू कर केटीएम पीएल परियोजना को…
अपनी चुनावी घोषणाओं को भूल गयी हेमंत सोरेन सरकार: पूर्णिमा साहू फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा की भाजपा विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को पेश किए गए झारखंड सरकार के बजट को पूरी तरह से निराशाजनक और दिशाहीन करार दिया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अन्य विकास कार्यों को रोककर केवल कागजी आंकड़ों का खेल खेला है, लेकिन धरातल पर इसका कोई असर देखने को मिलेगा. इसकी संभावना कम है, जैसे पिछले वर्षों में नहीं दिखा. कहा कि बुजुर्गों, विधवाओं और विकलांगों को ₹2500 पेंशन देने का वादा पूरी तरह से खोखला साबित हुआ. महिलाओं को ₹450 में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना क्षेत्र के चिन्मया स्कूल के पास मंगलवार रात एक महिला से चेन लूटकर बदमाश फरार हो गए. वारदात के दौरान स्कूटी सवार महिला राखी सिंह (टेल्को आस्था ट्विन सिटी निवासी) गिर गई, जिससे उनके हाथ में खरोंच आ गई. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, काले रंग की पल्सर बाइक पर सवार दो बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया. बाइक चला रहे युवक ने हेलमेट पहना था, जिससे उसकी पहचान मुश्किल हो गई. घटना के बाद शोर मचाने पर लोग जुटे, लेकिन लुटेरे भागने में सफल रहे.घायल महिला का पास के मेडिकल स्टोर में इलाज कराया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची गुरुद्वारा के प्रधान पद को लेकर होने वाले चुनाव की घड़ी नजदीक आते ही शोर शुरू हो गया है. जहां चुनाव कराने की मांग तेज हो गई है. वहीं गुरुद्वारा कमेटी के वरीय उपाध्यक्ष जोगिंदर सिंह जोगी के बागी तेवर अपनाये जाने से हालात दिलचस्प हो गए हैं. मंगलवार को साकची गुरुद्वारा साहेब में बिजली के बिल को कम करने के उद्देश्य से लगाए गए सोलर पैनल सिस्टम के सब्सीडी को लेकर साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के मौजूदा सीनियर मीत प्रधान सरदार जोगिन्दर सिंह जोगी ने सवाल उठाये हैं. उन्होंने आरोप लगाया है कि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला प्रखण्ड के काशिदा पंचायत अंतर्गत विक्रमपुर गांव के निवासी भानु बेलदार का हाल ही में आकस्मिक निधन हो गया था. झारखंड सरकार के शिक्षा मंत्री और घाटशिला विधायक रामदास सोरेन के आदेशानुसार, आज उनके श्राद्ध घर में उनके पुत्र शोल्टू बेलदार को खाद्य सामग्री देकर सहयोग किया गया. इस अवसर पर झामुमो के बाबूलाल मुर्मू, गोपाल कोइरी, सब्यसाची चौधरी, संदीप देवगम, अंकुर कावरी सहित अन्य लोग उपस्थित थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्व सांसद स्व. सुनील महतो और झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी के तत्कालीन प्रखंड सचिव स्व. प्रभाकर महतो के शहादत दिवस के अवसर पर झामुमो पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की. जिला के मुख्य संयोजक बाघराय मार्ड के नेतृत्व में गालुडीह बस स्टैंड में स्थित स्व. महतो के चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी गई. इसके बाद खड़ियाडीह गांव स्थित उनकी समाधि पर पुष्प अर्पित किए गए और शहीद स्थल बाघुड़िया आदमकद मूर्ति पर भी श्रद्धांजलि अर्पित की गई. झामुमो द्वारा शहादत दिवस पर तीरंदाजी प्रतियोगिता का आयोजन शहीद स्थल बाघुड़िया में…
क्षेत्र में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर हुई घटना, दो घायल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस मुस्लिम बस्ती में मंगलवार रात वर्चस्व को लेकर ताबड़तोड़ हवाई फायरिंग की गई. वहीं चापड़ से भी हमला किया गया. इस दौरान थोड़ी देर के लिए बस्ती के लोगों के बीच दहशत का माहौल रहा. घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए. इस घटना में गुलाम और मो. शाहरुख को चोट आई है. दोनों पर धारदार हथियार से हमला किया गया है. सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. जानकारी के अनुसार बस्ती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बेंगलुरु में 4 से 9 मार्च 2025 तक आयोजित होने वाली 45वीं राष्ट्रीय मास्टर्स एथलेटिक्स चैंपियनशिप में झारखंड के 55 एथलीट हिस्सा ले रहे हैं. इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता का आयोजन मास्टर्स एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया द्वारा किया जा रहा है. झारखंड टीम में जमशेदपुर के 24 एथलीट शामिल हैं, जो विभिन्न खेल स्पर्धाओं में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे. टीम के मुख्य खिलाड़ियों में अंतरराष्ट्रीय एथलीट अवतार सिंह, एम. एल. चटर्जी, मिथिलेश कुमार, सुरेंद्र कुमार, महेश धोबी, पी. जी. सोय, हुसैनी लोहार, हरबिलास दास और सावित्री सावैयाँ शामिल हैं. झारखंड मास्टर्स एथलेटिक्स संघ के अध्यक्ष विजय सिंह…
