Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. महा शिवरात्रि पर्व के अवसर पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में प्रातः काल से ही उमड़ी श्रृद्धालुओं की भारी भीड़. विभिन्न प्रकार की पूजा सामग्रियों यथा पुष्प बील्वपतत्र भांग धतुरा फल मिष्ठान, दुध, दही घृत के साथ भक्त गण, बड़ी संख्या में माता बहनों ने भगवान् शिव का जल ओर दुग्ध आदि से अभिषेक पुजा अर्चना कर भोले बाबा का आशीर्वाद लिया. आज महाशिवरात्रि के अवसर पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई में विशेष रूप से फुलों ओर विद्युत सज्जा से सजाया गया. वहीं मंदिर में बाबा भोले नाथ की रात्रि बेला में विद्वानों के सानिध्य में वैदिक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बन्ना गुप्ता की अगुवाई में सोनारी दोमुहानी संगम घाट में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत संगम से पूरा लौहनगरी कुंभमय हो गया. बनारस के अस्सी घाट के प्रसिद्ध आचार्य मोहित के नेतृत्व में पंडितो के समूह ने स्वर्णरेखा आरती के माध्यम से अद्भुत और भक्तिमय माहौल का निर्माण कर दिया. इससे पहले पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने पत्नी सुधा गुप्ता एवं पुत्र मयंक गुप्ता के साथ नदी पूजन कर माँ स्वर्णरेखा की आराधना की. इस अवसर पर राकेशवर पाण्डेय, आनंद बिहारी दुबे, रामाश्रय प्रसाद, बबन राय, कमल अग्रवाल, मनोज झा, प्रभात ठाकुर, ईश्वर सिंह, बबुआ झा, बबन…
शहर की हर खाऊ गली में यही है वस्तुस्थिति, पुलिस प्रशासन मौन फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में साकची डायमंड मार्केट के पास शाम को कई फूड स्टाल लगते हैं, जिनमें काफी भीड़ भी होती है, जिसका फायदा दबंग किस्म के असामाजिक तत्व उठा रहे हैं. 30 से ज्यादा फूड स्टाल होंगे, जिसमें आधे से ज्यादा खाली हैं, जिसे वहां या तो भाड़े पर चलाया जा रहा या जगह पर कब्जा हेतु खाली स्टालों को रख कर छोड़ दिया जा रहा है, ताकि भविष्य में उन स्टॉल से भाड़ा वसूला जा सके. भाड़ा भी 300 से 500 प्रतिदिन. यही नहीं स्टाल…
धूमधाम से जनकपुर पहुंची बारात, लगे जयसियाराम के जयकारे फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर शंख मैदान में सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के पंचम दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया. पूजन पश्चात श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धाभाव से स्वागत किया गया. स्वागत के पश्चात कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने पंडाल में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के समक्ष श्रीराम कथा के पांचवें दिन सीता-राम…
शहर के प्रमुख व्यवसायी, उद्यमी, उद्योग संगठनों के प्रतिनिधि हुए शामिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ द्वारा केंद्रीय बजट 2025 के विभिन्न पहलुओं पर मंथन के लिए बुधवार को जमशेदपुर महानगर अंतर्गत बिस्टुपुर स्थित सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स भवन में विशेष गोष्ठी का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता, पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सारण लोकसभा सांसद राजीव प्रताप रूडी मुख्य वक्ता के रूप में शामिल हुए. भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में पूर्व सांसद आभा महतो, प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के प्रदेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक पुलिसकर्मी द्वारा हेलमेट न पहनने वाले दो स्कूटी सवारों को थप्पड़ मारने की घटना सामने आई है. यह घटना आजादनगर थाना क्षेत्र में हुई और बुधवार को इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. वीडियो में पुलिसकर्मी एक दुकान से बाहर आता है और हेलमेट न पहनने पर एक युवक और फिर दूसरे युवक को थप्पड़ मारता है. पहला युवक अपनी बहन के साथ स्कूटी पर जा रहा था. जब पुलिसकर्मी ने उससे हेलमेट न पहनने का कारण पूछा, तो उसने बताया कि वह पास ही अपने घर जा रहा था,…
मध्यम वर्ग, किसानों, युवाओं और उद्यमियों के सशक्तिकरण का दस्तावेज है बजट फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री सह सारण लोकसभा क्षेत्र के सांसद राजीव प्रताप रूडी ने बुधवार को कहा कि वित्तीय वर्ष 2025-26 का केंद्रीय बजट समावेशी विकास, आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को साकार करने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार जनता के हितों के लिए समर्पित है और यह बजट उसी का प्रमाण है. राजीव प्रताप रूडी बुधवार को झारखंड प्रदेश भाजपा के आर्थिक प्रकोष्ठ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस थाना में श्री श्री शिव मंदिर निर्माण समिति की ओर से आज नए मंदिर निर्माण में प्राण प्रतिष्ठा किया गया एवं सामूहिक रुद्राभिषेक और हवन एवं भंडारा का आयोजन किया गया. इस मौके पर वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कौशल किशोर, यूनियन के अध्यक्ष राकेशेश्वर पांडे व जदयू जिला अध्यक्ष सुभाष श्रीवास्तव व कदमा थाना प्रभारी आलोक दुबे व अन्य पुलिस परिवार उपस्थित रहे. वहीं रविंद्र नाथ चौबे अधिवक्ता ने कहा क इतने कम समय में या ऐतिहासिक मंदिर बर्मामाइंस थाना परिसर में बनकर तैयार हुआ है. इस नेक कार्य से क्षेत्र में खुशहाली आएगी.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड उच्च न्यायालय ने सतनाम सिंह गंभीर द्वारा दायर एक जनहित याचिका पर सुनवाई की, जिसमें झारखंड में नवंबर 1984 के सिख विरोधी दंगों से प्रभावित लोगों को मुआवजा देने और सिखों से संबंधित आपराधिक मामलों की निगरानी की मांग की गई थी. मामले की जानकारी देते हुए सतनाम सिंह गंभीर ने बताया कि अदालत ने इस बात पर असंतोष जताया है कि इस मामले में एक सदस्यीय आयोग की रिपोर्ट अभी तक अदालत में पेश नहीं की गई है. राज्य सरकार से पूछा गया है कि यह रिपोर्ट कब प्रस्तुत की जाएगी तथा राज्य सरकार को…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के उलीडीह थाना अंतर्गत डिमना बस्ती ऊपर टोला निवासी संजय सिंह (25) ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना की जानकारी पड़ोसियों को तब हुई जब संजय के कमरे से बदबू आने लगी. पड़ोसियों ने जब दरवाजे को तोड़ा तो पाया कि संजय फंदे से लटका पड़ा है. उन्होंने तत्काल इसकी सूचना संजय के परिजनों को दी. संजय सिंह कन्वाई चालक और उसकी चार साल की बेटी है. 21 फरवरी को उसकी पत्नी, बच्ची और अन्य रिश्तेदार संभलपुर शादी में गए थे, जिससे वह घर में अकेला था. जब पड़ोस की महिला ने दरवाजे के पास…
