Breaking News
Jamshedpur Police : दुकानदारों को हड़काने और ग्राहकों पर लाठी चार्ज लाठीचार्ज की चारों ओर निंदा, बाबूलाल मरांडी ने कसा मुख्यमंत्री पर ये तंज Concern: बिहार में महिला सुरक्षा पर चिराग पासवान का बड़ा बयान, बोले- ऐसी सरकार का हिस्सा होने पर शर्मिंदगी महसूस होती है Jamshedpur : सुंदरनगर में गैर आदिवासी जमीन पर धर्म के नाम पर कब्जे का आरोप, निर्माण स्थल में तोड़फोड़, देखें – Video Jamshedpur : ATC सेंट्रल दुर्गा पूजा समिति का भूमि पूजन संपन्न, माता रानी जयकारों से गूंजा इलाका Jamshedpur : ‘आगाज़’ ने शहीद भगत सिंह की जयंती पर बच्चों को बांटी पाठ्य सामग्री, पूर्व विधायक कुणाल षाड़ंगी रहे मौजूद Jamshedpur : राष्ट्रीय स्तर पर मिली जिम्मेदारी, बीबी बलजीत कौर का दो गुरुद्वारों में सम्मान
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : ‘कौर मास्टर शेफ’ सिख महिलाओं के हुनर को देगा मंच, “कौर बनेगी किचन की क्वीन”, 14 अप्रैल को होगी प्रतियोगिता

SHARE:

 सीतारामडेरा गुरुद्वारा की अनूठी पहल, बिना आग के कुकिंग होगी मुख्य चुनौती

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

सिख महिलाओं की पाक-कला प्रतिभा, आत्मनिर्भरता और रचनात्मकता को नई पहचान देने के उद्देश्य से आगामी 14 अप्रैल को वैसाखी के पावन अवसर पर “कौर मास्टर शेफ 2026” का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह अनूठी “कुकिंग विदाउट फायर” प्रतियोगिता साकची स्थित होटल K79 में शाम 5 बजे से आयोजित होगी।

Gambhir Car Associate Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

 

सीतारामडेरा गुरुद्वारा

इस आयोजन का जिम्मा गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी, सीतारामडेरा की प्रबंधक कमिटी ने संभाला है, जो समाज में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयासरत है। प्रतियोगिता खास तौर पर सिख महिलाओं के लिए आयोजित की जा रही है, जिससे वे अपने पाक-कौशल को एक नए मंच पर प्रस्तुत कर सकें।
प्रतियोगिता में टीम के रूप में दो सदस्यीय टीम भाग ले सकेगी, जिसमें प्रतिभागियों को बिना आग के स्वादिष्ट और आकर्षक व्यंजन तैयार करने होंगे। प्रतिभागियों के लिए आकर्षक पुरस्कार भी रखे गए हैं, जिसमें प्रथम पुरस्कार ₹15,000, द्वितीय ₹10,000 और तृतीय ₹5,000 का है। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र और निःशुल्क डिनर भी प्रदान किया जाएगा।

सीतारामडेरा के अविनाश सिंह खालसा के अनुसार, यह केवल एक प्रतियोगिता मात्र नहीं है, बल्कि महिलाओं के आत्मविश्वास, रचनात्मक सोच और नेतृत्व क्षमता को प्रोत्साहित करने का एक अनूठा प्रयास है। अविनाश सिंह ने बताया कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को न केवल अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देते हैं, बल्कि उन्हें समाज में सशक्त और आत्मनिर्भर बनने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

इच्छुक प्रतिभागी 31 मार्च तक पंजीकरण कर सकते हैं। आयोजकों ने अधिक से अधिक सिख महिलाओं से इस आयोजन में भाग लेकर अपने हुनर का प्रदर्शन करने और दूसरों के लिए प्रेरणा बनने की अपील की है। कार्यक्रम कि विस्तृत जानकारी के लिए 7909043545 और 9835163519 पर संपर्क कर प्राप्त कर सकते हैं।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर