Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड विधानसभा बजट सत्र के दूसरे दिन मंगलवार को जमुआ विधायक मंजू कुमारी ने अपने क्षेत्र की जनता से जुड़े अहम मुद्दों को सदन में पुरजोर तरीके से उठाया. इस दौरान विधायक ने चिलगा में उच्च विद्यालय की स्थापना, नेकपुरा से असको होते हुए देवरी तक सड़क निर्माण और जमुआ में पॉलिटेक्निक कॉलेज की मांग को सरकार के सामने रखा. विधायक द्वारा क्षेत्र की आवश्यकताओं को सदन में उठाने पर जमुआ की जनता ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे जनहित में उठाया गया सराहनीय कदम बताया. इस संदर्भ में विधायक मंजू कुमारी ने दूरभाष पर बातचीत के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह जिले के गांवॉ प्रखंड क्षेत्र के कस्तूरबा गांधी विद्यालय में हो रहे निर्माण कार्य में अनियमितता बरती जा रही है. किसी शिकायत के मददेनजर, ग्रामीणों के शिकायत पर जाँच हेतु पहुँचे गांवॉ बीस सूत्री अध्यक्ष. उनका कहना है कि निर्माण कार्य में भारी अनियमितता मिल रही है. बीस सूत्री अघ्यक्ष अजय सिंह ने बताया कि योजना स्थल पर प्राक्कलन राशि की सूचना बोर्ड नहीं लगा है, जिससे ये पता चल सके कि योजना कब चालू हुआ और कब तक इसे पूरा कर लेना है. इसकी कोई समय सीमा तय नहीं है। वहीं योजना में उपयोग किए…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत विजया गार्डेन के पास मंगलवार रात चलती कार में अचानक आग लग गई। कार की इंजन से धुंआ निकलता देख चालक ने कार को सड़क किनारे रोका। इधर, स्थानीय लोगों ने भी आग पर काबू पाने का प्रयास किया। थोड़ी देर बाद मौके पर दमकल पहुंचींपर तब तक आग पर काबू पा लिया गया। जानकारी के अनुसार कार विजया गार्डेन में रहने वाले एक व्यक्ति की है। वह चाईबासा से अपने घर की ओर लौट रहे थे। तभी उन्होंने कार की इंजन के पास से धुंआ निकलता देखा। आग का कारण शॉर्ट…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ग्राम लेदा, बाकी पंचायत निवासी मोहन कर्मकार का 16 फरवरी को आकस्मिक निधन हो गया. उनकी पत्नी अंजलि कर्मकार की आर्थिक स्थिति अत्यंत दयनीय होने के कारण उसने झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ताओं से सहायता की गुहार लगाई. इस पर झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने प्रयास करते हुए लोकप्रिय विधायक एवं मंत्री रामदास सोरेन से मदद की अपील की. मंत्री रामदास सोरेन ने इस अपील को स्वीकार करते हुए मंगलावार को अंजलि कर्मकार के परिवार के लिए आर्थिक सहयोग राशि भेजी. अंजलि कर्मकार ने इस सहायता राशि को प्राप्त कर खुशी जताई और मंत्री महोदय के प्रति…
विधि व्यवस्था संधारण का लिया जायजा फतेह लाइव, रिपोर्टर. जैक द्वारा आयोजित वार्षिक माध्यमिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के शांतिपूर्ण और कदाचार मुक्त संचालन को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा पदाधिकारियों को भ्रमणशील रहकर परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण एवं परीक्षा के सफल संचालन का निर्देश दिया गया है. इसी क्रम में धालभूम के अनुमंडल पदाधिकारी शताब्दी मजूमदार, एसडीओ घाटशिला सुनिल चंद्र, एलआरडीसी धालभूम गौतम कुमार, सभी बीडीओ और सीओ द्वारा परीक्षा केन्द्रों का औचक निरीक्षण कर यह सुनिश्चित किया जा रहा कि मैट्रिक व इंटर की परीक्षा कदाचारमुक्त हो. मैट्रिक और इंटरमीडिएट परीक्षा के दौरान अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह में कोडरमा पुलिस के द्वारा आज अहले सुबह चार बजे नागर थाना क्षेत्र के न्यू बरबंडा स्थित एक घर में छापेमारी की गयी. यह छापेमारी कोडरमा के एसडीपीओ अनिल सिंह के नेतृत्व में की गयी है. यह छापेमारी जैक दसवीं बोर्ड के मामले में हुई है. भारी संख्या में पुलिस बल के जवान के नेतृत्व में चली इस छापेमारी में पेपर लीक मामले का मास्टरमाइंड समेत छः युवकों को गिरफ्तार किया गया है. अभी पुलिस ने इस बारे कुछ भी बोलने से इंकार किया है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे बोड़ाम थाना क्षेत्र के मुकरूडीह निर्मल महतो चौक स्थित सीएससी एवं ग्रामीण बैंक के बीसी प्वाइंट से अज्ञात लोगों द्वारा सोमवार की रात को शटर का ताला तोड़कर नकदी समेत लाखों की चोरी कर ली गई है. इसकी जानकारी सीएससी संचालक परितोष महतो को मंगलवार की सुबह करीब 5 बजे जानकारी हुई. इस संबंध में कदमजोड़ा गांव निवासी परितोष महतो ने बताया कि वह अन्य दिनों की भांति सोमवार को भी 10 बजे सीएसएसी सेंटर खोलने के बाद शाम करीब 6 बजे शटर का ताला बंद करके अपने घर चले गए थे. सुबह जब…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा थाना क्षेत्र के श्यामनगर में रहने वाली मैट्रिक की परीक्षा दे रही 16 वर्षीय छात्रा मिष्ठी दास ने सोमवार की रात घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. घटना के बाद परिवार के लोग मिष्ठी को फंदे से उतारकर इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. मिष्ठी के मामा राम पोद्दार ने बताया कि उनकी बहन की शादी के कुछ साल बाद पति दीपू दास ने उन्हें छोड़ दिया था, तब से वे अपने मायके में रह रही है. मिष्ठी का जन्म भी उनके मामा के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह में श्री महेश्वर नाथ मंदिर, शिवपुरी, पंचबट्टा रोड में आयोजित श्री श्री 1008 शिव परिवार पूर्णप्रतिष्ठापन, प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर 251 कलशों के साथ भव्य कलश यात्रा निकाली गई. यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने उत्साह और श्रद्धा के साथ भाग लिया, जिससे पूरे क्षेत्र में भक्तिमय माहौल हो गया. यह कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से आरंभ होकर बनखंजो उसरी नदी तक गई, जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में पवित्र जल भरा गया. इसके बाद यात्रा पुनः मंदिर परिसर में पहुंची. इस दौरान महिलाएं सिर पर कलश धारण कर कतारबद्ध…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के चाकुलिया में देर रात हाथियों का उत्पात देखने को मिला है. जहां चाकुलिया थाना क्षेत्र दक्षिणशोल गांव मे जंगली हाथियों के एक झुण्ड ने उत्पात मचाते हुए घरों को तोड़ कर घर मे रखे आनाज को खाया. उसके बाद केला के खेती को पूरी तरह से नस्ट कर दिया. इसके बाद देर रात गांव के लोगों ने मशाल जला कर हाथियों के झुण्ड को जंगल की ओर खदेड़ दिया. सुबह वन विभाग की टीम ने मौक़े पर पहुंच कर मुआवजा का फार्म ग्रामीणों में बांटा. वहीं दूसरी ओर पूर्वी सिंहभूम के डीएफओ सब्बा आलम ने…
