Author: फतेह लाइव • डेस्क
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जिला-शाखा की बैठक आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन की जिला-शाखा की बैठक तुलसी भवन बिस्टुपुर के प्रयाग कक्ष में आयोजित की गई, जिसमें जिला एवं प्रान्त के पदाधिकारियों के अलावा विभिन्न शाखाओं के अध्यक्ष-सचिव ने भाग लिया. बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों में समाज की एकता को मजबूत करना और उसे और बेहतर बनाने के उपायों पर चर्चा करना था. मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष मुकेश मित्तल ने सदस्यों का स्वागत गुलाब के फूल के साथ किया और पूरी सभा ने मारवाड़ी समाज के लिये करतल ध्वनि से तालियां बजाई.…
भक्तों ने लगाए जय श्री राम के जयकारे, कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति द्वारा श्रीराम मंदिर स्थापना के पंचम वर्षगांठ के अवसर पर सात दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा के तीसरे दिन कथा प्रारंभ से पहले वैदिक मंत्रोच्चार के बीच व्यास पीठ एवं व्यास का विधिवत पूजन किया गया. पूजन पश्चात श्रीधाम वृंदावन से पधारे मर्मज्ञ कथा वाचक आचार्य राजेंद्र जी महाराज का श्रद्धापूर् स्वागत किया गया. स्वागत के पश्चात कथा व्यास आचार्य राजेंद्र जी महाराज ने श्रीराम कथा के तीसरे दिन भगवान श्री राम के जन्म की कथा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची मण्डल के मण्डल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देशानुसार लगातार सघन जांच जारी है. इसी क्रम में रविवार को रे.सु.ब पोस्ट/हटिया तथा रे.सु.ब /फ्लाइंग टीम रांची के द्वारा लगभग 18.00 बजे हटिया रेलवे स्टेशन पर जांच के दौरान प्लेटफार्म संख्या 03 (रांची छोर) पर एक हरे/काले रंग के कैनवास झोले के साथ 02 व्यक्ति संदिग्ध तरीके से बैठे हुए पाए गए तदुपरान्त उनके झोले की जांच करने पर 750 एमएल की “आइकोनिक व्हाइट व्हिस्की” की 18 बोतलें बरामद हुई. पूछे जाने पर उन्होंने अपना नाम और पता बताया: (i) राहुल कुमार, उम्र लगभग 22 वर्ष, पुत्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई पुलिस ने एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया है. युवक की पहचान पिंटू कुमार के रूप में हुई है, जो छपरहिया मुहल्ला, जुगसलाई का रहने वाला है. स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस ने उसे घेराबंदी कर आरपी पटेल स्कूल मैदान से पकड़ा पुलिस ने बताया कि जब पिंटू कुमार को गिरफ्तार किया गया. तब वह मैदान में अकेला बैठा हुआ था. प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि वह किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में था. फिलहाल पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि उसके…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सऊदी अरब में अपने बेटे की मौत के बाद परिवार ने न्याय की गुहार लगाई है. सोमवार को पीड़ित परिवार के परिजनों ने जमशेदपुर के उपायुक्त अनन्य मित्तल से मुलाकात की और अपने बेटे की मौत की जांच की मांग की. पीड़ित परिवार के अनुसार, उनके बेटे मोहम्मद औसाफ अहमद की सऊदी अरब के अल कसीम में 14 फरवरी को मौत हो गई थी. परिवार को बताया गया था कि उनके बेटे ने आत्महत्या की थी, लेकिन परिवार को लगता है कि उनके बेटे की हत्या की गई थी. परिजनों ने अनन्य मित्तल से मुलाकात में अपने…
मार्च में किया जाएगा संगठन विस्तार: चमन कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वेलफेयर एसोसिएशन के तत्वावधान में सोमवार को शहरी क्षेत्र के नंदन पहाड़ स्थित सभागार में देवघर जिला कमिटी का चुनाव संपन्न हो गया. ऐसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष सह् देवघर के चुनाव प्रभारी अभय पल्लिवार की अध्यक्षता में जिला के पत्रकारों द्वारा सर्वसम्मति से पूर्व महासचिव चमन कुमार को ही जिला अध्यक्ष चुना गया, जबकि बबलू शाह को जिला महासचिव की कमान सौंपी गई. बैठक में ऐसोसिएशन की देवघर जिला ईकाई द्वारा पिछले वर्ष में हुए कार्यों की समीक्षा के पश्चात कमिटी का पुनर्गठन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष और सामाजिक कार्यकर्ता सरदार सतनाम सिंह गंभीर ने सऊदी अरब में नौकरी के लिए गए जमशेदपुर निवासी ओशफ अहमद की रहस्यमयी मौत पर दुख व्यक्त करते हुए सउदी अरब और दुबई के व्यवसायी एवं समाजिक कार्यकर्ता सरदार एसपी सिंह ओबराय, भाजपा सांसद विद्युत वरण महतो और केंद्र सरकार से अपील करते हुए कहा कि औसाफ अहमद का परिवार गरीब परिवार से होने के कारण उसका शव भारत लाने में असमर्थ है और जिस कंपनी में वह कार्यरत था. वह भी उसका सहयोग नहीं कर रही है. उन्होंने बताया कि कबीर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के मानगो बड़ा पुल के पास स्थित बस स्टैंड के पास सोमवार कि रात एमजीएम अस्पताल की नर्स रितिका केरकेट्टा से दो बदमाशों ने पर्स छीनने का प्रयास किया. नर्स रितिका अपने मानगो के न्यू उलीडीह स्थित अपने घर से पैदल ही एमजीएम अस्पताल ड्यूटी पर जा रही थी. तभी नदी की ओर से दो बदमाश उनके पास पहुंचे और उनका पर्स छीनने का प्रयास किया. इस बीच नर्स की चीख सुनकर वहां से गुजर रहे स्थानीय लोग इकट्ठा हो गए. लोगों को देखकर बदमाश मौके से भाग खड़े हुए. घटना के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में महाशिवरात्री को लेकर शहर के यातायात नियम में बदलाव किया गया है. इसे लेकर जिला प्रशासन ने आदेश जारी कर दिया है जारी आदेश के अनुसार 26 फरवरी को सुबह 5 बजे से लेकर रात के 11 बजे तक शहर की सड़कों में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह से वर्जित रहेगा। हालांकि बसों को इससे छूट दी गई है. आजादनगर में युवक ने चाकू से गला काटने का किया प्रयास जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के ओल्ड पुरुलिया रोड नंबर 10 के निवासी 28 वर्षीय शैफुद्दीन ने सोमवार सुबह चाकू से अपना गला काटकर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जो आया सो चलसी, सभ कोई आई वारिये… गुरबाणी के अनुसार मनीफिट लाइन नंबर पांच निवासी एवं टाटा स्टील के सेवानिवृत्ति कर्मचारी सरदार कश्मीर सिंह का निधन रविवार को हो गया था. ब्रेन हेमरेज की शिकायत पर उन्हें टीएमएच में 9 फरवरी को भर्ती कराया गया था. जहां रविवार सुबह छह बजे उन्होंने अंतिम सांस ली. रविवार को ही उनका स्वर्णरेखा बर्निंग घाट में अंतिम संस्कार किया गया. सन 2000 के पूर्व वह मनीफिट गुरुद्वारा के प्रधान थे. वर्तमान में भी विभिन्न पदों पर रहकर वह गुरु घर की सेवा निभा रहे थे. अकाली दल के चेयरमैन…
