Author: फतेह लाइव • डेस्क
प्रदर्शनी के पहले दिन उमड़ी भीड़, विभिन्न शैक्षणिक संस्थानों से पहुंचे छात्र फतेह लाइव, रिपोर्टर. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 2047 के विकसित भारत की संकल्पना का प्रतिबिंब है रेडिएंट झारखंड प्रदर्शनी. उक्त बातें जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने गुरुवार को प्रदर्शनी के उद्घाटन के मौके पर मीडिया को संबोधित करते हुए कही. यह प्रदशर्नी झारखंड की धरती पर जमशेदपुर में पहली बार आयोजित हुई है. प्रदर्शनी में हर वर्ग के लिए बहुत सारी जानकारी उपलब्ध है. युवा वर्ग के लिए जहां शिक्षा में नए कोर्स व विषय के साथ ही रोजगार के अवसर के साथ ही शिक्षा के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को थाना अंतर्गत जेम्को बस स्टैंड के पास छापेमारी कर पुलिस ने तीन किलो गांजा के साथ दो लोगों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपियों में परसुडीह निवासी चंद्रशेखर कुमार और गोलमुरी निवासी अमित कुमार सिंह शामिल है. पुलिस ने आरोपियों के पास से एक मोबाइल और स्कूटी भी बरामद की है. गुरुवार को मामले का खुलासा करते हुए सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने बताया कि बुधवार देर रात पुलिस गश्त कर रही थी. इसी दौरान जेम्को बस स्टैंड के पास एक स्कूटी पर सवार दो लोग पुलिस को देखकर भागने लगे। दोनों को खदेड़कर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाकपा माले नेता राजेश सिन्हा ने कहा कि बीजेपी के वरिष्ठ नेता स्वर्गीय बाबुल प्रसाद गुप्ता जी एक जननायक थे. अपने जीवन काल के दौरान स्वर्गीय बाबुल प्रसाद को हरेक दल वाले मानते थे और वह भी हरेक दल के नेताओं से अच्छा संपर्क रखते थे. उन्होंने कहा कि स्वर्गीय बाबुल प्रसाद गुप्ता अपने राजनीतिक जीवन अपने सामाजिक जीवनकाल में जितना बेहतर कार्य किया है उसको कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है. सिन्हा ने उनके निधन की खबर सुनने के बाद रात में ही फॉरवर्ड ब्लॉक के नेता राजेश यादव भी साथ से उनके आवास पहुंचे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्युटी मीट के विजेताओं को आज डीजीपी अनुराग गुप्ता ने सम्मानित किया.उन्होने अपने कार्यालय में विजेताओं को पदक पहनाकर नवाजा. अनुराग गुप्ता ने कहा कि इस वर्ष राष्ट्रीय स्तर पर हुए पुलिस ड्यूटी मीट पर पदक जीतकर अधिकारियों ने झारखंड पुलिस को गौरवान्वित किया है.गत 10 फरवरी से 15 फरवरी तक 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्युटी मीट का आयोजन रांची में किया गया था जिसमें देश के कुल 18 राज्य,02 केन्द्र शासित एवं अर्द्ध सैनिक बल की कुल-08 टीमों ने भाग लिया था जिसमें झारखंड पुलिस ने 01 गोल्ड एवं 04 सिल्वर सहित…
डीजे, बैंड बाजा, पुष्पवर्षा एवं प्रयागराज महाकुंभ के साधु-संतों की मनोरम झांकियों के साथ शामिल होंगी हजारों महिलाएं सूर्य मंदिर समिति की सभी तैयारियां हुई पूरी, प्रेस वार्ता में समिति ने दी जानकारी फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम के भव्य मंदिर स्थापना की पांचवीं वर्षगांठ के पावन अवसर पर सूर्यधाम सिदगोड़ा में नौ दिवसीय संगीतमय श्रीराम कथा एवं अन्य धार्मिक अनुष्ठानों की भव्य शुरुआत शुक्रवार को विशाल शोभायात्रा के साथ होगी. यह शोभायात्रा बारीडीह सुगना कॉलोनी मंदिर से दोपहर 3 बजे निकलेगी और नगर भ्रमण करते हुए सूर्यधाम पहुंचेगी. इस शोभायात्रा में सूर्य मंदिर के मुख्य…
किस कलर का रंग डालोगे : बिजेंद्र कुमार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में एक से बढ़ कर कलाकार है, जिनका पूर्व में भी कई गीत यूट्यूब पर धूम मचा चुका है. होली के अवसर पर शहर के पत्रकार, गीतकार बिजेंद्र कुमार द्वारा रचित किस कलर का रंग डालोगे, जिसमें आवाज अप्पी पार्थी व बिकेश सहाय ने दी है. म्यूजिक बचु बिहारी ने सजाया है होली में दूर भागे देवरा में गीत बिजेन्द्र कुमार, शिमा गुप्ता व संजू अहीर, म्यूजिक श्रवण गुप्ता तथा अंखिया भइल लाले लाल के गीत बिजेन्द्र कुमार, आवाज आदित्य नारायण व सरस्वती सरगम ने दी है जबकि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. धनबाद के सिंदरी स्थित गुरुद्वारा में आज केवल सिंह का स्वर्गवास हो गया अत्यंत भावुक और श्रद्धेय अवसर पर अंतिम अरदास का आयोजन किया गया. इस अवसर पर गुरुद्वारे में हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई और गुरु की शिक्षाओं का पालन करने का संकल्प लिया. समारोह में गुरु चरण सिंह, मनजीत सिंह उप्पल, जगदेव सिंह, हरपाल सिंह, नरेंद्र सिंह और बलबीर सिंह जैसे प्रमुख श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया. अन्य श्रद्धालुओं में हरविंदर सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, प्रेम सिंह, गुरचरण सिंह, जोगिंदर सिंह, बलविंदर सिंह, जसपाल सिंह, महेंद्र मिश्रा, दिलीप सचदेवा, अमिंदर सिंह,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गुरुवार की सुबह करीब 5 से 6 बजे गिरिडीह धनबाद रोड DPS स्कूल के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई. मृतकों की पहचान बोड़ो निवासी अनीस अहमद और झगरी निवासी शंकर साव के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार दोनों युवक बालमुकुंद फैक्टरी के मजदूर थे और ड्यूटी के लिए जा रहे थे. इसी दौरान उनकी मोटरसाइकिल असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई, जिसके बाद तेज रफ्तार ट्रक (RJ10GB-2452) ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. इस दर्दनाक घटना में अनीस अहमद की मौके पर ही मौत हो गई,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. गांडेय विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत तेलोडीह के टोला कुसुमाटांड़ में लगभग 1600 मी० नया केबल लगाया गया और एक एडिशनल ट्रांसफार्मर 200 के बी का लगाया गया बताया गया कि उक्त टोला में लगभग 50 साल से एक ही ट्रांसफार्मर से सैकड़ो कंज्यूमर का कनेक्शन था, जिस कारण से हमेशा लो वोल्टेज और आय दिन तार कट कर गिरने की समस्या बनी रहती थी. इसे लेकर, मुखिया तेलोडीह शब्बीर आलम द्वारा गांडेय विधायक माननीय कल्पना मुर्मू सोरेन को आवेदन देकर नया एडिशनल ट्रांसफार्मर और केबल लगवाने की मांग की थी, जो आज लगा दिया गया. इसे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 35 वाहिनी, सशस्त्र सीमा बल गिरिडीह के “डी” समवाय नारोतांड के कार्यक्षेत्र के सुखम, देमेलिया एवं नयनपुर गाँव जोकि तीसरी ब्लाक में निःशुल्क मानव चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गाँव के 141 ग्रामीणों ने अपना ईलाज करवाया. डॉ अनिल कुमार, द्वितीय कमान अधिकारी द्वारा 03 गाँव के ग्रामीणों का ईलाज कर निःशुल्क दवाई वितरण किया गया. स्वस्थ रहने के लिए सभी को अपने आस-पास साफ-सफाई रखने और प्रतिदिन योग करने के लिए बताया गया. शिविर में सशस्त्र सीमा बल के “डी” समवाय के प्रभारी निरीक्षक राकेश कुमार भी उपस्थित रहे.
