Author: फतेह लाइव • डेस्क

सीपी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती में मना मातृ पितृ पूजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. श्री श्री योग वेदांत सेवा समिति जमशेदपुर के द्वारा सी पी समिति मध्य विद्यालय केबुल बस्ती के सभागार में विधालय के बच्चो और अभिभावकों के संग मातृ पितृ पूजन दिवस मनाया गया. ज्ञात हो की 14 फरवरी को मातृ पितृ पूजन का आयोजन होता है, लेकिन बच्चों को पूर्व से ही जागरूक करने के उद्देश्य संस्था के द्वारा विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है. विद्यालय के बच्चो ने अपने अपने माता पिता को तिलक, वंदन, माला पहनने के साथ आरती कर माता…

Read More

इसराज, दिलरुबा, तबला और हारमोनियम जैसे वाद्ययंत्र सीख पाएंगे सिख बच्चे फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान में सिखों की धार्मिक सिरमौर संस्था सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) शिक्षा और स्वास्थ की सफल परियोजना के बाद सिख बच्चों को कीर्तन कला में माहिर बनाने के लिए आगामी 16 फरवरी से हर रविवार को कीर्तन गायन सिखाने की कक्षाएं शुरू करने जा रही है. इस पहल के तहत, कमिटी द्वारा विभिन्न वाद्य यंत्र बजाने की कला भी सिखाने का प्लेटफार्म तैयार कर रही है. इस पहल और आशय की जानकारी संयुक्त रूप देते हुए सीजीपीसी के प्रधान सरदार भगवान सिंह और महामंत्री अमरजीत…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची स्थित करीम सिटी कॉलेज में मंगलवार को सुरक्षित इंटरनेट दिवस पर एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसका मुख्य उद्देश्य छात्रों और युवाओं को इंटरनेट के सुरक्षित उपयोग के बारे में जागरूक करना था. कार्यशाला में जिले के एसएसपी किशोर कौशल, धालभूम एसडीओ शताब्दी मजूमदार, उपविकास आयुक्त अनिकेत सचान, कॉलेज के शिक्षकगण और छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में मौजूद थे. इस दौरान विशेषज्ञों ने इंटरनेट सुरक्षा, गोपनीयता, साइबर अपराधों से बचाव और ऑनलाइन पहचान चोरी से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की. एसएसपी किशोर कौशल ने अपने भाषण में छात्रों को साइबर सुरक्षा के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के जवाहरनगर रोड नंबर 10 के पास मंगलवार को सुबह एक आटो ने एक स्कूटी सवार को टक्कर मार दी. प्रत्यक्षदर्शियों ने 12 बजे बताया कि इस सड़क हादसे में स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गया. उसके दाहिने हाथ में फ्रैक्चर हो गया है. उसकी स्कूटी भी बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है स्कूटी सवार का नाम इद्रीस है. अस्पताल में उसका इलाज कराया गया है. आटो चालक हादसे को अंजाम देने के बाद आटो लेकर फरार हो गया. घटना की जानकारी पुलिस को दे दी गई है. घायल इदरीस…

Read More

पोटका विधायक संजीव सरदार ने किया कार्यक्रम का उद्घाटन, वीर स्वतंत्रता सेनानी को दी श्रद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर प्रखंड के पोड़ेहासा में बाबा तिलका माझी मिलन संघ द्वारा अमर शहीद बाबा तिलका माझी की 275वीं जयंती के अवसर पर भव्य खेलकूद सह सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया. इस अवसर पर पोटका के विधायक संजीव सरदार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. विधायक संजीव सरदार ने बाबा तिलका माझी की प्रतिमा पर श्रद्धासुमन अर्पित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया. उन्होंने अपने संबोधन में कहा कि बाबा तिलका माझी भारत के प्रथम स्वतंत्रता सेनानी थे, जिन्होंने अंग्रेजों के खिलाफ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. एनसीपी पार्टी द्वारा मानगो आजाद बस्ती में नशा मुक्ति एवं शिक्षित युवाओं के सामाजिक एवं राजनीतिक हिस्सेदारी एवं जिम्मेदारी पर एक संगोष्ठी आयोजित किया गया था. कार्यक्रम की अध्यक्षता एनसीपी प्रदेश उपाध्यक्ष अनवर हुसैन ने किया जबकि संचालन मोहम्मद रिजवान ने किया. कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि एनसीपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय उपस्थित थे. डॉ पवन पांडेय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षित युवाओं को समाज के सभी क्षेत्रों में अधिकार और जिम्मेदारी दी जानी चाहिए. इसके बिना समाज और देश का विकास संभव नहीं हो सकता हैं.…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड पुलिस में अभियान के एडीजी के पद पर अपनी सेवा दे रहे संजय आनंद लाटकर की प्रतिनियुक्ति अब परमाणु उर्जा विभाग में सुरक्षा आईडी के रूप में की जाएगी. झारखंड कैडर के 1995 बैच के आईपीएस संजय आनंद लाटकर को यह पद केंद्रीय मंत्रिमंडल की नियुक्ति समिति की पहल पर दी जा रही है. इसके लिए प्रस्ताव की मंजूरी दे दी गई है. बढ़ जाएगा वेतन का स्तर नया पद मिलने के बाद उनका वेतन एडीजी के स्तर से ज्यादा होगा. बताया जा रहा है कि यह नियुक्ति संजय लाटकर की पदभार ग्रहण करने से लेकर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के रूपनगर में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय समीर महाली ने अपने घर में फांसी लगाकर अपनी आत्महत्या कर ली. जिस समय घटना हुई उस वक्त घर पर कोई भी मौजूद नहीं था. छोटे भाई सन्नी के घर पहुंचने पर उसने बड़े भाई को फंदे से लटका पाया. इसके बाद उसे तत्काल एमजीएम अस्पताल लाया गया. जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया. बताया जाता है कि समीर महाली पूर्व में वाशिंग सेंटर में काम करता था, लेकिन पिछले कुछ दिनों से काम नहीं रहने की वजह से घर पर ही रह रहा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को कॉलोनी से कुंभ यात्रा के लिए बस और कार से एक जत्था रवाना हुआ, जो चित्रकूट, प्रयाग राज, विंध्याचल, मार्कण्डेय जी कि यात्रा करेंगे. इस जत्थे को मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री आर के सिंह ने पूजा अर्चना के पश्चात नारियल फोड़ कर रवाना किया. जत्थे में मुख्य रूप से मनोज कुमार सिंह, सुभाष राय, अरविन्द श्रीवास्तव, आचार्य राजेश पाठक ,बृज किशोर प्रसाद, बृज किशोर सिंह, सत्यनारायण सिंह, कृष्णा सिंह, मुरली, राजेश, माया पाठक, निर्मला सिंह, कुमुद राय, रीता देवी, चंदा देवी,उदय कुमार श्रीवास्तव, अशोक कुमार सिंह रमेश शर्मा आदि शामिल…

Read More

अभिजीत सेन. इन दिनों पोटका क्षेत्र में पुलिस की सुस्ती के कारण चोरों के होंसले बुलंद होते जा रहा हैं. लगातार पुलिस को चुनौती देते हुए चोरी की घटना को अंजाम दिया जा रहा है. बीते एक हफ्ता पहले दिनदहाड़े दो घरों में चोरी की घटनाओं को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया था वहीं हाता स्थित विद्युत सब स्टेशन में 23 दिन पहले 18 फरवरी को लाखों रुपए के कॉपर तार की चोरी अज्ञात चोरों द्वारा की गई थी. इस घटना में हालांकि पोटका पुलिस द्वारा छह लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था. इसके बाद…

Read More