Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : टेल्को, बिरसानगर एवं साकची पूर्वी के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा, विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनता का आशीर्वाद

SHARE:

पूर्णिमा साहू ने कहा- पूर्वी क्षेत्र को विकास और सुशासन का बनाएंगे आदर्श क्षेत्र, विभिन्न समस्याओं से भी हुई अवगत

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने भाजपा की आभार यात्रा गुरुवार को टेल्को, बिरसानगर एवं साकची पुर्वी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई और जनता द्वारा मिले अपार समर्थन और आशीर्वाद हेतु उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त किया। आभार यात्रा की शुरुआत तार कंपनी क्षेत्र से हुई। इसके बाद यात्रा टेल्को मंडल के आजाद मार्केट, न्यू मार्केट, आम बागान मैदान समेत टेल्को के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए बिरसानगर संडे मार्केट, जोन नंबर 9, 11, 4, 6, 7 एवं मोहरदा क्षेत्र पहुंची। इसके बाद आभार यात्रा साकची पूर्वी मंडल क्षेत्र के काशीडीह, स्ट्रेट माइल रोड, झंडा चौक, रिफ्यूजी मार्केट, साकची शहीद चौक, गुरुद्वारा बस्ती, मुंसा सिंह बागान समेत अन्य इलाकों का भ्रमण करते हुए नागरिकों का कृतज्ञ भाव से आभार जताया।

Gambhir Car Associate Motion Ads

आभार यात्रा में आम नागरिकों, भाजपा समर्थकों एवं सामाजिक संगठनों के लोगों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा, लड्डू वितरण कर विधायक पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। यात्रा के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति जनता का उत्साह देखते ही बन रहा था, सभी ने हर्षित मन से पूर्णिमा को आशीर्वाद प्रदान किया। महिलाएं फूल और थाली लेकर पूर्णिमा साहू के स्वागत करने सड़कों पर खड़ी थी। बुजुर्गों ने तिलक लगाकर और मिठाई खिलाकर उन्हें आशीर्वाद दिया और सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी। वहीं, बाइक पर सवार सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाजपा का ध्वज लहराते हुए भाजपा जिंदाबाद, नरेंद्र मोदी जिंदाबाद एवं पूर्णिमा साहू जिंदाबाद जैसे नारों से पूरा सड़क मार्ग गुंजायमान रखा। यात्रा के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने विधायक पूर्णिमा साहू के आभार संदेश लिखे पत्र को घर-घर जाकर लोगों को भेंट किया और उनका धन्यवाद किया। वहीं, कई स्थानों पर पूर्णिमा साहू ने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की कई समस्याओं पर उनका ध्यान आकृष्ट कराया। जिसपर विधायक पूर्णिमा साहू ने हरसंभव समाधान का भरोसा दिया।

वहीं, विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि उनकी जीत जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के जनता की जीत है। क्षेत्र के दौरे के दौरान कई समस्याएं और मुद्दे सामने आए हैं, जिनका समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से आग्रह किया कि वे अपने सुझाव और परेशानियों को खुलकर उन्हें बताएं। पूर्णिमा साहू ने विश्वास जताया कि सभी के सहयोग से जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र को विकास और सुशासन का आदर्श बनाया जाएगा।

आभार यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष अभय सिंह, गुरुदेव सिंह राजा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, कल्याणी शरण, निर्भय सिंह, पप्पू सिंह, भूपेंद्र सिंह, राकेश सिंह, टेल्को मंडल अध्यक्ष विकास शर्मा, बिरसानगर मंडल अध्यक्ष बबलू गोप, साकची पूर्वी मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह, अमित अग्रवाल, अभिमन्यु सिंह, ध्रुव मिश्रा, पप्पू मिश्रा, हेमंत सिंह, रॉकी सिंह, श्रीराम प्रसाद, निर्मल दीक्षित, बोलटू सरकार, हरेंद्र सिंह मंटू, मुकेश मिश्रा, राकेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ता शामिल रहे।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर