Author: फतेह लाइव • डेस्क
स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में हुआ आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के संयुक्त तत्वावधान में बारीडीह में रविवार को कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया. कुश्ती प्रतियोगिता की शुरुआत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने करवाई. इस अवसर पर रानी एडवेंचर एंड वेलफेयर ट्रस्ट के चेयरमैन सोमनाथ, 1984 में पॉवर लिफ्टिंग में भारत का ऑस्ट्रेलिया में प्रतिनिधित्व करने वाले महेश अग्रवाल, स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के ट्रस्टी अशोक गोयल आदि मौजूद रहे. कुश्ती प्रतियोगिता में लड़कियों के 65 से 68 किलो…
व्यापारी, उद्यमी, प्रोफेशनल और सर्विस प्रोवाइडर की संस्था फेडरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन की बैठक संपन्न फतेह लाइव, रिपोर्टर. फेडेरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के सदस्यों की बैठक कोकर स्थित पैरागन फाइनेंस लिमिटेड कंपनी के परिसर में नवनिर्मित भवन में संपन्न हुई, जिसमें अध्यक्ष दीपेश कुमार निराला ने वर्तमान में व्यापारियों के समक्ष आ रही विभिन्न समस्याओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए बिगड़ी विधि-व्यवस्था पर असंतोष व्यक्त किया और सदस्यों को संबोधित करते हुए फेडेरेशन ऑफ ऑल व्यापार संगठन के साथ झारखंड के सभी 24 जिलों के व्यापारियों, उद्यमियों, प्रोफेशनलों और सर्विस प्रोवाइडरों को अधिक से अधिक संख्या में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नानक पेड़ सेवादल की ओर से सिदगोड़ा पार्क में लता मंगेशकर को श्रद्धांजलि दी गई. इस मौके पर कुलबीर सिंह, पुरुषोत्तम मिश्रा, पुष्पेंद्र सिंह, राजू परमेश्वर, रौशन लाल मरवा, शीला शर्मा, सुष्मिता मिश्रा, कोमल मिश्रा, एवं एस.चंद्रा उपस्थित थे. कुलबीर सिंह ने बताया कि किसी कारणवश रांगोली प्रतियोगिता को स्थगित किया गया. जल्द ही दूसरी तारीख़ जारी कर प्रतियोगिता कराई जाएगी.
बोड़ाम, पटमदा, पोटका, गोलमुरी एवं जुगसलाई में फाइलेरिया रोधी मास ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) अभियान चलेगा फाइलेरिया रोधी अभियान मास ड्रग एडिमिनिस्ट्रेशन (एमडीए) में भागीदारी करें, दवाइयों का सेवन करें, ताकि फलेरिया को जड़ से समाप्त किया जा सके:- उपायुक्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिले में 10 फरवरी से फाइलेरिया उन्मूलन अभियान शुरू होगा. मास ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन के तहत लोगों को फाइलेरिया रोधी दवा खिलाई जाएगी. अभियान के तहत नोडल विभाग के रूप में स्वास्थ्य विभाग सभी विभागों के सहयोग से अभियान को संचालित किया जाएगा. स्कूलों में बच्चों को मिड डे मील के बाद दवा दी जाएगी. शिक्षा, पंचायती…
निगम क्षेत्र अंतर्गत साफ सफाई एवं जरूरी नागरिक सुविधाओं हेतु दिए आवश्यक निर्देश फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देश पर परियोजना निदेशक आईटीडीए सह प्रभारी नगर आयुक्त मानगो ने नगर निगम क्षेत्र में मानगो डिमना रोड, डिमना चौक, चेपा पुल आदि इलाकों का भ्रमण कर निगम क्षेत्र में बेहतर नागरिक सुविधा तथा साफ सफाई आदि का जायजा लिया. निरीक्षण के क्रम में श्री चौधरी ने मुख्य रूप से घरों से कचरा संग्रहण, परिवहन तथा उसके निष्पादन आदि का अवलोकन किया. इस क्रम में उन्होंने निर्देशित किया कि कचरा को निर्धारित स्थानों पर ही संग्रहीत किया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में मानगो नगर निगम विकास समिति ने रविवार सुबह संयोजक कुलविंदर सिंह पन्नू के नेतृत्व में मानगो न्यु सुभाष कॉलोनी में संपर्क, समस्या, समाधान अभियान चलाया. इस अवसर पर मुख्य रूप से जनता दल (यूनाइटेड) के वरिष्ठ नेता सुबोध श्रीवास्तव उपस्थित हुए. समिति के सदस्यों ने क्षेत्र भ्रमण कर वहां की समस्याओं का अवलोकन किया. स्थानीय निवासियों से मिलकर सड़क, साफ-सफाई, नाली, जल निकासी, पेयजल आपूर्ति, बिजली, स्ट्रीट लाइट आदि जन-सुविधाओं की जानकारी प्राप्त की. समिति के सदस्यों ने विधायक सरयू राय को अवगत कराकर तथा संबंधित विभाग के अधिकारीयों से वार्ता कर जनसमस्याओं के जल्द…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना अंतरगत सुन्दरनगर-जादुगोड़ा सी.आर.पी.एफ कैम्प कम्प्लेक्स से व्यंग्यबील टोला डुंगरीडीह तक पथ निर्माण कार्य (लम्बाई -1.5 कि.मी) का आज जुगशालाई विधायक मंगल कालिंदी ने शिलान्यास किया. मौके पर स्थानीय लोगों ने विधायक का स्वागत और आभार प्रकट किया. इस दौरान विधायक ने कहा कि सड़क का निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद पंचायत के लोगों को आवागमन में सहुलियत होगी. जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क सहित अन्य चौमुखी विकास के लिए सदैव समर्पित भाव से जुटा रहूंगा.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो शंकोसाई रोड नंबर 4 निवासी तुलसी महतो से साइबर गिरोह ने नौकरी का झांसा देकर 1.50 लाख रुपये की ठगी कर ली. इस संबंध में तुलसी महतो ने उलीडीह थाना में मोबाइल नंबर 6221130814 के धारक समेत अन्य के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करायी है. मामला गत 8 दिसंबर 2024 से 10 दिसंबर 2024 के बीच का है. जानकारी के अनुसार तुलसी महतो ने सोशल मीडिया पर एक कंपनी का विज्ञापन देखा था. इसमें नौकरी का झांसा दिया गया था. तुलसी महतो ने उक्त लिंक को क्लिक किया. इसके बाद उक्त मोबाइल नंबर से फोन…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई थाना क्षेत्र के पुरानी बस्ती रोड बड़ौदा बाजार के पास रहने वाले विशाल महतो की पत्नी स्नेहा महतो 39 वर्ष का टीएमएच अस्पताल में शनिवार की रात मौत हो गई. स्नेहा ने दो फरवरी को घर में फंदे से लटककर आत्महत्या करने का प्रयास किया था. परिवार वालों ने फंदे से उतार कर टीएमएच में भर्ती कराया था जहां उसकी मौत हो गई. मृतका के दो बच्चे हैं. उसका मायका मानगो डिमना बस्ती में है. मृतका के परिजनों ने जुगसलाई थाना में मृतका के पिता मानगो डिमना बस्ती निवासी गणेश चंद्र शर्मा के बयान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में लगातार चोरी की घटना घट रही है और पुलिस मौन है. प्रतिदिन प्रत्येक थाना क्षेत्र में चोर चोरी की घटना को अंजाम दे रहे हैं. ताजा मामला सिदगोड़ा थाना अंतर्गत ओल्ड बारीडीह का है. जहां अभी तक आधा दर्जन से ज्यादा मोटरसाइकिल की चोरी हो चुकी है. वहीं k2/6 फ्लैट के रहने वाले एसपी सिंह के घर के दरवाजा का ताला काट कर अज्ञात चोरों ने मोटरसाइकिल उड़ा लिया है. जब सुबह परिवार के लोग उठे तो देखें कि बाइक नहीं है. वहीं आसपास के क्षेत्र में बाइक की खोजाई की लेकिन नहीं मिली. हालांकि…
