Author: फतेह लाइव • डेस्क
7 बच्चों को गोद लेकर लगातार रक्त उपलब्ध कराते राजेश मार्डी फतेह लाइव, रिपोर्टर. रक्तदान के क्षेत्र में आदिवासी समाज के अगुवाई माने जाने वाले जमशेदपुर के ट्राइबल ब्लड मैन आदिवासी युवा रक्तदाता राजेश मार्डी को 76वीं बार रक्तदान करने तथा ग्रामीण क्षेत्रों में रक्तदान को बढ़ावा देने के लिए झारखंड और ओड़िशा की सीमा से सटे जामशोला चेक पोस्ट स्थित कुंवारडीह, मयुरभंज जिले ओड़िशा के एक रंगारंग कार्यक्रम में सम्मानित किया गया. उन्हें यह सम्मान संताली महिला लेखक संघठन, “आयो आड़ाञ ” जामशोला के द्वारा दुसरी एकदिवसीय संताली साहित्य सम्मेलन 2025 “जुवान आगुव़ान” के नाम से दिया गया. उन्हें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के आजादनगर थाना क्षेत्र के पारडीह काली मंदिर के पास से दोस्तों के साथ घूम रहे पीयूष खंडेलवाल को युवती से प्रेम संबंध के संदेह में अगवा कर बेरहमी से पीटा गया. आरोपियों ने उसे कार में जबरन बैठाकर न केवल मारपीट की, बल्कि सिगरेट से जलाकर प्रताड़ित भी किया. पीड़ित के परिजनों ने शुक्रवार देर रात थाना पहुंचकर हंगामा किया और पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया. उनका कहना है कि घटना की लिखित शिकायत देने के बावजूद 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस आरोपियों की कार तक का सुराग नहीं लगा पाई है.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूरा देश इन दिनों महाकुंभ के दर्शन को उमड़ा रहा है. इसी कड़ी में जमशेदपुर से भी श्रद्धालु इस यात्रा को जाने के लिए हर जद्दोजद्द कर रहे हैं. शुक्रवार को टाटानगर स्टेशन से खुली जम्मूतवी एक्सप्रेस में महाकुम्भ के श्रद्धालुओं का कब्जा हो गया. जनरल तो जनरल स्लीपर से लेकर एसी तक की कोचों में लोग भेड़ बकरियों की तरह जाने को मजबूर दिखे. इससे ट्रेन में आरक्षित टिकट लेकर जाने वाले यात्रियों को खूब परेशानी झेलनी पड़ी. उन यात्रियों की सुनने वाला कोई नहीं था. जिस कद्र ट्रेन की बोगियों में यात्री टूट पड़े थे,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी स्थित डोबो पुल पर एक युवती को कार सवार ने पीछे से बंदूक सटा दी. यह देखकर युवती वहां पैदल ही डाेबो पुल से सटे सोनारी मरीन ड्राइव गोलचक्कर के पास पहुंच गई. वहां कोई पुलिसकर्मी नहीं थे. कार सवार पीछा करते निकल गया. घटना शुक्रवार रात आठ बजे की है. युवती मानगो रोड नंबर 12 की रहने वाली है. उसने इसकी शिकायत मानगो थाना में दी. उसे सोनारी थाना में शिकायत देने को कहा गया. युवती के अनुसार वह अपने सहेली के साथ डाेबो पुल पर घूम रही थी. दोनों वीडियो बना रहे…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलपहाड़ी गुरुद्वारा साहेब प्रबंधक कमेटी के सचिव सविंदर सिंह और उनकी पत्नी सिख स्त्री सत्संग सभा की चेयरमैन बीबी त्रिपता कौर ने शुक्रवार को अपनी 50वीं सालगिरह पर गुरु घर में शुक्राना किया. इस मौके पर विशेष रूप से श्री सुखमणि साहेब के पाठ हुए. गुरु का जस गायन हुआ और अरदास करके वाहेगुरु का शुक्राना किया गया. मौके पर उपस्थित संगत के बीच प्रसाद और मिष्टान वितरण किया गया. इसके उपरांत वहां उपस्थित गुरुद्वारा कमेटी, सिख स्त्री सत्संग सभा की ओर से उपरोक्त दंपत्ति को बुके देकर और शॉल भेंटकर बधाई दी गई और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर दलमा स्थित निशान साहिब काफी वर्षों से वहां पर है. समय समय पर कई सिख संस्थाओं द्वारा निशान साहिब के चोला बदलने की सेवा की जाती है समय के साथ साथ निशान साहिब की नींव और निशान साहिब का पाइप की स्थिति काफी खराब हो गई थी, जिससे कि चोला साहिब बदलने में भी काफी दिक्कत हो रही थी इसी क्रम में तीन दिन पूर्व साकची निवासी सरदार हीरा सिंह परिवार के सदस्य दलमा गए थे उन्होंने जब निशान साहिब को देखा तो उन्होंने निशान साहिब की मरम्मत करने का प्रण लिया, जिसके तहत आज सुबह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला के आदित्यपुर थाना अंतर्गत शुक्रवार देर रात सतबहनी-सापड़ा मार्ग पर स्थित एक होटल के समीप अपराधियों ने हिस्ट्रीशीटर अपराधी बाबू दास पर एक बार फिर से जानलेवा हमला किया है. घटना के बाद बाबू दास को टाटा मुख्य अस्पताल ले जाया गया है. जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी राजीव कुमार सिंह दलबल के साथ टाटा मुख्य अस्पताल पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. बताया जा रहा है कि बाबू दास को दो गोलियां लगी है. इस घटना में अपराधकर्मी अज्जू थापा और आनंद दुबे का…
Jamshedpur : सिख समाज को एक मंच पर लाकर समाजसेवी डॉ संधू करेंगे भव्य समागम, झारखंड सरकार करेगी सहयोग
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सिख समाज का एक प्रतिनिधिमंडल डॉक्टर अवतार सिंह संधू के नेतृत्व में झारखंड के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के जमशेदपुर घोड़ाबांधा स्थित आवास पर शुक्रवार को मिला. इस दौरान आगामी दिनों एक बहुत बड़ा समाज के लिए सम्मेलन होने जा रहा है. उक्त कार्यक्रम समाज के सभी लोगों को लेकर एक मंच पर एकजुट होकर किया जाना है. झारखंड सरकार द्वारा मंत्री रामदास सोरेन के पहल से सम्मेलन को किया जाएगा. उक्त कार्यक्रम के मुख्य अतिथि झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन रहेंगे. इसे सफल बनाने के लिए 9 फरवरी दिन रविवार को शाम 4:00 बजे साकची गुरुद्वारा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने कहा कि यह न केवल अंतरराष्ट्रीय मानवाधिकारों का उल्लंघन है, बल्कि प्रवासियों के साथ किए जाने वाले व्यवहार पर भी गंभीर सवाल उठाता है. प्रवासियों को इस तरह अपराधियों की तरह बर्ताव करना अमेरिका की कथित “लोकतांत्रिक और न्यायप्रिय” छवि पर काला धब्बा है. अगर किसी ने वीजा नियमों का उल्लंघन किया भी था, तो भी उन्हें मानवीय तरीके से निर्वासित किया जाना चाहिए था. हथकड़ी पहनाकर भेजना केवल सत्ता का दंभ और नस्लीय भेदभाव दर्शाता है. भारत सरकार को इस पर कड़ी आपत्ति जतानी चाहिए और…
योजना की अनियमितताओं को विस्तृत से उपायुक्त के समक्ष रखा फतेह लाइव, रिपोर्टर. गोविंदपुर जलापूर्ति योजना के अनियमिताओं को लेकर आज स्थानीय जिला परिषद डॉ परितोष कुमार उपायुक्त से मिलकर एक ज्ञापन सौंपा. योजना के सफल संचालन हेतु स्थाई समाधान की मांग की एवं योजना में व्याप्त विसंगतियों पर विस्तृत चर्चा की. त्रिपक्षीय वार्ता के माध्यम से इन समस्याओं के स्थाई समाधान की मांग की गई. उपायुक्त ने मामले की गंभीरता को देखते हुए बहुत जल्द इसके समाधान का आश्वाशन दिया. इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सतवीर सिंह बग्गा, रैना पूर्ति आदि मौजूद थे. ये है मांग 1. जलकर…
