Jamshedpur Good News : जे.एम.सी.ए. के ट्रायल में जिला अंडर-14 क्रिकेट टीम में गोलपहाड़ी के अर्णव राय का हुआ चयन, गर्व का विषय

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन ने जमशेदपुर अंतर जिला ‘अंडर-14 टीम’ का चयन किया है। इस टीम में 15 खिलाड़ियों का चयन किया गया है, जिसमें गोलपहाड़ी निवासी संगीता राय एवं सुजीत राय के पुत्र अर्णव राय भी शामिल हैं। उनके चयन से गोलपहाड़ी में खुशी की लहर है।

बचपन से क्रिकेट के प्रति जागरूक अर्णव राय जमशेदपुर ब्लू क्रिकेट अकादमी, खासमहल में क्रिकेट का विधिवत प्रशिक्षण ले रहा है। इनके कोच अमित विश्वास के द्वारा बचपन से ही इन्हें खेल के बारिकियों को बताया जा रहा है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

मेधावी प्रतिभा के धनी अर्णव ने अल्प समय में ही संस्थान के कई बच्चों को पीछे छोड़ते हुए अंडर-14 में अपनी जगह बनाकर संस्थान, सहित माता-पिता, गुरुजनों, कोच आदि का मान बढ़ाया है।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें