Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत टूइलाडुंगरी में गुरुवार की रात चोरों ने मधुसूदन जोशी के घर चोरी कर ली. चोरों ने मात्र सवा घंटे में ही चोरी की घटना को अंजाम दे दिया. मधुसूदन गम्हरिया के एक कंपनी में काम करते है. मधुसूदन जोशी ने बताया कि वे परिवार के साथ रात 9.30 बजे सूर्य मंदिर में एक शादी समारोह में शामिल होने गए थे. रात 10.45 बजे घर लौटे, तो पाया कि घर के सामान बिखरे हुए हैं. इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी. चोरों ने नकद समेत 15 लाख के गहनों की चोरी की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पुलिस ने कई आपराधिक मामलों का आरोपी मनीष सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. मनीष को एनएच 33 स्थित पुतरू टोल प्लाजा से गिरफ्तार किया गया है. बताया जाता है कि उसके पास से कई हथियार भी बरामद किए गए हैं. मनीष सिंह पर 2022 में सोनारी थाना क्षेत्र में अजय साव उर्फ़ टिंकू की हत्या करने समेत कई हत्याकांड का आरोप है. वह पिछले दिनों ही जमानत पर जेल से छूटा है. हाल में हुए कई सारे कांड में उसका नाम शामिल था जिसके बाद से पुलिस को उसकी तलाश थी. पुलिस ने गुप्त…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में गोलमुरी थाना क्षेत्र के मुस्लिम बस्ती निवासी और टाटा स्टील के रिटायकर्मी महमूद आलम का गोलमुरी में एटीएम बदलकर उनके खाते से करीब 1 लाख रुपयों की निकासी कर ली गयी. वे 1 फरवरी के शाम के 6 बजे मुस्लिम बस्ती स्थित बैंक ऑफ बड़ौदा के एटीएम में जाकर मिनी स्टेटमेंट निकालने का प्रयास कर रहे थे कि इस बीच दो युवक आए. एक ने उनका एटीएम कार्ड लेकर प्रकिया पूरी करने का झांसा देकर निष्क्रिय फर्जी एटीएम कार्ड दे दिया और उसके बाद वे फरार हो गए. कुछ समय के बाद उनके खाते से…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के दाईगुट्टू रोड नंबर 1 में स्थित एक होलसेल दुकान एमबी एंटरप्राइजेज में चोरी की घटना को दुकानदार ने अपनी सतर्कता के कारण विफल कर दिया. दरअसल, दुकान के टीना शेड का बोल्ट खोलकर चोरी कर रहे चोरों को काशीडीह निवासी दुकानदार धर्मवीर कुमार ने अपने घर से सीसीटीवी कैमरे में देख लिया. इसके बाद वे सीधे दुकान पहुंचे और मौके से एक चोर को धर दबोचा. हालांकि मौका पाकर दो चोर वहां से फरार हो गए. धर्मवीर कुमार ने बताया कि वह बुधवार की रात अपनी दुकान बंद कर घर चले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. साईं सरस्वती इंग्लिश स्कूल डांगरडीहा हेंसल में कक्षा 10वीं और 12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए विदाई समारोह का आयोजन गुरुवार को किया गया था. इसमें विद्यालय सचिव जयंती शांता, निर्देशक जयंती शुभम, कोषाध्यक्ष जयंती रमन, प्रधानाध्यापक रंजीत कुमार, अनिल कुमार घोष, संदीप सर, जगजीत, नवनीत, संध्या, अपूर्वा,सोनी, सुष्मिता, मैरी, सुचित्रा, मनी, स्मृति, किरनजीत, जानकी, अन्नपूर्णा और नीतू इत्यादि सभी शिक्षक शिक्षिकाऐं उपस्थित रहे. कक्षा नौवीं और ग्यारहवीं के बच्चों ने बहुत सुंदर रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किया. 10वीं और 12वीं के छात्र छात्राएं अपने जूनियर्स के साथ भावभीनी प्रेमाश्रु के साथ मिलन किए. विद्यालय सचिव जयंती शांता ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय तकनीकी शिक्षा सोसायटी (ISTE) बीआईटी सिंदरी का पदस्थापना समारोह सत्र 2024-25 के लिए सफलतापूर्वक संपन्न हुआ. इस अवसर पर अंतिम वर्ष के सदस्यों ने अपनी जिम्मेदारियाँ तीसरे वर्ष के योग्य सदस्यों को सौंप दीं. इसके साथ ही, दूसरे वर्ष के छात्रों को भी उप-पद प्रदान किए गए, जिससे समाज में नेतृत्व की निरंतरता बनी रहे. यह समारोह शाम 4 बजे बीआईटी सिंदरी के आईटी भवन में आयोजित किया गया, जिसमें प्रो. बी.डी. यादव (आईएसटीई बीआईटी सिंदरी के प्रोफेसर इंचार्ज) के मार्गदर्शन में कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न किया गया. समारोह में छात्रों की सक्रिय भागीदारी देखी गई,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मारवाड़ी युवा मंच गिरिडीह ईकाई द्वारा आयोजित बैडमिंटन टूर्नामेंट बिजॉय इंस्टिट्यूट में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ. इस टूर्नामेंट का प्रायोजन “THE JAI MICA SUPPLY CO PVT CO LTD के अशोक जैन द्वारा किया गया. इस टूर्नामेंट में गिरिडीह की टीमों के अलावा मंडल ५ की देवघर और जामताड़ा की टीमों ने भी भाग लिया. इतने कम समय में इस भव्य कार्यक्रम के आयोजन में संयोजक धीरज जैन और रवि अग्रवाल की महत्वपूर्ण भूमिका रही. इस सफल कार्यक्रम के आयोजन में प्रांतीय उपाध्यक्ष नीलकमल भारतीय, पूर्व अध्यक्ष संजय शर्मा, धीरज जैन, सुनिल मोदी, टूर्नामेंट स्पॉन्सर अंकित जैन, सुषमा जैन,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बीडीएसएल महिला कॉलेज घाटशिला में मेडिकल कैंप का आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में कॉलेज की प्राचार्य पुष्पा गुप्ता , मिथिला हेंब्रम के साथ-साथ शिक्षकों व काफी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया. इस मौके पर 80 से ज्यादा छात्राओं की स्वास्थ्य जांच की गई. इसके अलावा प्रख्यात दंत रोग विशेषज्ञ डॉक्टर अपूर्व विक्रम ने छात्राओं की निशुल्क दंत जांच की. इस मौके पर महाविद्यालय के प्राचार्य पुष्पा गुप्ता ने बताया की विद्यार्थियों के स्वास्थ्य जांच की गई और उन्हें परामर्श भी दिया गया. इस मौके पर मुरली पैरामेडिकल कॉलेज के कर्मचारी भी उपस्थित थे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला प्रखंड के काडाडूबा पंचायत के दांगा मैदान में गुरुवार को पंचमी मेला का आयोजन किया गया. काफी पुराने समय से लग रहे इस मेले में प्रदेश की स्कूली शिक्षा साक्षरता व निबंधन मंत्री रामदास सोरेन ने शिरकत किया. इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री रामदास सोरेन ने आयोजको को धन्यवाद दिए उन्होंने कहा की मेला झारखंड की संस्कृति का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसमें लगातार लोग भाग लेते हैं. इस मौके पर पारंपरिक आदिवासी नृत्य भी प्रस्तुत किया गया. इस सामूहिक नृत्य में काफी संख्या में लोगों ने भाग लिया. इस मौके पर प्रखंड प्रमुख…
10वीं व 12 वीं के छात्रों को सफलता का शुभाशीष के साथ दी गयी विदाई फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरीश चंद्र झुरो देवी उच्च विद्यालय मुसाबनी में शनिवार को दसवीं व बारहवीं कक्षा के छात्र छात्राओं के लिए दीक्षांत समारोह का आयोजन किया गया. दीप प्रज्वलन के साथ सरस्वती वंदना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया. इस मौके पर सभी विद्यार्थियों को तिलक लगाकर व कलम भेंट कर परीक्षा की अग्रिम शुभकामनाएं विद्यालय प्रबंधन की ओर से दी गई. कार्यक्रम की अध्यक्षत स्कूल प्रबंध समिति के अध्यक्ष सत्य नारायण ओझा ने किया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में मुसाबनी…
