Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर कोर्ट के अधिवक्ता प्रभाकर झा का निधन इलाज के दौरान टाटा मुख्य अस्पताल में गत 27 जनवरी को हृदय गति रूकने के वजह से हो गया था. वह आदित्यपुर में रहते थे. प्रभाकर झा मुख्य रूप से सिविल क्रिमिनल एवं टैक्स के प्रेक्टिस करने वाले अधिवक्ता थे और वह 10 दिसंबर 2024 से लेकर 27 जनवरी 2025 तक इलाज के रूप में टाटा मुख्य अस्पताल में भर्ती थे. उनकी उम्र लगभग 55 वर्ष थी. उनके निधन से अधिवक्ता जगत में शोक है.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रोटरी गिरिडीह द्वारा आगामी 14 से 21 फरवरी 2025 तक आयोजित प्लास्टिक सर्जरी कैंप के लिए मरीजों के चयन हेतु प्रारंभिक जाँच हेतु को रोटरी नेत्र चिकित्सालय में शहर के प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ० सज्जन डोकानिया, डॉ शशि भूषण चौधरी, डॉ०विकास माथुर, डॉ विनय गुप्ता एवं डॉ० विकास लाल के द्वारा कैंप में निबंधित 85 लोगों का जांच किया गया. इस जांच शिविर में 45 लोगों चयन किया गया, जिनका अमेरिका से आने वाले डॉक्टरों की टीम द्वारा ऑपरेशन किया जायेगा. बताया गया कि मरीजों का रजिस्ट्रेशन अभी भी जारी है, ताकि अधिक से अधिक लोगों को इसका…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना क्षेत्र के ईस्ट ले आउट ए ब्लॉक निवासी एक महिला से ठगों ने करीब 3 लाख रुपए के जेवरात ठग लिए. घटना 31 जनवरी दोपहर 11:30 बजे की है. इस मामले में पीड़िता के बेटे श्रवण लिखमानिया के बयान पर केस दर्ज किया गया है. श्रवण कुमार के अनुसार, घटना के समय घर में केवल उनकी मां मौजूद थीं. इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति घर पहुंचे और खुद को रामदेव बाबा के उत्पाद विक्रेता बताया. ठगों ने महिला को झांसे में लेकर कहा कि वे सोने के जेवरों को साफ कर सकते हैं,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बागबेड़ा में श्री श्री सरस्वती पूजा कमेटी, भवानी दल शारदा क्लब कर्पूरी मैदान बागबेड़ा बाबा कुटी में रविवार को पंडाल का उद्घाटन पोटका के विधायक संजीव सरदार के द्वारा किया गया. यहां हर साल धूमधाम सरस्वती पूजा का आयोजन किया जाता है. इस कार्यक्रम में पूर्व जिला परिषद किशोर यादव, पूर्व मुखिया बुधराम टोप्पो, पूर्व पंचायत समिति धर्मेंद्र चौहान, पंडाल के संरक्षक अंगद राय, अध्यक्ष सूरज दास, उपाध्यक्ष निरंजन रजक, सोनू साहू और पंडाल के सारे मेंबर उपस्थित रहे.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. संयुक्त मानव अधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो की झारखंड प्रदेश इकाई की वार्षिक बैठक सह लिट्टी पार्टी का आयोजन किया गया. इसमें पुरानी प्रदेश कमेटी भंग कर दी गई एवं नई टीम की घोषणा की गई. इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में UBHRCC के राष्ट्रीय अध्यक्ष राज सिंह, राष्ट्रीय पदाधिकारी डॉ. डीपी शुक्ला, नीरज सिंह, अरविंद तिवारी, अनीश शवलोक, अब्दुल रहमान, शशांक कुणाल उपस्थित रहे. नई कमेटी पर एक नजर झारखंड प्रदेश की नई टीम में प्रदेश अध्यक्ष के पद पर अजय कुमार सिंह को जबकि प्रदेश महिला अध्यक्ष डॉ. शबा अहमद, प्रदेश उपाध्यक्ष माहीधर…
थाना के सामने शव रखकर युवाओं ने किया प्रदर्शन, अंतिम शव यात्रा में हर किसी की आंखें हुई नम फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना क्षेत्र में मनदीप सिंह की हत्या के बाद रविवार सुबह नौजवानों का समूह गोलमुरी थाना पहुंचा और अपना आक्रोश व्यक्त किया. उनका कहना था कि दो हत्यारों को गिरफ्तार किया गया है, जबकि एक और हत्यारे को गिरफ्तार किया जाए. जब तक तीसरा हत्यारा गिरफ्तार नहीं किया जाता है. तब तक मनदीप सिंह के शव का पोस्टमार्टम नहीं होने देंगे. उसके बाद सिटी डीएसपी एवं नए थाना प्रभारी राजन एवं केंद्रीय कमेटी एवं समाज…
फाइनल में साउथ अफ्रीका को दी करारी शिकस्त फतेह लाइव, डेस्क. शानदार प्रदर्शन करते हुए आईसीसी वूमेन्स अंडर-19 टी20 वर्ल्ड कप 2025 खिताब जीत लिया. रविवार (2 फरवरी) को कुआलालम्पुर के बयूमास ओवल में खेले गए फाइनल मे भारत ने साउथ अफ्रीका को 9 विकेट से हराया. मुकाबले में भारतीय टीम को जीत के लिए 83 रनों का टारगेट मिला, जिसे उसने 11.2 ओवरों में ही हासिल कर लिया. भारतीय टीम की जीत में ओपनर बैटर गोंगाडी तृषा की अहम भूमिका रही. तृषा ने गेंदबाजी में तीन विकेट लिए, जबकि बल्ले से नाबाद 44 रन बनाए. भारत ने लगातार दूसरी बार ये खिताब जीता है.…
नए आधार कार्ड बनाने के साथ कर सकेंगे जरूरी सुधार, एग्रिको स्थित कैम्प कार्यालय पर लगेगा मेगा कैम्प फतेह लाइव, रिपोर्टर. नागरिकों की पहचान का सबसे महत्वपूर्ण दस्तावेज आधार कार्ड अब हर आवश्यक कार्य के लिए अनिवार्य हो चुका है, लेकिन जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के लोगों को आधार कार्ड बनवाने और उसमें संशोधन कराने में लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था. नागरिकों की इस समस्या को गंभीरता से लेते हुए विधायक पूर्णिमा साहू ने यूआईडीएआई (भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण) से चर्चा कर समाधान का रास्ता निकाला है. इसी क्रम में, सोमवार से 7 फरवरी तक एग्रिको स्थित…
– पूजा आयोजन के 25वीं वर्षगांठ पर एक से बढ़ कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया फतेह लाइव, रिपोर्टर. शिक्षा के बगैर समाज में कोई मोल नहीं है. शिक्षित होंगे तभी हम अपने हक अधिकार की बात कर पाएंगे. यह बातें विधायक मंगल कालिंदी ने हुरलूंग पंचायत के गरुड़बासा में यूथ बॉयस क्लब द्वारा आयोजित सरस्वती पूजा में बतौर मुख्य अथिति बोले. उन्होंने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए अपना उदाहरण देते हुए कहा कि बगैर संघर्ष के जीवन में सफलता नहीं मिलती. मौके पर उन्होंने क्षेत्र के विकास कार्य की चर्चा करते हुए कहा कि लोगों ने उन्हें…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मां सरस्वती पूजा के अवसर पर पूर्व संध्या में पंडाल उद्घाटन जगह जगह देखने को मिल रहा है. न्यू स्टार क्लब, गाढ़ाबासा गोलमुरी के सरस्वती पूजा पंडाल का उद्घाटन भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार ने किया माता सरस्वती की पूजा अर्चना के साथ मां के समक्ष दीप प्रज्वलित अतिथियों ने किया दिनेश कुमार में अपने संबोधन में कहा कि विधायदायनी माता सरस्वती सभी को जान का भंडार दे. आज के उद्घाटन के अवसर पर हिंदू जागरण मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल, शिव कुमार सिन्हा उपस्थित थे. पूजा को सफल बनाने में सहयोग करने वालो में…
