Jamshedpur : पूर्णिमा साहू ने शांतिपूर्ण मतदान प्रक्रिया के लिए मतदाताओं, कार्यकर्ताओं और मतदानकर्मियों का जताया विशेष आभार

SHARE:

मतदान से पूर्व भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर में इष्ट देवी-देवताओं का किया विधिवत दर्शन और पूजन, दिन-भर रही सक्रिय

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सफल मतदान के बाद भारतीय जनता पार्टी की प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सभी मतदाताओं, मतदान कर्मियों, प्रशासनिक अधिकारियों, और विशेष रूप से भाजपा कार्यकर्ताओं के प्रति गहरी कृतज्ञता व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में जमशेदपुर पूर्वी के देवतुल्य मतदाताओं ने अपने कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए बड़ी संख्या में हिस्सा लिया और इस क्षेत्र में लोकतंत्र की गरिमा को बनाए रखा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

पूर्णिमा साहू ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि मैं जमशेदपुर पूर्वी के सभी मतदाताओं का दिल से धन्यवाद करती हूं, जिन्होंने जिम्मेदारीपूर्वक अपने मत का प्रयोग कर लोकतंत्र को मजबूत किया। इस शांतिपूर्ण मतदान की सफलता में भाजपा कार्यकर्ताओं के परिश्रम, समर्पण और निष्ठा का अत्यंत महत्वपूर्ण योगदान है। सभी कार्यकर्ताओं ने न केवल प्रत्येक नागरिकों तक पार्टी की विचारधारा को पहुँचाया, बल्कि सुबह से लेकर देर रात तक अथक मेहनत करते हुए मतदाताओं के बीच पार्टी के विश्वास और समर्थन को भी बल दिया।

पूर्णिमा साहू ने प्रशासनिक अधिकारियों और मतदान कर्मियों की भी सराहना करते हुए कहा कि उनकी जिम्मेदारी निभाने की भावना और तत्परता ने चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और निर्बाध रूप से संचालित किया। उन्होंने आशा व्यक्त करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के उज्ज्वल भविष्य और इसके उत्थान के लिए कार्य करेंगे।

इससे पहले, लोकतंत्र के महापर्व पर भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने सनातन संस्कृति की परंपरा का पालन करते हुए भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर जाकर सभी इष्ट देवी-देवताओं का विधिवत दर्शन और पूजन किया। उन्होंने क्षेत्र में चुनाव को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराने और माता रानी एवं देवाधिदेव महादेव से आशीर्वाद प्राप्त कर क्षेत्र के समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

वहीं, मतदान के दौरान उन्होंने पूर्वी विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्रों का दौरा किया एवं भाजपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र में मतदान की स्थिति पर चर्चा की। इस दौरान उन्होंने मतदान के शांतिपूर्ण और व्यवस्थित संचालन की सराहना की और कार्यकर्ताओं को भी उत्साहित किया।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें