Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर अध्यात्म का केंद्र श्री श्री शीतला मंदिर भालूबासा तथा जनहित में कार्यरत शीतला भवन का वार्षिक आमसभा चार फरवरी मंगलवार को संध्या 6 बजे भवन परिसर में आयोजित की जा रही है. इसके निमित्त भालूबासा, भुईयांडीह, पटेलनगर, नीतिबाग कॉलोनी, कालिंदी बस्ती तथा आस पास के प्रत्येक घरों में आम सभा का आमंत्रण पत्र का वितरण किया जा रहा है. वार्षिक आमसभा में आय वय का ब्यौरा (ऑडिट रिपोर्ट ) के साथ आम जनता के समक्ष पेश किया जाएगा. इस अवसर पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह मंदिर समिति के संरक्षक रघुवर दास मुख्य रूप से शामिल…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावाँ जिले के खरसावाँ थाना क्षेत्र अंतर्गत अफीम की अवैध खेती से प्रभावित रायजामा गाँव में पुलिस ने सामुदायिक पुलिसिंग के तहत स्थानीय लोगों के बीच कंबल और बच्चों के लिए स्कूल बैग व पाठ्य सामग्री वितरित की. इस अवसर पर लोगों को अफीम की अवैध खेती और विक्रय के खिलाफ जागरूक किया गया. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे इस जागरूकता अभियान के तहत अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी समीर कुमार सवैया की अध्यक्षता में एक ग्रामसभा का आयोजन किया गया. इस ग्राम सभा में लगभग 100 स्थानीय निवासी शामिल हुए. ग्रामसभा के दौरान पुलिस अधिकारियों…

Read More

18 से 30 हजार औसत आय वाले वेतन में आयकर छूट मजाक है फतेह लाइव, रिपोर्टर. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने केंद्र सरकार के 2025 – 2026 प्रस्तावित बजट को सपनों का सौदागर की संज्ञा देते हुए इस देश की जनता के साथ मजाक बताया है. अधिवक्ता ने कहा कि हमारे भारत देश में औसत आय एक लाख 80 रुपए है, आयकर छूट को ₹3 लाख से बढ़ाकर 12 लाख करना एक बड़ा मजाक है. इसी तरह स्टैंडर्ड डिडक्शन को 50000 से बढ़कर 75000 करना जख्म में मिर्च लगाने जैसा है. अभी सरकार ने 12 लाख आयकर छूट का प्रावधान किया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव सह बागबेड़ा मंडल कांग्रेस के पर्यवेक्षक महेंद्र कुमार पांडे ने केंद्रीय बजट पर अपने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वित्त मंत्री ने देश की जनता की आंखों में धूल झोंकने का काम किया है। कहा एक तरफ खाद्य पदार्थों पर सरकार जीएसटी लगाकर टैक्स वसूल रही है। वहीं आम जनता को 12 लाख तक की आय पर छूट की घोषणा जनता के साथ छलावा है टैक्स की छूट देकर खाद्य पदार्थों से टैक्स वसूलना सरकार की सोची समझी साजिश का हिस्सा है। कहा कि यह बजट आगामी दिल्ली समेत अन्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सिख महिलाओं की धार्मिक संस्था सेंट्रल सिख स्त्री सत्संग सभा का वार्षिक वनभोज शनिवार को साकची जुबली पार्क में संपन्न हुआ. वैसे यह वनभोज तो एक बहाना था. इस बहाने सभा की बीबीयों ने अपनी एकता दिखाई और सभी ने एक स्वर में धार्मिक मामलों को बढ़ावा देने पर जोर दिया. साथ ही सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह को अपना पूरा सहयोग देने का भी संकल्प लिया, जिससे कि समाज के हित के लिए आने वाले दिनों में और भी अच्छे कार्य होते रहें. खेलकूद में भी महिलाओं ने लिया हिस्सा इस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के जुगसलाई राजस्थान सेवा सदन हॉस्पिटल के समीप माननीय विधायक मंगल कालिंदी के निर्देशानुसार सेवा ही लक्ष्य के मानिक मल्लिक के नेतृत्व में जरुरतमंद लोगों में कंबल का वितरण किया गया. स्थानीय निवासी रानी दीदी एवं महिला समूह के सहयोग से कंबल का वितरण किया गया. इस कंबल वितरण कार्यक्रम में दिनेश जायसवाल, बक्कू सोनकर, विक्की सोनकर, संजय सिंह, अंकूश साहनी, अनूप प्रतीक, सर्राफ, मोजिब हसन, निक्कू सिंह, मनोज अग्रवाल आदि सेवा ही लक्ष्य के सदस्य उपस्थित थे.

Read More

मन्नत पूरी होने पर उपवास कर पहुंचे शिरडी फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान के विभिन्न थानों में प्रभारी और दारोगा के पद पर रह चुके वर्तमान सीसीआर डीएसपी मनोज कुमार ठाकुर बीते दिनों सपरिवार शिरडी गये थे. वे बताते हैं‌ कि शिरडी में उनकी फरियाद तत्काल सुनी गई थी और बाबा के चमत्कार से उनके बेटे ऋत्विक शांडिल्य ने हरियाणा और बिहार दोनों ही राज्यों में न्यायिक सेवा की परीक्षा में सफलता पाई. वहीं छोटे बेटे प्रतीक शांडिल्य को भी बीटेक करने के बाद हैदराबाद में 40 लाख का सालाना पैकेज क्वालकॉम में मिला. बड़े पुत्र ऋत्विक शांडिल्य ने बिहार राज्य…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना अंतर्गत एनएच 33 पर रीवा होटल के पास रविवार सुबह एक युवक का शव पाया गया. मृतक की पहचान धनबाद के बलियापुर निवासी 35 वर्षीय शाहिद कमर के रूप में की गई है. पुलिस ने मृतक के परिजनों को घटना की सूचना दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. जानकारी के अनुसार शाहिद बीते दस सालों से शहर में रहकर छोटे मोटे काम करता था. इधर, पुलिस ने जब घटना स्थल की जांच की तो वहां से गांजा पीने वाला चिलम बरामद किया गया है. वहीं जांच में पाया गया है…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड कांग्रेस के प्रदेश सचिव राकेश तिवारी ने आज केंद्र सरकार के आम बजट पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा यह बजट आगामी बिहार के विधानसभा चुनाव एवं दिल्ली के विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखकर चुनावी बजट के रूप में बनाया गया है. इस बजट से महंगाई की मार झेल रही जनता को कोई फायदा नहीं होने वाला है. नौजवान निराश हुए हैं. रोजगार सृजन की दिशा में कोई कदम नहीं गांव गरीब खेत खलिहान मजदूर किसान को इस बजट से निराशा ही हाथ लगी है. केवल आयकर में छूट देकर देश की जनता का ध्यान…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में कांग्रेस पार्टी के टेल्को कॉलोनी मण्डल अध्यक्ष देबाशीष घोष ने बजट 2025 को लेकर अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कहा कि सरकार ने पहले भी रुकी हुई आवासीय परियोजनाओं को पूरा करने के लिए फंड जारी करने की घोषणा की थी, लेकिन क्या वे सफल रहे? 15,000 करोड़ रुपये से कितनी परियोजनाओं को वास्तव में पूरा किया जाएगा? बिहार में मखाना बोर्ड की स्थापना की बात कही गई, लेकिन पहले से मौजूद कृषि बोर्ड कितने प्रभावी हैं? क्या किसानों को इसका सीधा लाभ मिलेगा? पर्यटन और इंफ्रास्ट्रक्चर योजनाओं पर कुछ नहीं दिया. सरकार 50 पर्यटन…

Read More