Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मोदी सरकार 3.0 का पहला पूर्णकालिक आम बजट पेश हो गया है. वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अपना 8वां बजट आज सुबह 11 बजे लोकसभा में पेश किया. इससे पहले वह छह पूर्णकालिक और दो अंतरिम बजट पेश कर चुकी है. बजट में हुए ऐलान के बाद अब इस पर नेताओं की प्रतिक्रिया आना शुरू हो गई है. जमशेदपुर पूर्वी से पूर्व निर्दलीय प्रत्याशी रह चुके कोशिश ‘एक मुस्कान लाने की’ संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने केंद्रीय बजट 2025-26 पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा – “एक प्रगतिशील, समावेशी और संतुलित बजट है, जो…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बाराद्वारी स्थित पीपुल्स एकेडमी में शिक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क संचालित लाइब्रेरी का जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल द्वारा निरीक्षण किया गया. मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी धालभूम शताब्दी मजूमदार, जिला शिक्षा अधीक्षक आशीष पांडेय उपस्थित रहे. इस दौरान उन्होंने लाइब्रेरी का रखरखाव, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी हेतु पुस्तकों की उपलब्धता, बच्चों के उपस्थिति आदि की जानकारी ली. निरीक्षण को लेकर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त ने बताया कि लाइब्रेरी को कैसे बेहतर किया जा सकता है तथा अन्य क्या-क्या सेवाएं दी जा सकती हैं ताकि शहर के बच्चे यहां पर आकर पढाई कर सकें और नियमित…
घटना में प्रयुक्त बुलेट और 17 सौ नगद जब्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के एमजीएम थाना क्षेत्र के एनएच-33 के बेलाजुड़ी के पास ट्रक चालक से मारपीट कर बुलेट सवार दो बदमाशों ने 10 हजार रुपये की छिनतई 30 जनवरी को कर ली थी. इस घटना में एमजीएम थाना की पुलिस ने गोविंदपुर पूनम अपार्टमेंट निवासी अमन सिंह और गोलमुरी सर्कस मैदान निवासी विक्की सिंह को गिरफ्तार किया है. घटना में प्रयुक्त अमन सिहं की बुलेट भी पुलिस ने जब्त की है. आरोपितों के पास से 1700 रुपये बरामद किए गए है. एमजीएम थाना प्रभारी राम बाबू मंडल ने बताया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मोदी सरकार के 8वां कार्यकाल का पहला पूर्ण बजट स्वागत योग्य है, वार्षिक आम बजट में मिडिल क्लास, किसानों और स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया है. इस बजट से भारतीय अर्थव्यवस्था में तेजी के आसार है. आम बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मिडिल क्लास के लिए कई अहम ऐलान किए हैं. नए इनकम टैक्स स्लैब के अनुसार सालाना 12 लाख तक की आमदनी पर कोई इनकम टैक्स नहीं देना होगा. अभी तक यह लिमिट 7 लाख रुपये ही थी. इसमें एक साथ ही 5 लाख इजाफा हुआ और हर महीने 1 लाख तक कमाने वाले…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर के पूर्व महामंत्री राकेश सिंह ने आज प्रस्तुत केंद्रीय बजट को सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी बताया, समाज के सभी वर्गों मजदूर, किसान युवा, बुजुर्ग सभी के हित को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया विकासशील बजट है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी एवं सशक्त नेतृत्व में केंद्रीय बजट 2025-26 के तहत मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए ₹12 लाख की आय को कर मुक्त करने का महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है. जनहितकारी दवाओं को करमुक्त, छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु उच्च शिक्षा के क्षेत्र में सराहनीय प्रयास सहित उन्नत भारत, विकसित भारत…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने केंद्रीय बजट पर अपना प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल का सबसे कमजोर और घुमावदार बजट है. भारत के भोले-भाले आम जनता को बडे रुप में छलने का प्रयास किया गया है. ठोस रोजगार के अवसर नौजवानो के लिए नही है. इससे शिक्षित नौजवानों का भविष्य अंधकार मय होगा इस बजट को राज्यों में होने वाले विधान सभा चुनाव के मद्देनजर बनाया गया है. इससे राजनैतिक स्वार्थ झलक रही है. सबसे बड़ी विडंबना यह है कि झारखण्ड राज्य का…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. यह बजट जन हितकारी है. सभी वर्गों के लिए कुछ न कुछ इस बजट में है. मध्यम वर्ग को बड़ी राहत मिली है. अब वो ज्यादा बचत करेंगे या ज्यादा निवेश करेंगे या ज्यादा खर्च करेंगे. इसका फायदा अर्थव्यवस्था को होगा. जीडीपी बढ़ेगी और ओवरऑल अर्थव्यवस्था मजबूत होगी. ये प्रतिक्रिया पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने दी.
बजट को बताया- महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और आर्थिक समृद्धि का सशक्त दस्तावेज, पीएम नरेंद्र मोदी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का जताया आभार फतेह लाइव, रिपोर्टर. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2025 को ऐतिहासिक बताते हुए जमशेदपुर पूर्वी के विधायक पूर्णिमा साहू ने कहा कि यह बजट देश के भविष्य को मजबूत करने वाला है. यह बजट महिला सशक्तिकरण, युवा रोजगार और आर्थिक समृद्धि का सशक्त दस्तावेज है, जिसमें मध्यम वर्ग को बड़ी राहत देते हुए 12 लाख तक के आय को कर मुक्त करने, 5 लाख महिलाओं और नए उद्यमियों को टर्म लोन की…
हजारों लोगों के आवेदन हुए स्वीकृत, एक सप्ताह तक चलेगा शिविर फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र के आवासीय इलाकों में नए जल कनेक्शन के लिए स्व-मूल्यांकन फॉर्म (एसएएफ) नंबर आवंटन शिविर का उद्घाटन किया. शनिवार को भुइयांडीह स्थित नवोदय आदिवासी प्राथमिक विद्यालय, बाबूडीह में आयोजित कार्यक्रम में विधायक ने इस शिविर का शुभारंभ किया. इस अवसर पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के अधिकारियों, शहर प्रबंधक अनय राज, भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही. इस दौरान क्षेत्र के हजारों लोगों ने एसएएफ नंबर हेतु जरूरी कागजात के साथ अपने आवेदन जमा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. वित्त मंत्री सीतारमण के द्वारा आज 1 फरवरी 2025 को पेश किया गया. वह आम बजट में गरीब, किसान, महिला, कर्मचारी, मध्यम एवं सभी वर्गीय परिवार जनों पर विशेष ध्यान दिया गया. यह बजट आय कर देने वाले कर्मचारियों को कुछ राहत प्रदान किया गया है, जिससे 12 लाख के अंतर्गत आने वाले आय के मजदूरों को आय कर से मुक्त रखा गया, इसलिए भारतीय मजदूर संघ इस आम बजट को सराहना करते हुए कहता है कि मजदूरों के लिए संतोषजनक एवं देश के लिए आत्मनिर्भर बजट है. यह प्रतिक्रिया भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश विभाग प्रमुख…
