Breaking News
Jamshedpur Police : अपराधियों पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 91 की तैयार हुई सूची, 54 पर सीसीए और 37 होंगे जिला बदर Tata Steel Foundation : संवाद 2026 का आगाज़, जमशेदपुर में 15 राज्यों की जनजातीय कला, पारंपरिक चिकित्सा और खानपान का अनूठा संगम, एक क्लिक कर तस्वीरों में देखें कार्यक्रम की झलकियां Jamshedpur Chhath Seva Camp : जुगसलाई में छठ व्रतियों की सेवा में जुटे स्वयंसेवक, दो दिवसीय शिविर में बांटी गई पूजन सामग्री और प्रसाद Canada : ਸਰੀ ਤੇ ਟੋਰਾਂਟੋ ਵਿੱਚ ਗਰਮਾਇਆ ਮਾਹੌਲ, ਖਾਲਿਸਤਾਨ ਸਮਰਥਕ ਸਿੱਖ ਕਾਰਕੁਨਾਂ ਵੱਲੋਂ ਭਾਰਤੀ ਕੌਂਸਲੇਟ ਦੀਆਂ ਗਤੀਵਿਧੀਆਂ ਖ਼ਿਲਾਫ਼ ਤਿੱਖਾ ਪ੍ਰਦਰਸ਼ਨ, ਨਿੱਝਰ ਕਤਲ ਮਾਮਲੇ ‘ਚ ਕਾਰਵਾਈ ਦੀ ਮੰਗ Jharkhand Foundation Day : धरती आबा के विचारों और आदर्शों से ही साकार होगा समृद्ध एवं खुशहाल झारखंड : अमरप्रीत सिंह काले, देखें – Video Chhath Mahaparv 2026 : छठ व्रती ध्यान दें – जमशेदपुर में आज शाम 5:02 बजे अस्त होंगे सूर्यदेव, कल सुबह 5:59 बजे सूर्योदय
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान करने का किया आग्रह, घर से निकलने की अपील की

SHARE:

कहा- यह चुनाव लूट, झूठ और वादाखिलाफी की सरकार से निजात पाने का अवसर

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

भारतीय जनता पार्टी जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने शहर के सभी प्रबुद्ध मतदाताओं से राष्ट्रहित में मतदान करने का आग्रह किया है। उन्होंने जमशेदपुर महानगर अंतर्गत आने वाले जमशेदपुर पूर्वी, जमशेदपुर पश्चिम, पोटका एवं जुगसलाई विधानसभा सीटों पर भाजपा-एनडीए के उम्मीदवारों के पक्ष में मतदान करने की अपील की है। सुधांशु ओझा ने कहा कि राज्य में भाजपा सरकार सुशासन और विकास के प्रति संकल्पित है और जनता के सहयोग से राज्य में एक स्थिर एवं विकासोन्मुखी सरकार बनेगी।

Gambhir Car Associate Motion Ads

उन्होंने कहा कि वर्तमान की झामुमो-कांग्रेस और राजद गठबंधन सरकार ने जनता के साथ कई वादे किए, लेकिन किसी भी वादों को पूरा करने के लिए कोई प्रयास नही किया। उन्होंने वर्तमान महागठबंधन सरकार को “लूट, झूठ और वादाखिलाफी” की सरकार करार दिया और कहा कि अब जनता इससे निजात पाना चाहती है।

उन्होंने कहा कि राज्य में जिस प्रकार से भ्रष्टाचार, असुरक्षा और अव्यवस्था का माहौल बना हुआ है, उसे बदलने के लिए अब जनता को आगे आना होगा। भाजपा के नेतृत्व में सरकार बनती है, तो झारखंड में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और बुनियादी ढांचे के क्षेत्रों में क्रांतिकारी बदलाव किए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि जमशेदपुर महानगर के चारों विधानसभा क्षेत्रों में भाजपा-एनडीए के प्रत्याशी पूर्णिमा साहू, सरयू राय, मीरा मुंडा एवं रामचंद्र सहिस को समर्थन और आशीर्वाद देकर राज्य में मजबूत एवं सुदृढ़ सरकार का निर्माण करें। उन्होंने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि वे अधिक से अधिक संख्या में अपने घरों से निकलें और अपने बहुमूल्य वोट से भाजपा-एनडीए के प्रत्याशियों को आशीर्वाद देकर सुशासन की स्थापना में भागीदार बनें।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर