Author: फतेह लाइव • डेस्क
बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर भाजपा ने बोला हमला, पहले सुविधा दो, फिर टैक्स वसूलो का दिया नारा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की जर्जर नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने नगर निगम की लापरवाही और नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए अविलंब समाधान की मांग की. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रणजी ट्रॉफी खेलने आए भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार विकेट कीपर-बल्लेबाज ईशान किशन का भव्य स्वागत किया गया. हिंद एकता सामाजिक संस्था के अध्यक्ष एवं युवा झामुमो नेता सिमरन भाटिया ने उन्हें अंगवस्त्र (सोल) ओढ़ाकर सम्मानित किया. इस अवसर पर दोनों के बीच खेल, युवा सशक्तिकरण और झारखंड के क्रिकेट भविष्य को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई. इस मुलाकात के दौरान सिमरन भाटिया ने ईशान किशन की उपलब्धियों की सराहना करते हुए कहा कि उन्होंने देश का नाम रोशन किया है उन्होंने यह भी कहा कि ईशान किशन जैसे युवा खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर राज्य के और भी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना क्षेत्र के मनान गली में बीते दिनों ट्रांसपोर्टर संतोष सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. इस मामले में पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. गिरफ्तार आरोपियों में रोहित दीक्षित, शुभम कुमार, विमल गोप, विवेक कुमार और अंकित शर्मा शामिल है. पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर दो हथियार, एक गोली और घटना में प्रयुक्त स्कूटी भी बरामद की है. पुलिस ने बुधवार को मामले का खुलासा किया. रोहित ने पिता की हत्या का बदला लिया जानकारी देते हुए एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि साल 2014 में…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नागरिक सुविधा मंच झारखंड प्रदेशके संयोजक एवं वरीय भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा ने बुधवार को अपने हरहरगुट्टू आवास पर मौनी अमावस्या के उपलक्ष में जरूरतमंद बुजुर्गों के बीच कंबल वितरण किया. इस दौरान क्षेत्र के बुजुर्गों, पुरुष एवं महिलाओं के बीच कंबल वितरण किया गया. इस नेक कार्य के महिलाओं और बुजुर्गों ने शशि मिश्र को आशीर्वाद दिया और इसी तरह के सामाजिक कार्य करते रहने के लिए प्रेरित किया.
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रिम्स के चिकित्सकों ने मंगलवार को स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी से मुलाकात कर रिम्स कैंपस में सरस्वती पूजा की अनुमति दिलाने के लिए आभार जताया. इस दौरान आईएमए के संयुक्त सचिव न्यूरोसर्जन डॉ. विकास कुमार के नेतृत्व में रिम्स जूनियर डाॅक्टर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों ने स्वास्थ्य मंत्री काे सरस्वती पूजा के अवसर पर रिम्स में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने का न्यौता भी दिया. इस पर डॉ. इरफान अंसारी ने चिकित्सकों को आश्वस्त किया कि वे समय निकालकर जरूर शामिल होंगे. मुलाकात के क्रम में मंत्री ने चिकित्सकों से 24 जनवरी की देर रात बस्ती…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कौमी सिख मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने अमृतसर हेरिटेज स्ट्रीट में भारत रत्न डॉक्टर भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हथौड़ा चलाना और संविधान को जलाने की कोशिश करना सिखिज्म के खिलाफ है. अधिवक्ता कुलविंदर सिंह के अनुसार डॉक्टर अंबेडकर का अपमान इस देश के करोड़ों लोगों की भावनाओं को चोट पहुंचाना है. उन्होंने इस देश में हासिये समाज अर्थात अनुसूचित जनजाति-अनुसूचित जाति को समाज की मुख्य धारा में लाने का जो काम किया है, वह अतुलनीय और अनुकरणीय है. उन्होंने वंचित वर्ग को शिक्षा, समानता और कानूनी अधिकार देने के लिए संविधान में प्रावधान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर से सटे पटमदा थाना क्षेत्र के गोपालपुर निवासी मुक्ता देवी 70 वर्षीय मंगलवार की दोपहर आग ताप रही थी, जिस दौरान वह जल गई थी. महिला को इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यहां महिला ने बुधवार की सुबह तड़के 4 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. महिला के परिजन ने बताया कि मुक्ता देवी आग तापने के दौरान जल गई थी. इसके बाद उसे पटमदा के स्थानीय अस्पताल ले जाया गया था, लेकिन यहां से डॉक्टरों ने एमजीएम अस्पताल रेफर कर दिया. इसके बाद परिजन मुक्ता का एमजीएम अस्पताल की…
अब नहीं जाना होगा बाहर, शहर में मिलेगा बेहतर इलाज टाटा मणिपाल मेडिकल कॉलेज समेत बड़े अस्पतालों में सेवा दे चुके डॉ अभय ने रेड क्रॉस भवन साकची में खोला चेंबर घुटने और कूल्हों के प्रत्यारोपण रोबोटिक और एआई तकनीक से करा सकेंगे लोग, अनुभवी डॉक्टर की मिलेगी सेवा चरणजीत सिंह. मार्निंग और इवनिंग वॉक करने वाले लोगों को हमेशा अच्छी क्वालिटी वाले जूतों का इस्तेमाल करना चाहिए. ऐसा नहीं करने से जॉगिंग फायदा की जगह नुकसान का कारण बन सकता है. यह कहना है ख्याति प्राप्त चिकित्सक डॉ अभय हर्ष का. साकची स्थित रेडक्रास भवन में पत्रकारों से बात…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे अधिकारियों एवं सांसद द्वारा सिर्फ दौरा कर जनता को दिग्भ्रमित नहीं कोई ठोस पहल की जरूरत है. यह बात जिला परिषद सदस्य सह कांग्रेस नेता डॉ परितोष सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी करते हुए कही. जिला परिषद ने कहा कि लोकसभा चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री जी द्वारा रेलवे ओवरब्रिज का शिलान्यास किया गया. मगर आज तक एक कुदाल भी मट्टी भी नहीं काटा गया. पिछले चार वर्षों से सिर्फ दौरा ही चल रहा है. आज रेलवे विभाग के अधिकारियों द्वारा किया गया दौरा भी सिर्फ जनता को धोखा है और जनता के टैक्स के पैसा की…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के साकची बगान एरिया में अभय सिंह के भतीजे के साथ मारपीट करने के मामले में पुलिस ने आरोपी भोला यादव को हिरासत में लिया है. पुलिस ने भोला को उसके घर से उस वक्त धर दबोचा. जब वह अपने घर आया हुआ था. मिली जानकारी के अनुसार पुलिस ने भोला की निशानदेही पर हथियार भी बरामद किया है. हालांकि पुलिस ने हथियार मिलने की अधिकारिक पुष्टि नहीं की है. विदित हो कि बीते दिनों अभय सिंह के भतीजे के साथ मारपीट की गई थी. इस मामले में साकची थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी.…
