Breaking News
Jamshedpur : गुरु ग्रंथ साहिब जी की बाणी से जुड़ें युवा, शब्द गुरु के संदेश को जीवन में उतारें : जमशेदपुरी Tribute to Jharkhand Minister : गिरिडीह समाहरणालय में मंत्री सुदिव्य कुमार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, दो मिनट का मौन रखकर आत्मा की शांति की प्रार्थना Jamshedpur : Tata Steel Hot Strip Mill JDC ने डोबो स्कूल में बच्चों संग बांटी खुशियां, शिक्षा और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश Delhi/Jamshedpur : धालभूमगढ़ एयरपोर्ट की राह होगी आसान! सांसद विद्युत महतो ने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव से की अहम मुलाकात Sikhism in Tamil Nadu : ਤਾਮਿਲ ਭਾਸ਼ਾ ਵਿੱਚ ਸਿੱਖ ਦਰਸ਼ਨ ਅਤੇ ਵਿਚਾਰਧਾਰਾ ਨੂੰ ਪੇਸ਼ ਕਰਨ ਵਾਲੀ ਕਿਤਾਬ ‘ਕੈਪਟਿਵੇਟਿੰਗ ਸਿੰਪਲ ਹਾਰਟਸ’ ਹੋਈ ਜਾਰੀ Delhi Gurudwara : ਸਰਨਾ ਦੇ ਦਾਅਵਿਆਂ ’ਤੇ ਕਾਲਕਾ-ਕਾਹਲੋਂ ਦਾ ਤਿੱਖਾ ਪਲਟਵਾਰ, ਸੰਗਤ ਪਹਿਲਾਂ ਵੀ ਨਕਾਰ ਚੁੱਕੀ, ਹੁਣ ਫਿਰ ਹਾਰ ਲਈ ਰਹਿਣ ਤਿਆਰ
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Jamshedpur : भाजपा ने मानगो क्षेत्र की बदहाल व्यवस्था पर मानगो नगर निगम को घेरा

SHARE:

बढ़े हुए होल्डिंग टैक्स पर भाजपा ने बोला हमला, पहले सुविधा दो, फिर टैक्स वसूलो का दिया नारा

जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने कहा- जल्द समाधान नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भाजपा जमशेदपुर महानगर ने मानगो क्षेत्र की जर्जर नागरिक सुविधाओं और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए बुधवार को मानगो नगर निगम कार्यालय में उप नगर आयुक्त को ज्ञापन सौंपा. ज्ञापन के माध्यम से पार्टी ने नगर निगम की लापरवाही और नागरिक सुविधाओं की बदहाली पर कड़ा रोष प्रकट करते हुए अविलंब समाधान की मांग की. भाजपा ने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ, तो बड़ा जनआंदोलन खड़ा किया जाएगा.

इस दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने मानगो नगर निगम की संवेदनहीनता और उदासीनता के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. ज्ञापन में बताया गया कि मानगो क्षेत्र में पिछले कई महीनों से सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई है. कचरे का अंबार गलियों, सड़कों और नालियों में जमा हो गया है, जिससे कई गंभीर संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ गया है. आज स्थानीय नागरिकों को नारकीय जीवन जीने पर मजबूर होना पड़ रहा है, लेकिन नगर निगम के अधिकारी बेखबर हैं.

पार्टी ने मांग की कि कचरा निष्पादन की स्थायी व्यवस्था की जाए और सफाई व्यवस्था को नियमित किया जाए. ज्ञापन में यह भी उल्लेख किया गया कि मानगो की चार लाख से अधिक आबादी पानी की भारी किल्लत झेल रही है. सप्लाई वाटर अनियमित है, और अधिकतर चापाकल खराब पड़े हैं, जिससे लोगों को पीने का स्वच्छ पानी भी नसीब नहीं हो रहा है. आने वाले दिन में गर्मी के मौसम को देखते हुए जलापूर्ति को नियमित करने की मांग की गई है, ताकि जनता को जल संकट से राहत मिल सके. भाजपा ने शिकायत की कि मानगो के विभिन्न मोहल्लों और बस्तियों में स्ट्रीट लाइटें खराब पड़ी हैं, जिससे अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व सक्रिय हो रहे हैं.

नशे और अपराध की बढ़ती घटनाओं को देखते हुए पार्टी ने जल्द से जल्द सभी खराब स्ट्रीट लाइटों को दुरुस्त करने की मांग की है, ताकि नागरिकों को सुरक्षित माहौल मिल सके.

भाजपा ने नगर निगम पर जनता के साथ धोखा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि चुनाव के पहले तत्कालीन मंत्री ने बड़े-बड़े पोस्टर लगवाकर घोषणा की थी कि बढ़ा हुआ होल्डिंग टैक्स वापस ले लिया गया है, लेकिन अब जनता से जबरन कई गुना अधिक टैक्स वसूला जा रहा है. नगर निगम जनता को लूटने में लगा है, लेकिन जब सुविधा देने की बारी आती है, तो ये लोग फरार हो जाते हैं. भाजपा ने कहा कि पहले जनता को विश्व स्तरीय सुविधा दो, फिर टैक्स बढ़ाने की बात करो.

इस दौरान भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा ने मीडिया से बातचीत करते हुए नगर निगम पर जमकर हमला बोला और इसे जनता के साथ अत्याचार करार दिया. उन्होंने कहा कि मानगो की हालत नरक से भी बदतर हो गई है. नगर निगम के अधिकारी पूरी तरह से कुंभकर्णी नींद में सोए हुए हैं. जनता गंदगी, जल संकट और अपराध से त्रस्त है, लेकिन प्रशासन कान में तेल डालकर बैठा है. मानगो के हर गली-मोहल्ले में कूड़े का अंबार लगा हुआ है. कई महीने से सफाई पूरी तरह ठप पड़ी है, जिससे बीमारियां फैल रही हैं. भाजपा जिलाध्यक्ष सुधांशु ओझा ने साफ कर दिया कि अगर नगर निगम ने जल्द से जल्द इन समस्याओं का समाधान नहीं किया, तो भाजपा उग्र आंदोलन करने को मजबूर होगी. सुधांशु ओझा ने कहा कि यह भाजपा की अंतिम चेतावनी है. यदि नगर निगम अब भी नहीं जागा, तो हम सड़कों पर उतरेंगे, नगर निगम का घेराव करेंगे, और अधिकारियों को उनकी जिम्मेदारियों का एहसास कराएंगे। जनता को भगवान भरोसे छोड़ने वालों को भाजपा चैन से नहीं बैठने देगी.

इस दौरान मुख्यरूप से डॉ. राजीव, जटाशंकर पांडेय, नीरज सिंह, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, रेणु शर्मा, विजय तिवारी, संजीव कुमार, प्रेम झा, नित्यानंद सिन्हा, दिलीप सिंह, छोटन मिश्रा, शिवप्रकाश शर्मा, संध्या नंदी, निसार अहमद, सुशील पांडेय, नितिन त्रिवेदी, राजू प्रजापति, संजय सिंह, संतोष चौहान, मनोज ओझा, बिरेन महतो, राकेश दुबे, घनश्याम साव, अनिमेष सिन्हा, प्रसन्नजीत महापात्रा, मुन्ना मोहंती, राकेश प्रसाद, मनोज गुप्ता, मीणा शर्मा, मणिभूषन, राजेश शर्मा समेत मानगो क्षेत्र के सभी वरिष्ठ एवं कनिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे.

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर