Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गुरुद्वारा श्री कलगीधर साहिब टुईलाडुंगरी गोलमुरी में सोमवार को अमर शहीद बाबा दीप सिंह जी का जन्मोत्सव बहुत ही सत्कार और धूमधाम से सरदार राजिंदर सिंह (राजू बंगाली) के नेतृत्व में समूह सिख सँगत के सहयोग से मनाया गया. इससे पूर्व 25 जनवरी को आरम्भ हुए श्री अखण्ड पाठ की सम्पूर्णता 27 जनवरी को हुई. उसके अरदास के बाद कीर्तन दरबार सजाया गया, जिसमें विशेष रूप से भाई मनप्रीत सिंह टिनप्लेट वाले ने अपने साथी पुरषोत्तम सिंह के साथ कीर्तन की सेवा निभाई. गुरु का लंगर दोपहर 12 बजे से लेकर 4 बजे तक बांटा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. 76 वे गणतंत्र दिवस के अवसर पर 26 जनवरी को जेपी स्कूल के छात्र, छात्राओं के द्वारा प्रभात फेरी प्रात: 8 बजे से 9/25 शंकोसाई में निकाली गई. झंडोत्तोलन बैंक ऑफ बड़ौदा के शाखा प्रबंधक अतुल मिश्रा के कर कमलों द्वारा प्रात: 9/30 में किया गया. राष्ट्रीय गान एवं वीर शहीदों अमर रहे के अलावे अनेक नारे लगाए गए. बच्चों के द्वारा रंगा रंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए. बैंक ऑफ बड़ौदा के द्वारा कविता प्रतियोगिता का आयोजन प्रांगण में किया गया था जिसमें 200 छात्र, छात्राओं ने भाग लिया. प्रथम द्वितीय और तृतीय आए हुए सभी वर्ग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. डी.बी.एम.एस. कॉलेज में 76वाँ गणतंत्र दिवस धूम धाम से मनाया गया. इस अवसर पर मुख्य अतिथि सुमिता नुपुर (प्रेसिडेंट हॉर्टिकल्चर सोसाइटी जमशेदपुर) ने ध्वजा रोहण किया. उन्होंने अपने सम्बोधन में कहा कि आज का दिन भारत के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय है. 26 जनवरी की तारीख हमें हमारे संविधान, लोकतंत्र और स्वत्रंता के महत्व की याद दिलाती है. इस अवसर पर छात्रों ने देश भक्ति से ओतप्रोत गीत संगीत प्रस्तुत किये. अमृता चौधरी के निर्देशन में अनुष्का, रुचिका, नैंसी, मनीषा, सिद्धि ने गीत प्रस्तुत किया. इस अवसर पर कॉलेज की अध्यक्ष बी.चंद्रशेखर, ललिता चंद्रशेखर, सचिव श्रीप्रिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के कदमा पुलिस ने टोल ब्रिज के पास खरकाई नदी से रविवार देर शाम एक 32 वर्षीय युवक का शव बरामद किया है, जिसकी पहचान मनोज पात्रो के रूप में की गई. मृतक सोनारी के खूंटाडीह में किराया के घर में पत्नी और 2 बच्चे के साथ रहता था. नशे का आदी था. पूर्व में चालक का काम करता था. पुलिस ने बताया 2 महीने से घर से बाहर था, लेकिन कभी कभी घर जाता था. शाम आज उसका शव बरामद किया गया. उसने आत्महत्या की या उसकी हत्या की गई. इसकी जांच पुलिस कर रही…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के परसुडीह थाना क्षेत्र के गोविंदपुर स्थित दयाल सिटी में रविवार देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया. हरकिशन ब्लॉक के चार बंद फ्लैटों का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों रुपये के गहनों और अन्य सामान पर हाथ साफ कर दिया. सोमवार सुबह जब घटना की जानकारी मिली, तो फ्लैट वासियों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही परसुडीह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. चोरी की यह वारदात सोसाइटी में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके आधार पर पुलिस चोरों की पहचान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन परिसर में 76 वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर अध्यक्ष गुरमीत सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय पर्व समारोह पूर्वक मनाया गया. यूनियन के महामंत्री आरके सिंह के हाथों झंड़ात्तोलन किया गया. इंप्लाई रिलेशन एवं सीएसआर के महाप्रबंधक सौमिक रॉय, यूनियन के पदाधिकारियों, स्कूली बच्चों समेत कॉलोनीवासियों की मौजूदगी में महामंत्री आरके सिंह ने तिरंगा फहराया तथा श्रद्धापूर्वक राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दिये. उन्होंने गणतंत्र दिवस के अवसर पर संविधान में वर्णित मौलिक अधिकारों समेत राष्ट्र के प्रति हमारे कर्त्तव्यों को याद दिलाया. उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय समारोह हमें आजादी के मायने, बलिदान देने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय मजदूर संघ पूर्वी सिंहभूम जिला के सदस्यों ने 26 जनवरी को जिला के अंतर्गत अनेकों स्थान पर 76वां गणतंत्र दिवस के शुभ अवसर पर राष्ट्रीय ध्वज तिरंगा फहराया. इसमें मुख्य रूप से रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय, यूरेनियम मजदूर संघ तुरामडीह, नरवा पहाड़, जादूगोड़ा, मुसाबनी एवं अन्य स्थानों पर कार्यक्रम किया गया. रेलवे मजदूर संघ टाटानगर कार्यालय पर जिला मंत्री अमरेंद्र कुमार सिंह के द्वारा झंडारोहण कार्यक्रम का संचालन किया गया एवं जिला कार्यकारी अध्यक्ष यादवेन्द्र शुक्ला के द्वारा झंडारोहण किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से विभाग प्रमुख जमशेदपुर भारतीय मजदूर संघ झारखंड प्रदेश…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के मंत्री स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग तथा निबंधन विभाग रामदास सोरेन ने 800 स्कूली बच्चों को टाटा-पुरी स्पेशल ट्रेन से पुरी के शैक्षणिक भ्रमण पर टाटानगर स्टेशन से ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल, पीडी आईटीडीए दीपांकर चौधरी, सिटी एसपी कुमार शिवाशीष समेत अन्य प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. राज्य अंतर्गत विभिन्न जिलों के कुल 800 बच्चे पुरी भेजे गये हैं जिनमें 100 बच्चे पूर्वी सिंहभूम जिला के शामिल हैं. प्रत्येक जिला से तीन-तीन शिक्षक भी इस यात्रा में शामिल हैं. मंत्री ने इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बारीडीह स्थित डेफोडिल्स हाई स्कूल में 76वां गणतंत्र दिवस हर्षोल्लास संपन्न हुआ. विद्यालय के प्रधानाध्यापक मिथिलेश प्रसाद श्रीवास्तव ने झंडोत्तोलन किया. श्रीवास्तव ने उपस्थित बच्चों , शिक्षकों एवं अभिभावको को संबोधित करते हुए कहा कि हमें गर्व है कि हम हिंदुस्तान की तपोभूमि पर हमारा जन्म हुआ है. यूं तो हमारे देश के साथ-साथ हमारे पड़ोसी को भी आजादी मिला था, लेकिन अगर हम तुलना करें तो हमारा वह भाई आटा घर तक कैसे पहुंचे इसके लिए जद्दोजहद कर रहा है और वहीं पर हम पूरी दुनिया का मिसाइल अपने देश से छोड़ रहे हैं.…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड बंगभाषी समन्वय समिति के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर बच्चों के लिए चित्रांकन प्रतियोगिता एवं अभिभावकों के लिए क्विज़ का आयोजन किया गया. यह दानों प्रतियोगिता साकची हाई स्कूल परिसर में आयोजित की गई थी, जिसमें शहर के विभिन्न स्कूलों के कुल 422 छात्र-छात्राओं ने तथा क्विज़ में कुल 188 अभिभावकों ने भाग लिया. प्रतियोगिता के उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में भारत सेवाश्रम संघ स्कूल के प्रधान अध्यापिका, डॉक्टर काकोली गुहा और विशिष्ट अतिथि के रूप में साकची उच्च विद्यालय के प्रधानाध्यापक प्रणव घोष ने दीप प्रज्वलित कर किया गया. समिति के…
