Jamshedpur : पोटका विधानसभा की भाजपा प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा ने बागबेड़ा में अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को दिया अर्घ्य, पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी रहे मौजूद, सुख शांति की कामना

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर के पोटका विधानसभा क्षेत्र के एनडीए से भाजपा की प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा ने लोकास्था के महापर्व छठ के दौरान भगवान भास्कर को अर्घ दिया. इस दौरान पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा भी उपस्थित रहे.

इस दौरान वें अपने विधानसभा क्षेत्र स्थित बाग़बेड़ा के बड़ौदा घाट पहुंचे. जहां उन्होंने अस्ताचल गामी भगवान भास्कर को अर्घ दिया और भगवान भास्कर से सभी के शुख शांति की कामना की. वहीं इसके उपरांत कई स्थानों मे छठ आयोजन समितियों ने प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री का अभिनन्दन भी किया. साथ ही कइयों ने घाट और आस पास के समस्याओं से भी अवगत करवाया, जिस पर प्रत्याशी डॉ मीरा मुंडा ने जीत के उपरांत सभी समस्याओं के निदान का भरोसा दिलाया. मौके पर बाग़बेड़ा मण्डल भाजपा के तमाम पदाधिकारी व कार्यकर्त्ता भी उपस्थित रहे.

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें