Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मोहम्मद ताहिर हुसैन के नेतृत्व में झारखंड के शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन का अभिनंदन किया। प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के निवास स्थान पर पहुंचकर उन्हें अंग वस्त्र एवं पुष्प गुच्छ भेंट कर अभिवादन किया। साथ ही उनके द्वारा झारखंड में वित्त रहित शिक्षा समाप्त कर, वित्त सहित शिक्षा को लागू करने की एतिहासिक पहल के लिए उन्हें प्रतिनिधिमंडल ने साधुवाद दिया और उम्मीद जताया कि उनके कर कमलो द्वारा झारखंड में शिक्षा के क्षेत्र में चौमुखी विकास होगा। प्रतिनिधिमंडल ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. रेलवे परिसर में शराब की बरामदगी के संबंध में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार द्वारा आरपीएफ को दिए गए निर्देश के आधार पर 14 जनवरी को फ्लाइंग टीम/रांची और आरपीएफ/पोस्ट/रांची ने सब इंस्पेक्टर सूरज पांडे के नेतृत्व में रांची रेलवे स्टेशन पर ट्रेन संख्या 18624 एक्सप्रेस से संदिग्ध स्थिति में एक व्यक्ति को पकड़ा और उसके पास से 13,000/- रुपये मूल्य की 12 शराब की बोतलों से भरा बैग बरामद किया। पूछताछ के दौरान संदिग्ध ने अपनी पहचान संजीत कुमार, उम्र लगभग 19 वर्ष, पिता – मनोज राम, निवासी – छोटकी अकौना, थाना -…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मंगलवार को टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन की कमेटी मीटिंग आयोजित की गई। इसकी अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की, जबकि विषय प्रवेश महामंत्री आरके सिंह ने कराया। इसमें अतिथि के तौर पर सलाहकार प्रवीण सिंह उपस्थित थे। विषय प्रवेश कराते हुए महामंत्री आर के सिंह ने कहा कि आज की बैठक कमेटी की रूटीन बैठक है, जिसमें कंपनी परिसर के रोजमर्रा की समस्याओं पर हम लोग विस्तृत चर्चा करेंगे, साथ ही साथ टाटा साहब के जन्मदिन अर्थात थर्ड मार्च को होने वाले विशाल रक्तदान शिविर पर आप सब अपने-अपने विचार इस बैठक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बर्मामाइंस के दास नगर बस्ती में मकर संक्रांति के अवसर पर सनातन सेवा ट्रस्ट द्वारा कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में करीब 100 जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए गए। ठंड के मौसम में यह पहल स्थानीय लोगों के लिए राहतभरी साबित हुई। कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजीव सिंह, सोनू ठाकुर, चिंटू सिंह, वीर सिंह, सूरज सिंह, चंदन उपाध्याय, रितेश झा, सागर राय, सुषमा कुमारी, सपना सिंह समेत कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे और अपनी सहभागिता से इसे सफल बनाया। समिति के सदस्यों ने बताया कि समाजसेवा के ऐसे कार्यों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने कहा है कि नदियों का पानी निर्मल और अविरल बहना जरूरी है। हर माह कम से कम एक दिन हमें नदियों के किनारे काम करने की जरूरत है क्योंकि आज जो पर्यावरण की स्थिति हो गई है, वह बेहद दुखद है। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में यहां मिलानी हॉल में स्वर्णरेखा महोत्सव के 20 वर्ष पूर्ण होने के मौके पर आयोजित संगोष्ठी में श्री राय ने कहा कि स्वर्णरेका महोत्सव के लिए मकर संक्रांति का दिन इसलिए चुना गया, ताकि जनसहभागिता हो। लोग इस…
विधायक सरयू राय ने जरुरतमंदों को भेंट की साड़ियां फतेह लाइव, रिपोर्टर. स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट और युगांतर भारती के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को 20वां स्वर्णरेखा महोत्सव मनाया गया। मकर संक्रांति के दिन आयोजित इस महोत्सव में सोनारी स्थित दोमुहानी और पांडेयघाट पर विधि-विधान से पूजन-अर्चन किया गया। महोत्सव के मुख्य अतिथि के तौर पर जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय मौजूद थे। पंडित विनोद पांडेय ने नदी पूजन, पुष्प अर्पण और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच नदी की आरती उतारी। नदी पूजन के बाद लड्डू एवम तिलकुट का वितरण श्रद्धालुओं के बीच किया गया। इस मौके पर विधायक सरयू…
Jamshedpur : बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं मजदूर नेता बिन्देश्वरी दूबे को जिला कांग्रेस ने किया याद
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में प्रख्यात मजदूर नेता सह पूर्व मुख्यमंत्री बिहार स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे का जयंती कार्यक्रम कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय बिष्टुपुर में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के अध्यक्षता में आयोजित की गई। जिसमें पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ नेतागण एवं पदाधिकारी ने हिस्सा लिया। सर्वप्रथम जिला अध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेताओं ने स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे के चित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया। संक्षिप्त कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला अध्यक्ष ने कहा कि स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष रह चुके थे। जमशेदपुर के टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा ने घोड़ाबांधा, जमशेदपुर में अपने घर में युवा लेखक सौम्य रंजन के द्वारा लिखी गए किताब ‘यूथ अल्फील्टर्ड स्टोरीज एंड स्ट्रगल ‘ का विमोचन किया। इस दौरान उन्होंने सौम्य दास को बधाई एवं शुभकामनाएं भी प्रेषित की। साथ ही उन्होंने राज्यवासियों को मकर संक्रांति, टुसू पर्व, सोहराय और माघ बिहू की भी बधाई दी। बताते चलें की यह किताब वर्तमान युवाओं के हालात को लेकर लिखी गई है, जो युवाओं के सामने वर्तमान समय की चुनौतियों को दर्शाता है। साथ ही इस किताब में आज के भाग…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारी वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह, सदस्य अमरजीत सिंह सैनी, जयपाल सिंह सैनी को पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से शॉल भेंटकर सम्मानित किया, इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह समाज हित में मजदूरों के हित में कार्य करेंगे और मजदूरों द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत जुबली पार्क में मंगलवार सुबह उस वक्त हड़कंप मच गया, जब लोगों ने एक व्यक्ति का शव देखा। सुबह पार्क में टहलने आए लोगों ने शव देखकर इसकी सूचना पुलिस को दी। इधर सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में ले लिया। शव के पास ही खून गिरा हुआ था। आशंका जताई जा रही है कि व्यक्ति की हत्या कर शव को छोड़ दिया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
