Jamshedpur : टिनप्लेट वर्क्स यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारीयो को सीजीपीसी ने किया सम्मानित

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर स्थित सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा गोलमुरी टिनप्लेट वर्कर्स यूनियन के नव निर्वाचित पदाधिकारी वरीय उपाध्यक्ष परविंदर सिंह सोहल, महासचिव मनोज कुमार सिंह, कोषाध्यक्ष संग्राम सिंह, सदस्य अमरजीत सिंह सैनी, जयपाल सिंह सैनी को पटना साहिब के महासचिव इंद्रजीत सिंह, प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने संयुक्त रूप से शॉल भेंटकर सम्मानित किया,

इस मौके पर केंद्रीय कमेटी के प्रधान भगवान सिंह ने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारी को स्वागत करते हुए आशा व्यक्त की है कि वह समाज हित में मजदूरों के हित में कार्य करेंगे और मजदूरों द्वारा दिए गए दायित्वों का निर्वाह करेंगे, कार्यक्रम का संचालन अमरजीत सिंह एवं धन्यवाद ज्ञापन चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह ने किया। इस मौके पर वरीय उपाध्यक्ष चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरुचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, हरजिंदर सिंह, सरबजीत सिंह ग्रेवाल, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवंत सिंह जस्सू, हरदीप सिंह डीपी, सेंट्रल नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह, महासचिव सुखवंत सिंह सुखू आदि कई अन्य लोग उपस्थित थे।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads
अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर