Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. मकर संक्रांति पर्व के अवसर पर श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के तत्वावधान में मंगलवार को आम जनमानस के बीच दोपहर 11.30 बजे से मध्याह्न 4 बजे तक वृहत रुप में खिचड़ी का वितरण किया गया। श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के मुख्य द्वारा एवं बागबेडा़ चौक पर किये गये इस खिचड़ी वितरण के कार्यक्रम में हजारों की संख्या में आम जनमानस को खिचड़ी भोग वितरण किया गया। आज संपन्न हुये खिचड़ी वितरण के कार्यक्रम को सफल बनाने में छीतरमल धूत, अरुण अग्रवाल, दीपक अग्रवाल रामूका, नीरज अग्रवाल, सांवर लाल शर्मा, पवन सिंगोदिया, पवन काबरा, विश्वनाथ शर्मा, रामेश्वर भालोटिया,…
राष्ट्र समर्पण की भावना से आप भी जुड़ें : मंजीत गिल फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में रंगरेटा महासभा के प्रदेश अध्यक्ष और भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला अध्यक्ष मनजीत सिंह गिल ने भाजपा को राष्ट्र के प्रति समर्पित दल बताते हुए सदस्यता अभियान चलाया.उन्होने कहा कि अगर देश में किसी राजनीतिक पार्टी में राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना है तो वह भारतीय जनता पार्टी ही एकमात्र है इसलिए आप लोग इस पार्टी से जरूर जुड़ें ताकि एक मजबूत और विकसित राष्ट्र का निर्माण किया जा सके. गिल के नेतृत्व में टुयलाडूंगरी गुरुद्वारा के समीप भाजपा का सदस्यता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीतारामडेरा गुरुद्वारा के पूर्व ट्रस्टी गुलजार सिंह का निधन हो गया। वह पचासी वर्ष के थे। वह अपने पीछे पुत्र हरपाल सिंह, कुलदीप सिंह, पुत्री तेजिंदर कौर का भरा पूरा परिवार छोड़कर गए हैं। इनके भाई ने आर्मी में रहकर 62 के युद्ध में भाग लिया था। उनका भी गत वर्ष देहांत हो चुका है। गुलजार सिंह के निधन पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, गुरमीत सिंह, वरीय उपाध्यक्ष नरेंद्र पाल सिंह, निशान सिंह, चंचल सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह, गुरचरण सिंह बिल्ला, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, सीतारामडेरा गुरुद्वारा के कार्यवाहक…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ की एक प्रथम बैठक बिष्टुपुर में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता कोल्हान प्रमंडल क्राइम कंट्रोल एंड मानव अधिकार संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने किया। बैठक में सर्वप्रथम कमीटी की प्रथम सुची जारी करने के पश्चात संघ के समस्त पदाधिकारीयों ने एक दूसरे से अपने परिचय देते हुए रूबरू हुए। इस दौरान उपस्थित संघ के पदाधिकारी ने संगठन को मजबूत बनाने एवं आगे की रणनीति बनाने से संबंधित अपने-अपने विचार भी व्यक्त किए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए संघ के अध्यक्ष सुनील गुप्ता ने संघ के क्रियाकलाप एवं उद्देश्यों…
भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का होगा श्रद्धापूर्वक वितरण, सर्वश्रेष्ठ तीन पतंगबाजों को मिलेगा पुरुस्कार फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह महोत्सव सूर्य मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में संपन्न होगा। महोत्सव में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा और युवतियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस अनूठे आयोजन का…
साकची मंडल के सदस्यता अभियान में कालीमाटी रोड के दुकानदारों को काले ने बनाया सदस्य फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर: भारतीय जनता पार्टी साकची पूर्वी मंडल द्वारा कालीमाटी रोड स्थित भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले के कार्यालय में सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के तहत 200 से अधिक स्थानीय व्यवसायियों को भाजपा की सदस्यता ग्रहण कराई गई। इस अवसर पर श्री काले ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी न केवल देश की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी है, बल्कि यह समाज के हर वर्ग के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध और जनहितकारी पार्टी है। उन्होंने कहा कि इस अभियान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पं नोखे मिश्र मेमोरियल ट्रस्ट जमशेदपुर के द्वारा मिथिलांचल के नवगांव वासियों के द्वारा जय प्रकाश उद्यान में वन भोज का विशाल आयोजन किया गया. झारखंड बनने के बाद पहली बार नवगांव वासियों का जय प्रकाश उद्यान में वन भोज का आयोजन किया गया. इस वन भोज में सैकड़ों की संख्या में नवगांव वासी जय प्रकाश उद्यान में पुरुष महिला सहित परिवार के सभी सदस्यों का जुटान हुआ था. इस वन भोज में विशेष अतिथि के रूप में पं नोखे मिश्र की धर्मपत्नी महामाया मिश्र खासमहल वासी उम्र 100 भी उपस्थित थीं. इस वनभोज में कई तरह…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के टेल्को स्थित बारीनगर साबरी चौक पर बारीनगर मोहर्रम कमिटी द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी ख्वाज़ा मोइनुद्दीन चिश्ती का उर्स शरीफ मनाया गया। इस अवसर पर अलम शरीफ, गागर शरीफ, लंगर शरीफ का आयोजन किया गया एवं मौलाना अश्रफुल्लाह फ़ैज़ी ने मिलाद शरीफ पढ़ाया।लोगों ने लंगर का आनंद उठाया और आस पास के घरों में लंगर बांटा गया। रविवार की रात्रि के समय फ़िरोज़ फिरदौसी कव्वाल ने कव्वाली गाकर लोगों का मनोरंजन किया।कार्यक्रम का संचालन खलीफा सह उप मुखिया आलमताज़ ने किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मो शरीफ, जुम्मन, सैयद नासिर,सैयद,इमामुल,मो फ़िरोज़,आदि ने…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सुंदरनगर थाना क्षेत्र से 100 मीटर की दूरी पर स्थित घर पर चोरों ने बंद घर को अपनी निशाना बनाया। चोरों ने शनिवार शाम एम मेरी के घर पर उस वक्त चोरी की जब एम मेरी अपने परिवार संग चर्च गई थी। रात 11 बजे जब वह घर पहुंची तो पाया कि घर में मुख्य दरवाजे पर लगा ताला टूटा हुआ है। घर के अंदर जाने पर देखा तो घर का सारा सामान बिखरा पड़ा था। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। इस…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर सिख संगत, बीर खालसा दल और साकची गुरुद्वारा साहिब के सहयोग से दो बार झारखंड अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व उपाध्यक्ष सह भारतीय रेलवे बोर्ड के पूर्व सदस्य, झारखंड- बिहार के सिखों और आम जनता के बीच में रहकर सेवा कार्य करने वाले नेक दिल के धनी, गुरु घर के सेवक स्व. गुरविंदर सिंह सेठी जी की याद में एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन रविवार को साकची गुरुद्वारा में किया गया। सभा अपराह्न 3:00 बजे शुरू हुई, जिसमें 3:00 से 4:00 बजे तक कीर्तन एवं अरदास हुआ। सभा में स्व. गुरविंदर सिंह सेठी की तस्वीर पर मालार्पण…
