Jamshedpur : मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति 15 जनवरी को करेगी भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन

SHARE:

भगवान भास्कर की विधिवत पूजा अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के बीच खिचड़ी प्रसाद का होगा श्रद्धापूर्वक वितरण, सर्वश्रेष्ठ तीन पतंगबाजों को मिलेगा पुरुस्कार

फतेह लाइव, रिपोर्टर.

जमशेदपुर में सूर्य मंदिर समिति द्वारा आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह महोत्सव सूर्य मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में संपन्न होगा। महोत्सव में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा और युवतियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेल पतंगबाजी को प्रोत्साहन देना है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम में तीन सर्वश्रेष्ठ पतंगबाजों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात सोन मंडप परिसर में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी, चोखा और चटनी का श्रद्धापूर्वक वितरण होगा।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लें और पतंगबाजी की पारंपरिक कला को जीवंत रखें। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपराओं के प्रति सम्मान प्रकट करने का माध्यम भी बनेगा।

महोत्सव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का वर्गीकरण किया गया है, जिसमें पूजा व्यवस्था: अखिलेश चौधरी, शशिकांत सिंह, रमेश तिवारी। पतंग महोत्सव: अमरजीत सिंह राजा, गुंजन यादव, शैलेश गुप्ता, कुमार अभिषेक, तेजिंदर सिंह जोनी, कंचन दत्ता, कृष्णा मोहन सिंह। प्रसाद वितरण: भूपेंद्र सिंह, सुशांतो पांडा, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, बंटी अग्रवाल। प्रेस एवं मीडिया: प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा।

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें