फतेह लाइव, रिपोर्टर।
जमशेदपुर दैनिक जागरण के सीनियर रिपोर्टर अन्वेष अंबष्ट के पिता अखिलेश्वर प्रसाद महथा (78 वर्ष) का शनिवार की शाम निधन हो गया। 28 अक्टूबर को उन्हें चिकित्सा के लिए एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनके निधन की सूचना मिलने के बाद परिजनों एवं शुभचिंतकों के साथ ही पत्रकार जगत में शोक की लहर दौड़ गई।
अखिलेश्वर प्रसाद महथा टीआरएफ से सेवानिवृत होने के बाद गोलपहाड़ी स्थित अपने आवास पर पुत्र अन्वेष अंबष्ट के साथ रहते थे। वे अपने पीछे दो पुत्र व एक पुत्री तथा नाती-पोतों से भरा-पूरा परिवार छोड़ गए हैं। उनका अंतिम संस्कार रविवार दिनांक 01 नवम्बर 2026 को बिष्टुपुर स्थित पार्वती घाट पर संपन्न होगा.।
इससे पहले उनका पार्थिव शरीर सुबह 10 बजे टीएमएच स्थित शीतगृह से गोलपहाड़ी स्थित आवास लाया जाएगा। जहां से सुबह 11 बजे शव यात्रा पार्वती घाट के लिए प्रस्थान करेगी। पत्रकार के पितृ शोक की सूचना मिलने पर उन्हें दूरभाष के साथ-साथ व्यक्तिगत तौर पर मिलकर सांत्वना देने कई पत्रकार और राजनीतिक और सामाजिक संगठनों के लोग जूटे।


































