Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने टुसू पर्व एवं मकरसंक्रांति के अवसर पर सेनारी स्थित दोमुहानी नदी क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र में सफाई अभियान का जायजा लिया और सफाईकर्मियों से बातचीत कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। सांसद ने क्षेत्र में साफ-सफाई की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया और जुस्को के अधिकारियों से समन्वय बनाकर स्वच्छता के प्रयासों को और प्रभावी बनाने की बात कहीं। सांसद ने कहा कि टुसू पर्व झारखंड की सांस्कृतिक धरोहर का प्रतीक है और इस अवसर पर दोमुहानी जैसे धार्मिक व सांस्कृतिक महत्व के स्थानों की स्वच्छता और सुंदरता…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के राहरगोड़ा स्थित एबीएमपी हाई स्कूल के पूर्ववर्ती विद्यार्थियों ने गोविंदपुर आसनबनी स्थित फार्म हाउस में वन भोज मनाया। 1986 बैच के पास आउट लगभग 30 विद्यार्थियों ने वन भोज में दिन भर मौज मस्ती की। इसमें शहर से बाहर रहने वाले भी कई छात्र उपस्थित होकर वन भोज में चार चांद लगा दिए। सुबह नाश्ते के बाद शुरू हुआ कार्यक्रम दोपहर में गीत संगीत में तब्दील हो गया। अंताक्षरी के बहाने सभी ने अपनी गायिकी का परिचय दिया। दोपहर के बाद लजीज भोजन का आनंद उठाते हुए सभी अपने-अपने घर सकुशल प्रस्थान किये।

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में समेकित जन विकास केंद्र और कैथोलिक चरितीज के सहयोग से विकास भारती परिसर में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में विश्व युवा दिवस का भव्य आयोजन किया गया। इस वर्ष के कार्यक्रम का मुख्य विषय जागरिक जमघट *“आओ समाज में एकता स्थापित करें”* था, जो युवाओं को आत्मविश्वास और साहस का संदेश देता है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में रोटरी क्लब के सम्मानित सदस्य सुमन सरकार अपने सुपुत्र के साथ उपस्थित रहे। अपने प्रेरणादायक संबोधन में उन्होंने युवाओं को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों को अपनाने और समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए…

Read More

डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद जयंती आयोजित फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डी.बी.एम.एस. कॉलेज ऑफ एजुकेशन में स्वामी विवेकानंद जयंती का भव्य और उत्साहपूर्ण आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों और शिक्षकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत कॉलेज की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह-सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या और प्रबंधन समिति के सदस्यों द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई, जो स्वामी विवेकानंद के प्रति श्रद्धांजलि का प्रतीक था। इसके पश्चात, छात्रों द्वारा प्रस्तुत आरती और भजन ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक और प्रेरणादायक बना दिया, जिससे सभी उपस्थित जनों को स्वामी विवेकानंद के आदर्शों और शिक्षाओं के प्रति एक नई…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदू जागरण मंच जमशेदपुर महानगर द्वारा हो-समाज भवन में स्वामी विवेकानंद की जयंती पर युवा दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंच के जिलाध्यक्ष बलवीर कुमार ने कहा, “स्वामी विवेकानंद ने भारतीय संस्कृति और युवाओं को नई दिशा देने का काम किया। उनके आदर्श आज भी हमें राष्ट्र निर्माण में प्रेरित करते हैं।” कार्यक्रम में आजसू जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी, बारीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष संतोष ठाकुर, रमन सिंह, गोलमुरी मंडल के पूर्व अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, गोलमुरी मंडल भाजपा के अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, नागेश राव, नवीन तिवारी सहित कई अन्य गणमान्य लोग उपस्थित थे।…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर की सामाजिक संस्था सामर्थ्य वेलफेयर ट्रस्ट द्वारा कदमा स्थित उत्क्रमित मध्य विद्यालय भाटिया बस्ती में ” महावारी स्वच्छता – किशोरी स्वास्थ्य ” प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई। महावारी के प्रति किशोरियो को जागरूक करने हेतु एवं उनकी दुश्चिंता तथा भ्रांति को दूर करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अध्यक्ष पल्लवी दीप ने कहा शहर के विभिन्न स्कूलों और कॉलेज में जाकर इस विषय पर हम बच्चियों को जागरूक करेंगे। कार्यक्रम के अंत में सभी किशोरियों के बीच सेनेटरी पैड का वितरण किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने में अध्यक्ष पल्लवी दीप, प्रधानाध्यापक गोपेश्वर कुमार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. इस्पात नगरी के चका-चौन्ध से दूर पोटका प्रखंड के अगुइदंगरा गांव में आज इनर व्हील क्लब-जमशेदपुर वेस्ट द्वारा मेगा स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रथम सत्र में पूर्णिमा नेत्रालय के विशेषज्ञ डॉक्टर तथा पारा मेडिकल स्टाफ द्वारा ग्रामीण पुरुष और महिलायों का नेत्र जांच किया गया। इस दौरान कुल 62 ग्रामीणों का नेत्र जांच किया गया जिसमें 14 लोगो के आंखों में मोतियाबिंद पाया गया। इन 14 ग्रामीणों का 16 जनवरी 2025 को तमोलिया स्थित ब्रह्मानंद अस्पताल में मुफ्त मोतियाबिंद शल्य चिकितस्य के द्वारा उनके दृष्टि के बाधक का उपचार किया जाएगा। इस मेगा…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत जवाहरनगर रोड नंबर 14 में चार घरों में चोरी के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में शाहरुख खान उर्फ इंग्लिश और सैफ अली शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी किया गया मोबाइल, 3500 रुपए नकद और गहने बरामद किए है। रविवार को सिटी एसपी कुमार शिवाशीष ने मामले का खुलासा किया। सिटी एसपी ने बताया कि शनिवार को जवाहरनगर में चोरी की सूचना मिली थी जिसके बाद टीम का गठन कर दो लोगों को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में जानकारी मिली कि…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा सोनारी स्थित बीजेपी चौक में स्वामी विवेकानंद जी के जन्मदिवस के अवसर पर उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा के सदस्यों ने स्वामी विवेकानंद के महान विचारों और उनके योगदान को याद करते हुए उनके जीवन के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संकल्प लिया। कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद के चित्र पर पुष्प अर्पण से की गई। इसके बाद मोर्चा के ज़िला अध्यक्ष नीतीश कुशवाहा ने अपने संबोधन में कहा कि स्वामी विवेकानंद ने न केवल भारतीय समाज को जागरूक किया,…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सोनारी थाना अंतर्गत मरीन ड्राइव बिंदल मॉल के पास शनिवार देर रात सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से एक कार टकरा गई। इस घटना में कार का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इधर, मौका पाकर ट्रेलर चालक ट्रेलर को लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों की मदद से कार सवार तीन घायलों को इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया जहां घायल देवाशीष दास (23), और निमायत कुमार (21) का इलाज चल रहा है जबकि एक अन्य को प्राथमिक उपचार के बाद छोड़ दिया गया। जानकारी के अनुसार कार सवार तीनों युवक साकची से…

Read More