Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जादूगोड़ा के समाजसेवा के क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बना चुके जादूगोड़ा क्षेत्र के युवा भाजपा नेता वर्धमान गुप्ता “टुन्नू “ ने अपना जन्मदिन जरुरतमंदो की सेवा करके मनाया. इस मौके पर उनके द्वारा जादूगोड़ा के प्रसिद्द रंकिनी मंदिर में असहाय और जरूरतमंद लोगों के बीच कम्बलों का वितरण किया गया. इस मौके पर जादूगोड़ा क्षेत्र के भाजपा कार्यकार्ता भी उपस्थित रहे. हर साल की तरह इस साल भी भारतीय जनता पार्टी के जादूगोड़ा मंडल के पूर्व उपाध्यक्ष वर्धमान गुप्ता का जन्मदिन जरुरतमंदो के नाम रहा. अहले सुबह ही वर्धमान गुप्ता अपने टीम के कार्यकर्ताओं के साथ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वाधान में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी का एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल बागबेड़ा ग्रामीण वृहत जलापूर्ति योजना के कार्य के मंथरगति से होने के विषय को लेकर पेयजल एवं स्वच्छता विभाग जमशेदपुर प्रमंडल के कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार के कार्यालय पहुंचा। जहां जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता के नाम से एक पत्र सौंपा। जिसमें जिला अध्यक्ष ने कार्यपालक अभियंता से कहा कि आम जनता को पानी पहुंचाने का कार्य आप के विभाग से कब पूरा किया जाएगा। इस पर कार्यपालक अभियंता सुनील कुमार ने जिला अध्यक्ष…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में ठंड के बढ़ते कहर को कम करने के लिए, जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय के निर्देश पर गुरुवार को कदमा के रामनगर चौक पर जरूरतमंद 100 लोगों के बीच कंबल का वितरण किया गया। कंबल पाकर लोगों के चेहरे खिल गये। लोगों को यहां बताया गया कि अभी कंबल वितरण का कार्य निरंतर चलता रहेगा। कंबल वितरण के अवसर पर आशुतोष राय, कदमा मंडल भाजपाध्यक्ष भीम सिंह, मुकुल मिश्रा, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, राकेश सिंह, रविशंकर सिंह, मनोज सिंह, निमाई अग्रवाल, टीडी गांगुली, दिलीप बिस्वान, तारक मुखर्जी समेत दर्जनों लोग मौजूद रहे।
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला परिषद क्षेत्र संख्या 9 की सदस्य पूर्णिमा मलिक ने मंत्री पेय जल एवं स्वच्छता विभाग योगेंद्र प्रसाद से मिलकर बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में हो रही विलंब के लिए के लिए एक मांग पत्र सौंपा. इस दौरान मंत्री ने जिला परिषद सदस्य को भरोसा दिया की बहुत जल्द ही क्षेत्र में निरीक्षण कर क्षेत्र में जलापूर्ति योजना को सुचारू रूप से शुरु किया जाएगा. जिला परिषद पूर्णिमा मलिक ने कहा बागबेड़ा जिला पूर्ति योजना धीमी गति होने से क्षेत्र में पानी के लिए हाहाकार मचा हुआ है. क्षेत्र से लोग पलायन कर रहे हैं. गर्मी से पूर्व…
शहीद दिलीप बेसरा को रक्तदान कर दी जाएगी श्रृद्धांजलि फतेह लाइव, रिपोर्टर. शहीद दिलीप बेसरा स्मारक समिति, बेनाशोल और नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के संयुक्त तत्वावधान में 16 फरवरी 2025 रविवार को मुसाबनी प्रखण्ड के बेनाशोल पंचायत भवन में लगातार तीसरी बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। शिविर में कारगिल शहीद दिलीप बेसरा की 43वीं जयंती समारोह के अवसर पर पंचायत निवासी अपने वीर सपूत के लिए रक्तदान कर उन्हें श्रृद्धांजलि अर्पित करेंगे। बिष्टुपुर स्थित जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सौजन्य से रक्तदान शिविर प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। यह जानकारी ट्राईबल ब्लड मैन के नाम…
भाजपा जुगसलाई मंडल के सदस्यता अभियान में शामिल हुए अमरप्रीत सिंह काले और ललन चौहान भाजपा जुगसलाई मंडल में विशेष सदस्यता अभियान का सफल आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. आज भाजपा जुगसलाई मंडल के तहत गौशाला चौक पर मंडल अध्यक्ष हेमेंद्र जैन के नेतृत्व में विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। इस अभियान में सैकड़ों लोगों ने भारतीय जनता पार्टी की ऑनलाइन प्राथमिक सदस्यता ग्रहण की। इस मौके पर भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले और वरिष्ठ नेता ललन चौहान मुख्य रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमरप्रीत सिंह काले ने कहा, “भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन द्वारा साकची स्थित धालभूम क्लब ग्राउंड में आयोजित श्रीमद् भागवत अष्टोत्तरशत (108) कथा ज्ञान यज्ञ में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत सिंह काले शामिल हुए। काले ने कहा कि इस पावन आयोजन में भाग लेने और आचार्य बांके बिहारी गोस्वामी जी के मुखारविंद से श्रीमद् भागवत कथा का अमृतमयी श्रवण करने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। उनकी प्रेरणादायक और गहन व्याख्या ने श्रोताओं को आध्यात्मिक रूप से प्रेरित और प्रफुल्लित किया। कार्यक्रम के दौरान गौ माता की सेवा करने का अवसर भी प्राप्त हुआ, जो सभी उपस्थित भक्तों के लिए एक अनमोल और…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में सिखों के धार्मिक मामले देखने वाली अग्रणी संस्था धर्म प्रचार कमेटी अकाली दल अपने कार्यों को बाखूबी निभा रही है. इसी कड़ी में श्री गुरु गोबिंद सिंह के प्रकाश दिहाड़े को समर्पित बुधवार को अकाली दल की ओर से टिनप्लेट गुरुद्वारा में खंडे की पाहुल (अमृत संचार) तैयार की गई. इस धार्मिक आयोजन में शहर के 24 प्राणी (महिला, पुरुष और बच्चे) अमृतपान करके गुरु के सिंह सजे. पूर्व घोषित कार्यक्रम के तहत यह आयोजन टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की देख रेख में संपन्न हुआ. अकाली दल के जत्थेदार ज्ञानी जरनैल सिंह, सुखदेव सिंह, रविंद्र…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा स्टील के न्यू बार मिल विभाग ने 6 जनवरी 2025 को एक अत्यंत सफल रक्तदान शिविर का आयोजन किया, जिसमें कर्मचारियों और ठेकेदार कर्मचारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया। कुल 102 यूनिट रक्त दान किया गया, जो कि एक महत्वपूर्ण योगदान है। इस शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में विनीत कुमार शाह और विशिष्ट अतिथि के रूप में सतीश कुमार सिंह ने भी भाग लिया। उनके मार्गदर्शन और समर्थन से इस आयोजन को और भी सफल बनाया गया। यह आयोजन विभाग प्रमुख रमेश शंकर और सलीम अहमद की सक्रिय मदद और नेतृत्व से संभव…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा जमशेदपुर महानगर अंतर्गत साकची पूर्वी मंडल के अंतर्गत काशीडीह दुर्गा पूजा मैदान के पास मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह की अध्यक्षता में एवं मंडल प्रवासी कुलवंत सिंह बंटी एवं वरिष्ठ नेता अभय सिंह, निर्भय सिंह की उपस्थिति में सदस्यता अभियान को गति प्रदान करने के लिए सदस्यता अभियान चलाया गया। साकची पूर्वी मंडल के हम सभी सदस्यों ने करीब 180 से 250 करीब लोगों को भाजपा का सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान में आज प्रमुख रूप से जिला कार्यसमिति सदस्य हेमंत साहू, मंडल के सदस्यता प्रभारी कृष्णा शर्मा, अंकित मोदी, निर्मल दीक्षित, शीलू साहू, रिकी सिंह, सुधाकर, सोनू…
