Author: फतेह लाइव • डेस्क

एनएसएस बीआईटी सिंदरी ने रक्तदान शिविर का किया आयोजन फतेह लाइव, रिपोर्टर. राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) बिरसा प्रौद्योगिकी संस्थान (बीआईटी) सिंदरी ने 8 दिसंबर को हेल्थकेयर सेंटर, बीआईटी सिंदरी में रक्तदान शिविर का आयोजन किया। सुबह 10 बजे से शुरू हुए शिविर में छात्रों, संकाय सदस्यों और संस्थान के कर्मचारियों की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखी गई। शिविर का उद्घाटन निदेशक प्रोफेसर डॉ. पंकज राय सर, प्रोफेसर प्रभारी-प्रो. रघुनाथन ने किया। सर, जनरल वार्डन-प्रोफेसर आर के वर्मा सर और प्रोफेसर बी डी यादव सर जिन्होंने जीवन बचाने में रक्तदान के महत्व पर जोर दिया और शिविर के आयोजन में एनएसएस इकाई के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. भाजपा उलीडीह मंडल के पूर्व अध्यक्ष अमरेंद्र पासवान के द्वारा उलीडीह टैंक रोड महुआ ग़ाछ में कंबल वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया. इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जमशेदपुर पश्चिम के नवनिर्वाचित विधायक सरयू राय सम्मिलित हुए. कार्यक्रम में श्री श्री शीतला माता मंदिर कमिटी के सदस्यों ने राकेश सिंह लोधी के नेतृत्व में सरयू राय का पुष्प वर्षा कर माला और अंगवस्त्र पहनाकर भव्य स्वागत किया. उसके पश्चात उलीडीह के छत्तीसगढ़ी समाज की महिलाओं ने सरयू राय को श्रीमद भागवत गीता प्रदान कर उनका स्वागत किया. उसके बाद कार्यकर्ताओं के द्वारा विधायक को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला जिला के सीनी गुरुद्वारा में श्री गुरु नानक देव जी का प्रकाश उत्सव बड़े उत्साह एवं श्रद्धा के साथ रविवार को मनाया गया. इस मौके पर विशेष रूप से सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, सुरेंद्र सिंह शिंदे, बिरसानगर के प्रधान परमजीत सिंह रोशन, अमृतपाल सिंह आदि कई लोग पहुंचे हुए थे. इस मौके पर सर्वप्रथम श्री निशान साहब का चोला बदला गया. उसके बाद कीर्तन दरबार सजाया गया. इस विशेष मौके पर असम में पदस्थापित तथा सरायकेला में पूर्व में पदस्थापित डीआईजी सरदार हरपाल सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के सिंहभूम जिला हिन्दी साहित्य सम्मेलन/तुलसी भवन द्वारा संस्थान के प्रयाग कक्ष में मासिक “काव्य कलश ” सह हिन्दी के चार लोकप्रिय साहित्यकारों यशपाल, रघुवीर सहाय , इलाचंद्र जोशी एवं बालकृष्ण शर्मा ‘नवीन’की जयंती समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता तुलसी भवन के न्यासी अरुण कुमार तिवारी तथा संचालन साहित्य समिति के उपाध्यक्ष अशोक पाठक ‘स्नेही’ ने किया। दीप प्रज्वलन के साथ समारोह की शुरुआत हुई। सरस्वती वंदना डाॅ० वीणा पाण्डेय ‘भारती’ ने प्रस्तुत किया। स्वागत वक्तव्य तुलसी भवन के मानद महासचिव डाॅ० प्रसेनजित तिवारी ने दिया। तदोपरान्त हिन्दी के उपरोक्त चारो साहित्यकारो की जयंती…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड सरकार के नए शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन के आवास पर सिख समुदाय के लोग भारी संख्या में सेंटर गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान भगवान सिंह के नेतृत्व में पहुंचे और उनको शॉल एवं बुके देकर सम्मानित किया तथा खुशी का इजहार किया गया. सीजीपीसी के अधिकारियों ने उन्हें श्री गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के प्रकाश उत्सव पर 6 जनवरी को टेल्को गुरुद्वारा से निकलने वाले नगर कीर्तन में विशेष रूप से भाग लेने का आमंत्रण दिया, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है. साथ ही उन्होंने सिख समाज की समस्याओं का जल्द समाधान करने का आश्वासन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पंडित रघुनाथ मुर्मू महिला समिति की ओर से कमरगोड़ा सामुदायिक भवन में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें ब्लड बैंक जमशेदपुर के सहयोग से 42 यूनिट रक्त संग्रह किया गया। सभी रक्तदाताओं को समिति की ओर से सम्मानित भी किया गया. इस अवसर पर महिला समिति की अध्यक्ष सुमिता मुर्मू, सचिव शकुंतला, प्रतिभा कुमारी, अजय कुमार, पिंटू कुमार, रविनंदन सिंह, अंकित सुमन, अभिषेक श्रीवास्तव, सुनील गुप्ता आदि ने शिविर को सफल बनाने में योगदान निभाया.

Read More

‌कार्यकर्ता मेरे परिवार के सदस्य है, वो मेरे लिए कल महत्वपूर्ण थे और आज भी प्रिय है फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा. अजय कुमार ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर सभी कांग्रेसी कार्यकर्ताओं का हौसला अफजाई करते हुए कहा कि मुझे कार्यर्ता से कोई शिकवा शिकायत नहीं है. कार्यकर्ताओं ने जिस कर्मठता व समर्पण भावना से चुनाव के दौरान कार्य किया है उसके लिए मैं उनका बहुत आभारी हूं. डा.अजय ने कहा कि पिछले दिनों स्थानीय अखबारों में प्रकाशित विधानसभा में मेरी हार की समीक्षा रिपोर्ट से मैं इतेफाक नहीं रखता. इस संबंध में मेरा स्पष्ट…

Read More

– एक्सएलआरआइ के होमकमिंग 2024 का उद्घाटन सह प्लैटिनम जुबली समारोह का हुआ समापन फतेह लाइव, रिपोर्टर. एक्सएलआरआइ की स्थापना के 75 साल पूरे होने के अवसर पर पिछले एक साल से प्लैटिनम जुबली समारोह का आयोजन किया जा रहा था. शनिवार की शाम इसके समापन के अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री धर्मेंद्र प्रधान उपस्थित थे. उन्होंने टाटा स्टील के एमडी टीवी नरेंद्रन, एक्सएलआरआइ के डायरेक्टर फादर सबेस्टियन जॉर्ज, डीन एडमिन फादर डोनाल्ड डिसिल्वा, डीन एडमिन प्रो. संजय पात्रो के साथ संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की. इस…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह विधायक सुदिव्य कुमार सोनू मंत्री बनने के बाद पहली बार शनिवार को गिरिडीह पहुंचे। इस दौरान जगह जगह उनका स्वागत किया गया। इसी कड़ी में रांची से गिरिडीह आने के क्रम में इंडिया गठबंधन से जुड़े झामुमों, कांग्रेस और राजद के द्वारा बगोदर हरिहर धाम के समीप भव्य स्वागत किया गया। वहीं गिरिडीह के पीरटांड मुफ्फसिल क्षेत्र के साथ गिरिडीह शहरी क्षेत्र के कोलडीहा हुटटी बाजार अग्रसेन चौक बरवाडीह हरसिंग रायडीह समेत उनके आवासीय कार्यालय परिसर में मंत्री का अभूतपूर्व स्वागत किया गया। उनके आगमन पर जगह जगह जम कर अतिशबाजी हुई। इसके पूर्व मंत्री शहर…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) जमशेदपुर ने इनर व्हील क्लब जमशेदपुर के सहयोग से घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह में रहने वाले बच्चों के बीच गर्म कपड़े वितरित किया। सर्दियों के मौसम में बढ़ते हुए ठंड को देखते हुए सभी बच्चें गर्म कपड़े पाकर काफी खुश दिखे, जो उनके चेहरों पर मुस्कान उनकी खुशी और विचारशील भाव के लिए आभार को दर्शाती थी। यह आउटरीच गतिविधि समाज के कमज़ोर वर्गों का समर्थन करने और उनकी भलाई सुनिश्चित करने के लिए डीएलएसए की प्रतिबद्धता को रेखांकित करती है। इनर व्हील, जमशेदपुर के साथ साझेदारी सामुदायिक ज़रूरतों को पूरा करने…

Read More