Jamshedpur : रघुवर दास ने भाजपा की प्राथमिक सदस्यता से दिया इस्तीफा, पूर्व राष्ट्रपति से नई दिल्ली में की भेंट

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर।

ओड़िसा के नवमनोनित राज्यपाल रघुवर दास ने पूर्व राष्ट्रपति आदरणीय रामनाथ कोविंद से नई दिल्ली में शिष्टाचार मुलाकात की। अपने X (ट्विटर) हैंडल पर इस आशय की जानकारी देते हुए उन्होंने लिखा की “श्री रामनाथ कोविंद जी का लंबे सार्वजनिक जीवन का अनुभव काफी व्यापक है। उनसे बातचीत करना हमेशा नई ऊर्जा प्रदान करता है।”

इसके साथ ही झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने भारतीय जनता पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्यागपत्र दे दिया है। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से नई दिल्ली में मुलाकात कर उन्होंने अपना त्यागपत्र सौंपा। मालूम हो कि दास 31 अक्टूबर को उड़ीसा के राज्यपाल के रूप में शपथ लेंगे। आज उन्होंने भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष से भी शिष्टाचार मुलाकात की।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

[ays_poll id=1]
सबसे ज्यादा पढ़ी गई

Horoscope

Weather

और पढ़ें