Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. कांग्रेस जिला कार्यकालय तिलक में समर्पित कार्यकर्ताओं के प्रतिनिधिमंडल द्वारा बैठक किया गया. इस बैठक में यह निर्णय लिया गया कि नए साल 2025 के जनवरी में 200 कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं के साथ एक प्रतिनिधिमंडल दिल्ली स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी के समाधि स्थल राजघाट पर पुष्प श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। तत्पश्चात कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल गांधी, केसु वेणुगोपाल से संगठन हित में चर्चा एवं झारखंड में गठबंधन की प्रचण्ड जीत की बधाई देंगे। यह निर्णय शुक्रवार को लिया गया। बैठक में मुख्य रूप से मनोज उपाध्याय, राजा ओझा, सरोज सिंह, सन्नी…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. रंभा कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन में सत्र 2024 – 26 के विद्यार्थियों के लिए सत्र 2023-25 के विद्यार्थियों के द्वारा अभिनंदन सह सांस्कृतिक समारोह आयोजित किया गया। सत्र 2024-26 के विद्यार्थियों के बीच रैंप वॉक और प्रश्नावली सेशन रखा गया। इस आधार पर छात्रों में मिस्टर फ्रेशर्स रहे विवेक दोराईबुरू और मिस फ्रेशर्स रहीं अंजलि लागुरी। रैंप वॉक आयोजन के द्वारा असिस्टेंट प्रोफेसर डॉक्टर दिनेश यादव और लेक्चरर रश्मि लुगून ने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान और पर्सनालिटी डेवलपमेंट पर आधारित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक गीत – नृत्य, कविता और शायरी प्रस्तुत किया । सचिव गौरव कुमार बचन…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी के बीबीए एलएलबी के विद्यार्थियों ने शुक्रवार को प्रोफेसर एडवोकेट एकता प्रदर्शनी शरण के नेतृत्व में जिला न्यायालय जमशेदपुर में स्थित न्यायालयों का विजिट किया। इस मौके पर विद्यार्थियों ने अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश सिविल जज कोर्ट में जाकर न्यायिक प्रक्रिया के बारे में जानकारी ली और विद्यार्थियों ने साक्ष्य रिकॉर्ड होने सहित न्यायालय की प्रक्रिया को देखा और समझा साथ अपराधिक व सिविल मामलों की प्रक्रियाओं के संबंध में न्यायिक प्रक्रिया का अवलोकन किया। इस मौके पर सीनियर एडवोकेट सुनील कुमार स्वैन ने विद्यार्थियों को न्यायिक संबंधित तथा न्यायालय में…

Read More

 फतेह लाइव, रिपोर्टर. रांची रेल मंडल में आरपीएफ के मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार के निर्देश पर ऑपरेशन सतर्क के तहत लगातार अभियान जारी है। उसी क्रम में गुरुवार 5 दिसंबर को आरपीएफ हटिया और फ्लाइंग टीम रांची के एसआई दीपक कुमार, एएसआई सुबोध कुमार सिंह, रवि शेखर स्टाफ मोहम्मद अलीम, डी.के.जितरवाल और वी.एल.मीना हटिया रेलवे स्टेशन के पीएफ नंबर 03 पर ट्रेन नंबर 18624 एक्सप्रेस की जांच और पासिंग में लगे हुए थे। जांच के दौरान देखा कि ट्रेन नंबर 18624 एक्सप्रेस के जनरल कोच के बाथरूम के पास 05 लावारिस बैग रखे हुए थे। जांच करने पर पाया…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. गत दो दिसंबर को एक बालक जिसकी आयु लगभग 25 वर्ष थी, हटिया स्टेशन के मुख्य द्वार के पास अकेला घूम रहा था। हटिया पोस्ट उपनिरीक्षक दीपक तथा सूरज राजबंशी ने उससे अकेले घूमने के बारे में पूछा तो उसने अपना नाम जागेश्वर विश्वकर्मा पुत्र नंदलाल विश्वकर्मा, ग्राम- बघई, थाना- धनोरा, जिला- सिवनी, मध्य प्रदेश बताया, लेकिन वह ठीक से बोल नहीं पा रहा था, इसलिए अधिक जानकारी नहीं दे सका। मामले की जानकारी मंडल सुरक्षा आयुक्त पवन कुमार को दी गई जिसपर मंडल सुरक्षा आयुक्त ने हटिया आरपीएफ को उचित हिदायतें दी। तत्पश्चात, उसके गांव का…

Read More

बिना फोटो सेशन के मदद की अपील और फंड जुटाने पर दें जोर-शंकर गुप्ता फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में ऑल इंडिया स्मॉल एंड मीडियम जर्नलिस्ट वैलफेयर एसोसिएशन की पूर्व घोषणा के तहत कल दो दिवंगत पत्रकार साथियों की पत्नियों को 25-25 हजार के चेक दिए जाएंगे. यह सहायता राशि वैलफेयर फंड से दी जाएगी जिसे जुटाने की मुहिम में ऐसोसिएशन के राष्ट्रीय महासचिव प्रीतम सिंह भाटिया, प्रदेश सह प्रभारी शंकर गुप्ता, तत्कालीन सरायकेला-खरसावां जिला अध्यक्ष और दिवंगत पत्रकार सुदेश कुमार ने अहम भूमिका निभाई थी. ऐसोसिएशन‌ के पास कुल 1.25 लाख रुपए मात्र तीन जिलों के विभिन्न सामाजिक संगठनों के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. महाराष्ट्र में एनडीए की नई सरकार के गठन के साथ एनसीपी पार्टी के प्रमुख अजीत दादा पवार को उप मुख्यमंत्री बनने पर एनसीपी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव सह प्रवक्ता डॉ पवन पांडेय ने अपने आवासीय कार्यालय में पार्टी कार्यकर्ताओं को एवं महाराष्ट्र की देवतुल्य आम जनता को बधाई दी। उन्होंने कहा कि जिस आशा और विश्वास के साथ महाराष्ट्र की जनता ने एनडीए गठबंधन पर अपना विश्वास जताया है। उस पर नई सरकार बिल्कुल खरा उतरेगी और भविष्य में महाराष्ट्र में सरकार के द्वारा किया गया काम पूरे देश के अन्य राज्यों की सरकार के लिए उदहारण…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सरायकेला-खरसावां जिले के कपाली ओपी अंतर्गत टीओपी चौक पर गुरुवार शाम डिजिटल प्रिंट नामक दुकान पर युवकों ने चाकूबाजी की। इस घटना में स्थानीय निवासी नाजिश घायल हो गया। घटना के बाद लोगों ने हमलावरों को पकड़ने का प्रयास किया पर हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर, नाजिश को घायल अवस्था में इलाज के लिए एमजीएम अस्पताल लाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। नाजिश के साथी मो जुनैद ने बताया कि वह दुकान पर फोटो कॉपी करवाने के लिए गया था। अचानक बस्ती के ही रहने वाला सन्नो नामक युवक पाच-छह युवक के साथ…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के व्यवसायी नवीन कुमार चौधरी ने रिलायंस बीपी मोबिलिटी लिमिटेड (पूर्व में रिलायंस पंप मार्केटिंग लिमिटेड) पर ₹31,10,615 की धोखाधड़ी का आरोप लगाते हुए कानूनी नोटिस जारी किया है। उनके अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू द्वारा भेजे गए इस नोटिस में कहा गया है कि कंपनी की अनुचित डीकेंटेशन प्रक्रिया और गलत कैलिब्रेशन चार्ट के कारण चौधरी को भारी वित्तीय नुकसान हुआ है। नोटिस में रिलायंस बीपी मोबिलिटी और इसके अधिकारियों के खिलाफ शिकायत दर्ज की गई है, जिनमें मुकेश अंबानी, अडापा कृष्ण राव श्रीनिवासन, रोहन प्रदीप शाह, पी.एम.एस. प्रसाद, हरीश मेहता, ध्रुवा चंदने, नितिन गुप्ता, और…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. टाटा अमृतसर जलियांवालाबाग ट्रेन को रद्द ना करने के लिए ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट्स फेडरेशन के पूर्वी भारत प्रमुख सतनाम सिंह गंभीर ने रेल मंत्री को पत्र लिखा है. पत्र को पीएमओ और रेलमंत्री को ट्वीट किया गया है, ताकि मांग पर शीघ्र कार्रवाई हो. गंभीर ने ट्रेन को बार बार रद्द किये जाने से यात्रियों को होने वाली असुविधा से अवगत कराया है. गंभीर ने कहा है कि टाटानगर से अमृतसर चलने वाली जलियांवालाबाग ट्रेन को तीन माह के लिए रद्द कर दिया गया है, जो की न्यायसंगत नही है. टाटानगर और इसके आस–पास रहने वाले…

Read More