WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.33 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.32 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.45.21 P
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.39
WhatsApp Image 2026-08-14 at 12.53.50 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.56.40 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 5.57.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.52 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.01.53
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.06 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.20 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.45 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46 PM
WhatsApp Image 2026-08-13 at 6.03.46

Ckp Divison : दक्षिण पूर्व रेलवे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, मनीष पाठक बने चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ परिचालन प्रबंधक

SHARE:

फतेह लाइव, रिपोर्टर. 

दक्षिण पूर्व रेलवे (SER) के मुख्यालय गार्डन रीच, कोलकाता से जारी एक महत्वपूर्ण कार्यालय आदेश (संख्या 74/2026, दिनांक 25 मार्च 2026) के तहत रेलवे प्रशासन में अहम फेरबदल किया गया है। इस आदेश के अनुसार, महाप्रबंधक की स्वीकृति से कई अधिकारियों के पदस्थापन और तबादले किए गए हैं।

जारी आदेश के मुताबिक, महाप्रबंधक (GM/SER) के सचिव के रूप में कार्यरत श्री मनीष कुमार पाठक को चक्रधरपुर मंडल (CKP) में स्थानांतरित कर दिया गया है। उन्हें अब वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक (Sr. DOM/Co-ord/CKP) के पद पर नियुक्त किया गया है। यह पद चक्रधरपुर मंडल में परिचालन व्यवस्था के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण माना जाता है।

Gambhir Car Associate Motion Ads Motion Ads

वहीं, उप मुख्य विद्युत अभियंता (प्रोजेक्ट) के पद पर कार्यरत अजय कुमार को GM के सचिव (GRC) के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे मनीष पाठक का स्थान लेंगे। इसके अलावा, अवनीश, जो पहले चक्रधरपुर में वरिष्ठ मंडल परिचालन प्रबंधक के पद पर थे, उन्हें डिप्टी चीफ कमर्शियल मैनेजर (फ्रेट मैनेजमेंट) GRC के पद पर पदस्थापित किया गया है। यह नियुक्ति एक मौजूदा रिक्ति के विरुद्ध की गई है।

आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि पूर्व में जारी कार्यालय आदेश संख्या 41/2026 (दिनांक 13 फरवरी 2026) के तहत डिप्टी सीसीएम (FM)/GRC के पद पर दी गई अतिरिक्त प्रभार की व्यवस्था अब समाप्त कर दी गई है। यह प्रभार पहले प्रभिर कुमार घोषाल को दिया गया था।

रेलवे प्रशासन ने निर्देश दिया है कि सभी संबंधित अधिकारी अपने नए पदों पर कार्यभार ग्रहण एवं त्याग की तिथि की सूचना अवश्य दें। साथ ही, नियमों के अनुसार मेटल पास आदि का हस्तांतरण या समर्पण भी सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इस फेरबदल को दक्षिण पूर्व रेलवे के प्रशासनिक ढांचे को और अधिक सुदृढ़ करने तथा कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। विशेष रूप से चक्रधरपुर मंडल, जो कि माल परिवहन और परिचालन के लिहाज से काफी अहम है. वहीं मनीष पाठक की नियुक्ति से परिचालन व्यवस्था को और मजबूती मिलने की उम्मीद है।

अभी-अभी

ਪੰਜਾਬੀ ਖ਼ਬਰਾਂ

Horoscope

Weather

और पढ़ें

हिंदी खबर