Author: फतेह लाइव • डेस्क

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के डीबीएमएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन में डॉ राजेंद्र प्रसाद जयंती के अवसर पर एक समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन और कार्यों पर आधारित कई जानकारी प्राप्त हुई। कार्यक्रम की शुरुआत महाविद्यालय की सचिव श्रीप्रिया धर्मराजन, सह सचिव सुधा दिलीप, प्राचार्या डॉ जूही समर्पिता, उप प्राचार्या डॉ मोनिका उप्पल और शिक्षकगण के द्वारा दीप प्रज्वलन से हुई। इसके बाद, महाविद्यालय की प्राचार्या द्वारा दिये गये संभाषण में डॉ राजेंद्र प्रसाद जी के जीवन से संबंधित अनेक रोचक घटनाएँ सुनाई.राष्ट्रपति के पद पर रहकर भी सामाजिक साँस्कृतिक मूल्यों को…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. सांसद बिद्युत बरण महतो ने आज राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग के चेयरमैन हंसराज अहीर से मुलाकात की। सांसद महतो ने उनसे सुवर्ण वणिक जाति को केंद्रीय ओ बी सी सूची में शामिल करने की मांग की है। उन्होंने एक ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि झारखंड सरकार ने सुवर्ण वणिक समाज सहित 36 जातियों को केन्द्रीय सूची में शामिल करने की अनुशंसा की है। इन सबको यथाशीघ्र केंद्रीय सूची में शामिल किया जाए ताकि इन जातियों के लोगों को तमाम लाभ मिल सके। चेयरमैन ने सांसद श्री महतो को आश्वस्त किया कि वे इस दिशा में यथाशीध्र कदम…

Read More

8 दिसंबर को प्रदेश कार्यशाला में जिलाध्यक्ष के नेतृत्व में भाग लेंगे अभियान के जिला संयोजक एवं सह संयोजक फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में विधानसभा चुनाव के बाद भारतीय जनता पार्टी ने राज्य में अपने सदस्यता अभियान को गति देने की तैयारी कर ली है। इस अभियान के तहत अधिक से अधिक लोगों को पार्टी की विचारधारा एवं नीतियों से जोड़ने का लक्ष्य रखा गया है। भाजपा ने इसे “संगठन महापर्व” का नाम दिया है। विधानसभा चुनाव के कारण महाराष्ट्र और झारखंड में यह अभियान संचालित नहीं हो सका था, लेकिन अब इसे सफल बनाने के लिए व्यापक रणनीति तैयार…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. चाईबासा विधायक दीपक बिरुआ को सिख समाज की ओर से बुधवार को शाल ओढ़ाकर और पुष्प गुच्छ देकर सम्मानित किया गया. झारखंड विधानसभा चुनाव में उनकी प्रचंड जीत के लिए ही गुरूद्वारा श्रीगुरु सिंह सभा के प्रधान गुरमुख सिंह खोखर, सचिव जसपाल सिंह, कोषाध्यक्ष लखबीर सिंह तथा युवा खालसा के रौनक सिंह खोखर ने सम्मानित किया है. इसके साथ ही बिरुआ को अभिनंदन पत्र भी सौंपा गया है. उन्हें उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दीं एवं झारखंड सरकार के आगामी मंत्रीमंडल विस्तार में जगह मिलने पर उन्हें अग्रिम बधाईयाँ भी दीं.

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोविंदपुर में 17 नवंबर की रात बाइक से आए तीन अपराधियों ने प्रकाशनगर निवासी नवीन सिंह के घर के बाहर हवाई फायरिंग की थी। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में प्रकाशनगर निवासी रोहित लोहार उर्फ गॉड बाबा, गौरव गोस्वामी और अमन महतो शामिल है। पुलिस ने अपराधियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त देसी कट्टा भी बरामद किया है। बुधवार को एसएसपी किशोर कौशल ने मामले का खुलासा किया। पुराने विवाद को लेकर चलाई थी गोली एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि आरोपी रोहित लोहार नवीन सिंह…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद जमशेदपुर के बैनर तले शहीद स्मारक गोलमुरी में संगठन की तरफ से बुधवार को नौसेना दिवस मनाया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन संगठन अध्यक्ष विनय कुमार यादव ने भारत माता के चित्र पर माल्यार्पण कर किया एवं नेवी जयप्रकाश द्वारा संगठन गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद नौसेना दिवस पर विषय प्रवेश कराते हुए पूर्व नौसैनिक सुखविंदर सिंह ने 1971 के युद्ध के विजय की नींव में नेवी की अचूक रणनीति और अपूर्व पराक्रम को विस्तार से बताया.पूर्व नौसैनिक राजेश कुमार पांडे, नवेंद्र गांगुली, शशिभूषण सिंह ने भी अपने विचार साझा किये.…

Read More

घाटशिला राष्ट्रीयकरण के बाद पहली बार कॉपर क्लब सभागार में पूर्व अधिकारियों का होगा जुटान फतेह लाइव, रिपोर्टर. हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के पूर्व अधिकारियों का पुनर्मिलन समारोह 5 दिसंबर को कॉपर क्लब मऊभंडार के सभागार में आयोजित होगा, जिसमें पूरे हिंदुस्तान कॉपर से लगभग 50 पूर्व अधिकारियों के भाग लेने की संभावना है. इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि आईसीसी के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी वह एक्सएलआरआई जमशेदपुर और आईआईएम कोझीकोड के प्राध्यापक डी पी सिन्हा उपस्थित रहेंगे. आपको यह भी बता दें कि वर्ष 1972 में हिंदुस्तान कॉपर के राष्ट्रीयकरण के बाद यह पहला मौका है, जब हिंदुस्तान कॉपर के…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने प्रेस बयान जारी करते हुए कहा कि भारत सरकार अविलंब हस्तक्षेप कर बांग्लादेश को कड़ी चेतावनी जारी करे और त्वरित ही बांग्लादेश में जातीय उन्माद को काबू करा कर शांति बहाल कराने का कार्य करे। जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने आगे कहा कि भाजपा की सरकार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मौन समर्थन में भारत की एकता, सर्वधर्म सम्भाव खतरे में आ गई है। जातीय उन्माद से हर हाल में देश एवं राष्ट्र को नुकसान होता है। इस बात को भाजपा एवं आरएसएस समझने को तैयार…

Read More

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने दी शुभकामनाएं फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने बुधवार को नौसेना दिवस के मौके पर पुरी राजभवन में महामहिम राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को पुष्पगुच्छ भेंटकर उनका आशीर्वाद व मार्गदर्शन प्राप्त किया। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उनके साथ उनके पति एवं युवा समाजसेवी ललित दास भी मौजूद रहे। गौरतलब है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ओड़िशा के पांच दिवसीय दौरे पर हैं। अपने प्रवास के दौरान वे पुरी में नौसेना…

Read More

फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत, जो 14 दिसम्बर 2024 को आयोजित की जाएगी, के मद्देनजर व्यवहार न्यायालय कैम्पस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जमशेदपुर द्वारा की गई। बैठक में सभी न्यायिक अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि वे आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए अधिकतम संकलनीय मामलों की पहचान करें, ताकि इनका समाधान जल्द से जल्द किया जा सके। अधिकारियों से कहा गया कि वे ऐसे मामलों की पहचान करें जिनमें समझौते के माध्यम से निपटारा किया जा सकता है और इनका निवारण लोक अदालत के…

Read More