Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. बजरंगदल जमशेदपुर महानगर के नेतृत्व मे M.G.M. अस्पताल साकची में रक्तदान शिविर में विश्व हिन्दू परिषद – बजरंगदल के कार्यकर्ताओं ने रक्तदान कर 1990 में बलिदान हुये कोठारी बंधु और कार सेवकों को श्रद्धांजली अर्पित की. जमशेदपुर के बजरंगदल संयोजक चंदन दास जी ने बताया कि 1990 मे 30 अक्टूबर को अयोध्या मे एकजुट हुये विवादित बाबरी ढांचे पर सर्वप्रथम कलकता से आये हुए बजरंगदल के कोठारी बंधुओं ने भगवा ध्वज फहरा दिया. इसके विरोध में उत्तर प्रदेश के तत्कालीन मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के नेता मुलायम सिंह यादव ने कारसेवकों पर गोलियां चलवाने का आदेश दिया…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर पूर्वी की नवनिर्वाचित विधायिका पूर्णिमा दास साहू को विजयी होने पर भाजपा नेता अंकित आनंद ने बधाई दी और उनके उज्ज्वल राजनीतिक भविष्य की शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होंने कहा कि पूर्णिमा साहू के रूप में झारखंड विधानसभा में भाजपा का सुयोग्य और प्रभावी प्रतिनिधित्व बढ़ेगा। यह जीत महिला सशक्तिकरण का एक अनुपम उदाहरण है। अंकित आनंद ने कहा कि झारखंड ने आगामी पांच वर्षों के लिए झामुमो गठबंधन को सत्ता सौंपी है, और भाजपा एक मजबूत विपक्ष की भूमिका निभाते हुए जनता से जुड़े मुद्दों का समाधान सुनिश्चित करने पर केन्द्रित रहेगी।
सभी रक्तदाता रेड रिबन लगाकर करेंगे रक्तदान फतेह लाइव, रिपोर्टर. करनडीह क्षेत्र के गैंताडीह स्थित बी एम पॉलिक्लिनिक परिसर में खेरवाल फाउंडेशन और सामाजिक संस्था नई जिंदगी परिवार जमशेदपुर के सहयोग से आगामी 1 दिसम्बर 2024 रविवार को विश्व एड्स दिवस के अवसर पर पहली बार रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। यह जानकारी खेरवाल फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार मुर्मू और 75 बार रक्तदान कर चुके आदिवासी रक्तदाता राजेश मार्डी ने संयुक्त रूप से दी है। उन्होंने बताया कि यह शिविर जमशेदपुर ब्लड सेंटर के सहयोग से प्रातः 9 बजे से अपराह्न 4 बजे तक चलेगा। सभी…
फटेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर शहर के भुइयांडीह निवासी राहुल कुमार को राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो ने पूर्वी सिंहभूम जिले का महासचिव मनोनीत किया है। यह मनोनयन आगामी एक वर्ष के लिए किया गया है। एन. एच. आर. सी. सी. बी. के राष्ट्रीय अध्यक्ष रणधीर कुमार के हस्ताक्षर से जारी पत्र की प्रतिलिपि स्थानीय सिदगोड़ा थाना, वरीय आरक्षी अधीक्षक एवं राष्ट्रीय मानवाधिकार एवं अपराध नियंत्रण ब्यूरो के प्रदेश अध्यक्ष को प्रेषित किया गया है।
रेलवे की अपील : राष्ट्रीय संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाएं, बच नहीं पाएंगे अपराधी फतेह लाइव, रिपोर्टर. गया के मानपुर रेलखंड क्षेत्र में 2 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनों पर पथराव करने वाले दो अभियुक्तों को RPF ने दबोच लिया। दोनों अभियुक्तों ने पूछताछ में अपना गुनाह कबूल कर लिया। साथ ही ये भी बताया कि वो दूसरी रेल गाड़ियों को भी अपना शिकार बनाने वाले थे। रेलवे सुरक्षा बल की सक्रियता की वजह से अन्य गाड़ियां शिकार होने से बच गई। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान गया के मानपुर के रहने वाले विकास कुमार और मनीष कुमार के रुप में हुई…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के गोलमुरी थाना अंतर्गत मस्जिद के पास शुक्रवार देर शाम बजरंगनगर के पास रहने वाले सोनी सिंह उर्फ सोनी बेहरा पर चापड़ से हमला कर दिया गया। घटना के वक्त सोनी अपने चाचा के बेटे सोनू सिंह के साथ आग ताप रहा था। इसी दौरान पीछे से दो युवक आए और अचानक से सोनी पर हमला कर दिया। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए। इधर, सोनू सिंह ने सोनी को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना में सोनी के नाक में चोट आई है,…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. शुक्रवार को एक्सएलआरआइ जमशेदपुर के टाटा में बिजनेस एथिक्स पर 32वें वार्षिक जेआरडी टाटा व्याख्यान का आयोजन किया गया. इस वर्ष के व्याख्यान में मुख्य अतिथि के रूप में टाटा समूह के सलाहकार और निदेशक हरीश भट उपस्थित थे. उन्होंने “सही काम करना – रतन टाटा की विरासत” विषय पर अपनी बातों को रखा. इस दौरान श्री भट ने कहा कि रतन टाटा अपने कड़े फैसलों के लिए हमेशा जाने जाते थे. उनके फैसलों के केंद्र में हमेशा नेशन फर्स्ट रहता था. लोगों के साथ कमिटमेंट को हमेशा उन्होंने निभाया, भले इसके लिए आर्थिक रूप से नुकसान…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. सीजीपीसी द्वारा पिछली 12 अक्टूबर को लिए गए ‘एक व्यक्ति एक वोट’ इतिहासिक फैसले पर जिच बाकी है जिस पर गहन चिंतन और मंथन अभी भी जारी है। सीजीपीसी इस मुद्दे को अगले स्तर पर ले जाते हुए प्रधानों से आगे व्यक्तिगत बैठक के बाद ही उचित निर्णय पर पहुंचना चाहती है। गुरुवार को सीजीपीसी की बैठक में ‘एक व्यक्ति एक वोट’ वाला मुद्दा गंभीरता से एक बार फिर पूरे हाउस में विचारा गया। सरदार भगवान सिंह ने कहा यह मुद्दा काफ़ी अहम और गंभीर है इसलिए इसपर कुछ भी तत्काल प्रभाव से कार्यवाई करना जल्दबाजी होगी…
Jamshedpur खनिजों का अवैध परिवहन करते दो वाहन जप्त फतेह लाइव, रिपोर्टर. जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त अनन्य मित्तल के निर्देशानुसार अवैध खनन एवं परिवहन के रोकथाम हेतु जिला खनन कार्यालय द्वारा लगातार जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 22 नवंबर की देर रात छापेमारी के दौरान सिदगोड़ा थाना अंतर्गत वाहन संख्या JH05CQ – 4489 (बालू लदा) एवं बिरसानगर थाना अंतर्गत वाहन संख्या JH10AD – 5627 (बालू लदा) जप्त किया गया। उपरोक्त दोनों वाहन बिना खनिज परिवहन चालान के परिवहन करते हुए पाये गए। दोनों वाहनों को सिदगोड़ा एवं बिरसानगर थाना को सुपुर्द कर अग्रेतर कार्रवाई की जा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. नई दिल्ली स्थित भारत मंडपम में चौथा मासिक धर्म स्वच्छता प्रबंधन (एमएचएम) समिट आयोजित किया गया। इस महत्वपूर्ण आयोजन में झारखंड के सामाजिक कार्यकर्ता और निश्चय फाउंडेशन के संस्थापक तरुण कुमार को एमएचएम गुडविल एंबेसडर के रूप में सम्मानित किया गया। तरुण कुमार, जिन्हें झारखंड के “पैडमैन” के रूप में जाना जाता है, को ग्रामालय के संस्थापक पद्मश्री एस. दामोदरन और अन्य अतिथियों ने इस खिताब से नवाजा। झारखंड के ग्रामीण बच्चों के लिए अनवरत प्रयास तरुण कुमार पिछले 14 वर्षों से झारखंड के सुदूर गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य, माहवारी स्वच्छता, जेंडर समानता, पर्यावरण, खेल, और साहित्य…
