Author: फतेह लाइव • डेस्क
फतेह लाइव, रिपोर्टर. घाटशिला कॉलेज परिसर में घाटशिला कबड्डी क्लब द्वारा एक दिवसीय ओपन कबड्डी चैंपियनशिप- 2024 (महिला एवं पुरुष) का आयोजन किया गया। उक्त चैंपियनशिप का उद्घाटन प्राचार्य डॉ आर के चौधरी ने फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग के आठ टीम और महिला वर्ग से 6 टीमों ने हिस्सा लिया। इसमें कुल 156 खिलाड़ियों ने भाग लिया। रेफरी की भूमिका सुमन महतो, विश्वजीत सिंह और अर्जुन भुइयां ने निभाई। चैंपियनशिप में सिया देवी एवं घाटशिला क्षेत्र के अनुभवी खेल शिक्षक डीपी हटूई शामिल हुए। महिला कबड्डी टीम को प्रोफेसर इंदल पासवान की माता जी…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. देश के पूर्व प्रधानमंत्री आयरन लेडी इंदिरा गांधी की जयंती पर झारखंड कांग्रेस प्रदेश सचिव सनत कालटू चक्रवर्ती के नेतृत्व में कांग्रेस पार्टी के द्वारा मऊभंडार में उनकी तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनको नमन किया गया और केक काटकर उनकी जयंती मनाइ गई. इस अवसर पर चक्रवर्ती ने कहा की 1971 में इंदिरा गांधी ने पाकिस्तान को जो सबक सिखाया था और जिस तरह से उसको घुटने पर ला दिया था. ये बात इतिहास के सुनहरे पन्नों पर दर्ज है. विश्व के सुपर पावर अमेरिका ने भारत को धमकी दी कि अगर भारत तत्काल युद्ध नहीं रोकता…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. पूर्वी सिंहभूम पोटका प्रखंड अंतर्गत हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में समय पर डॉक्टर नहीं आने से मरीजों को डॉक्टर को दिखाने के लिए इंतजार करना पड़ रहा है। इससे मरीज हो परेशान हो रहे हैं। वहीं लगतार डॉक्टरों की समय पर नहीं आने की सूचना पर हल्दीपोखर पूर्वी पंचयात की मुखिया देवी कुमारी भूमिज ने मंगलवार को सुबह 9:00 बजे हल्दीपोखर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। जहां समय पर डॉक्टर और स्टाफ नहीं आने से कड़ी आपत्ति जताई। वहीं मुखिया ने कहा ऐसे में हॉस्पिटल खोल के रखने से कोई फायदा नहीं है। ज़ब समय पर…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. जमशेदपुर के नामदाबस्ती गुरुद्वारा के पूर्व मीत प्रधान एवं मौजूदा चेयरमैन रहे बलकार सिंह बोझा का गत 13 नवंबर बुधवार सुबह निधन हो गया था. उनके निधन से गोलमुरी नामदाबस्ती और सिख समाज में शोक की लहर है. उनकी आत्मिक शांति के लिए 20 नवंबर बुधवार को श्री अखंड पाठ साहेब रखा जायेगा, जिसका भोग 22 नवंबर शुक्रवार को पड़ेगा. उपरांत दोपहर 12 से एक बजे तक अल्लाही बाणी का कीर्तन गायन होगा, जिसके बाद अंतिम अरदास की जाएगी और बिछड़ी रूह की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना होगी. उनके पुत्र राजवीर सिंह गिल और सुक्खे…
गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने झोंकी ताकत फतेह लाइव, रिपोर्टर. गिरिडीह विधानसभा क्षेत्र के जेएलकेएम प्रत्याशी नवीन आनंद चौरसिया ने चुनाव प्रचार के अंतिम दिन अपनी पूरी ताकत झोंक दी. जनता से संपर्क कर जेएलकेएम के पक्ष में वोट देने की अपील की. कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान जनता का अपार स्नेह मिल रहा है. निश्चित रूप से जनता का आशीवार्द मिला तो जनता की समस्याओं का समाधान कर विकास कार्यों को गति प्रदान की जायेगी. कहा कि अगर जनता ने उन्हें विधायक के रूप में चुना तो वह अपने वेतन के पैसे को…
जिला निर्वाचन पदाधिकारी, नमन प्रियेश लकड़ा व पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार ने प्रेस वार्ता की फतेह लाइव, रिपोर्टर. विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित End of Electioneering को लेकर जिला निर्वाचन पदाधिकारी नमन प्रियेश लकड़ा एवं पुलिस अधीक्षक डॉ बिमल कुमार की संयुक्त अध्यक्षता में प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया गया। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त के द्वारा मीडिया प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए कहा गया कि विधानसभा आम चुनाव के तहत जिला अंतर्गत 28 धनवार, 29 बगोदर, 30 जमुआ, 31 गांडेय, 32 गिरिडीह तथा 33 डुमरी विधानसभा क्षेत्र में 20 नवम्बर 2024 को मतदान तिथि निर्धारित है। मतदान…
रेज़ांगला – साहस, बलिदान और शौर्य की अमर गाथा फतेह लाइव, रिपोर्टर. अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद शहीद स्मारक गोलमुरी भारत-चीन सीमा पर 1962 के युद्ध में अदम्य साहस का परिचय देते हुए चीनी सैनिकों के छक्के छुड़ा देने वाले वीर बलिदानियों की शहादत को नमन किया गया।यह रेजांगला की लड़ाई पूरे विश्व की 8 सबसे भयानक लड़ाइयों में से एक है। हमें गर्व है कि हमारे पूर्वज दुनिया के सर्वश्रेष्ठ योद्धा थे। इस पोस्ट की सुरक्षा की जिम्मेदारी दी गई थी कुमाऊं रेजीमेंट की एक कंपनी को जिसका नेतृत्व कर रहे थे मेजर शैतान सिंह (भाटी). 123 जवानों…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. कोल्हान के वस्त्र विक्रेताओं के प्रतिनिधि संगठन जमशेदपुर थोक वस्त्र विक्रेता संघ के तत्वावधान में दीपावली मिलन समारोह धूमधाम से मनाया गया। समारोह का आयोजन बिष्टुपुर साउथ पार्क स्थित क्लब हाउस में किया गया था। समारोह में संघ के सदस्यों ने परिवार के साथ सहभोज का आनंद लिया।समारोह में सदस्यों के लिए रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम, बच्चों के लिए झूले, महिलाओं के लिए म्यूजिकल चेयर, एवं हाऊजी खेलों के साथ-साथ सह भोज का भी प्रबंध किया गया था. इस अवसर पर लोगों को संबोधित करते हुए संघ के अध्यक्ष अनिल मोदी ने कहा कि जमशेदपुर थोक विक्रेता संघ…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. छंदमालय कवि मंडपम भाग-5 का भव्य और सफल आयोजन इस बार श्री साहित्य कुंज और तुलसी भवन हिन्दी साहित्य समिति जमशेदपुर के संयुक्त तत्वाधान में झारखंड की राजधानी राँची के सेंट ज़ेवियर कॉलेज के ऑडिटोरियम में किया गया। इस अनूठे कार्यक्रम में माँ शारदे और श्री गणेश वंदना से लेकर, संचालन, आमंत्रण, आभार, धन्यवाद ज्ञापन और प्रस्तुति सभी दोहा, सरसी छंद और चौपाई छंद में लिखी रचनाओं से की गई। इस कार्यक्रम में कुल ग्यारह कवियों द्वारा झारखंड राज्य के विभिन्न विषयों को लेकर छंदोमय प्रस्तुति दी गई और उनके द्वारा छंदों में लिखी रचनाओं के साझा…
फतेह लाइव, रिपोर्टर. झारखंड में प्रथम चरण के चुनाव हो गए हैं और दूसरे चरण के चुनाव 20 को संपन्न होने वाले हैं. ऐसे में झारखंड में आने वाले चुनाव के परिणाम को लेकर बीजेपी के लोग गदगद हैं और दावा कर रहे हैं कि राज्य में एनडीए की सरकार बनना तय है. इसी क्रम में प्रथम चरण के चुनाव में कोल्हान के जमशेदपुर की इन तीन सीटों पर खड़े उम्मीदवारों की जीत को तय करार देते हुए नागरिक सुविधा मंच के झारखंड प्रदेश के संयोजक एवं वरिष्ठ भाजपा नेता शशि कुमार मिश्रा ने बयान जारी कर कहा कि कहा…
